राजस्थान के 309 निकायों का रिजल्ट कल, मेयर-सभापति पद के लिए 21 सितंबर को वोटिंग
Jageshwar prasad | Published:
राजस्थान के 309 निकायों का रिजल्ट कल आएगा सामने
राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों का रिजल्ट कल आएगा। दो फेज में हुई वोटिंग में 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मेयर-सभापति की कुर्सी के लिए 21 सितंबर को होगी वोटिंग।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के 309 निकायों का रिजल्ट कल आएगा सामने।
- 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला।
- दोनों फेज मिलाकर हुई कुल 74.05 प्रतिशत वोटिंग।
- हारने वाले उम्मीदवार कल बाड़ेबंदी से होंगे मुक्त।
- मेयर-सभापति की कुर्सी के लिए 21 सितंबर को वोटिंग।
इस चुनाव में कुल 38,889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। सोमवार सुबह 8 बजे से सभी निकायों में वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर तक नतीजे साफ हो जाएंगे।
दो चरण में हुई थी वोटिंग
दूसरे फेज में 147 निकायों में वोटिंग हुई, जहां 71.69 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 74.05 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई।
पहले फेज में किन निकायों में हुआ मतदान
पहले फेज में नगर पालिकाओं में भी कई जिलों के वार्डों में मतदान हुआ। इनमें अजमेर, नागौर, टोंक, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डीडवाना-कुचामन, करौली, दौसा, डीग, बालोतरा और जयपुर जिले के अलग-अलग वार्ड शामिल रहे।
दूसरे फेज में किन निकायों में हुआ मतदान
दूसरे फेज में नगर पालिकाओं में भी नागौर, टोंक, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जालोर, पाली, सिरोही, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, करौली, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा और फलौदी जिलों के वार्डों में मतदान हुआ।
किस नगर निगम में कितनी हुई वोटिंग
दूसरे फेज के छह नगर निगमों में भी अलग-अलग मतदान प्रतिशत रहा। जयपुर में 63.55 प्रतिशत, अजमेर में 63.65 प्रतिशत, जोधपुर में 71.95 प्रतिशत, पाली में 70.94 प्रतिशत, कोटा में 67.66 प्रतिशत और उदयपुर में 69.77 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें जोधपुर में सबसे ज्यादा और जयपुर में सबसे कम वोटिंग दर्ज हुई।
कल हारे उम्मीदवार होंगे बाड़ेबंदी से मुक्त
मेयर और सभापति के लिए होगी जोर-आजमाइश
FAQ
- राजस्थान
निकाय चुनाव का रिजल्ट कब आएगा?
309 निकायों का रिजल्ट सोमवार को आएगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर तक सभी नतीजे साफ हो जाएंगे। इसमें 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। - राजस्थान निकाय चुनाव में कितनी वोटिंग हुई थी?
पहले फेज में 76.41 प्रतिशत और दूसरे फेज में 71.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों फेज मिलाकर कुल 74.05 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। यह मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुआ था। - राजस्थान निकाय चुनाव में मेयर और सभापति का चुनाव कब होगा?
पार्षद पद का रिजल्ट आने के बाद मेयर, सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के लिए 21 सितंबर को वोटिंग होगी। जहां किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा, वहां राजनीतिक जोड़-तोड़ की संभावना रहेगी।
ये भी पढ़ें:-
निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
By Jageshwar Prasad
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंतजार खत्म! लाड़ली बहनों के खाते में आए 1500 रुपए, CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की योजना की 42वीं किस्त
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की तैयारी: 10 जनवरी से सेल्फ इन्युमरेशन प्रोसेस होगा शुरू, घर बैठे भर सकेंगे कास्ट और फैमिली डिटेल्स
By Arohi Raj
MPESB Police Bharti: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें किन अभ्यर्थियों के लिए है मौका
By Kaushiki
कोटा में प्रसूताओं की मौतों पर एम्स की रिपोर्ट: OT में कमियां, संक्रमण और निगरानी में लापरवाही
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एक ही दिन विला की रजिस्ट्री, कंपनी को सरकारी रियायत… अब आईएएस शिखर अग्रवाल पर FIR का सवाल
By Mukesh Sharma