इंतजार खत्म! लाड़ली बहनों के खाते में आए 1500 रुपए, CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की योजना की 42वीं किस्त

Aman Vaishnav | Published:
Share
सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। इसके तहत मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए गए। बता दें कि 42वीं किस्त के जरिए सरकार ने बहनों के खाते में कुल 1831 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है।

योजना की कुल राशि करीब 69 हजार 50 करोड़

बता दें कि लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में सरकार ने यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी थी। इसके बाद नवंबर 2025 से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलने लगे।

अक्टूबर 2026 तक सरकार योजना की 41 किस्तें जारी कर चुकी थी। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज योजना की 42वीं किस्त जारी की। किस्त जारी होने के बाद योजना के तहत महिलाओं को दी गई कुल राशि करीब 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपए हो गई है।

लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी
लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी

इस साल योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपए का बजट

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ 81 लाख रुपए का बजट रखा है। नवंबर की किस्त जारी होने के बाद यह रकम करीब 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपए हो गई है।

इन कारणों से अटक सकते हैं 1500 रुपए

लाड़ली बहना योजना की किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाती है। वहीं कुछ जरूरी काम अधूरे होने पर पैसा मिलने में परेशानी हो सकती है।

  • आधार लिंक नहीं होना: बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा नहीं होने पर भुगतान में दिक्कत आ सकती है।
  • DBT बंद होना: बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) की सुविधा सक्रिय होना जरूरी है।
  • e-KYC अधूरी होना: ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर किस्त अटक सकती है।
  • जरूरी जानकारी अधूरी होना: योजना से जुड़े जरूरी काम पूरे नहीं होने पर भी भुगतान प्रभावित हो सकता है।
इसलिए महिलाओं को अपने बैंक खाते और योजना से जुड़ी जानकारी समय रहते जांच लेनी चाहिए।

किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?

लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को दिया जाता है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और पति से अलग रह रही महिलाएं भी शामिल हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। आवेदन वाले साल की 1 जनवरी को उसकी उम्र कम से कम 21 साल और 60 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय और योजना की दूसरी जरूरी शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।

घर की जरूरतों के लिए मिलते हैं हर महीने 1500 रुपए

मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जून 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। महिलाएं मिलने वाली राशि का इस्तेमाल घर के खर्च, बच्चों की जरूरतों और अन्य जरूरी कामों में कर सकती हैं।

सरकार का मकसद महिलाओं की आर्थिक निर्भरता कम करना और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का फैसला: याचिका खारिज, योजना जारी रहेगी | High Court's Decision on Ladli Behna Yojana: Petition Dismissed, Scheme to Continue
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
04 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर राज्य सरकार को हाईकोर्ट से राहत मिली है। योजना के खर्च और सरकारी खजाने पर पड़ने वाले असर को लेकर दायर जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने कहा कि इसी तरह के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में पहले से सुनवाई चल रही है।

लाड़ली बहना योजना की किस्त का स्टेटस कैसे देखें?

जिन महिलाओं को अपनी किस्त, पात्रता या योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए, वे लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी देख सकती हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cmladlibahna.mp.gov.in/

वेबसाइट पर योजना से जुड़ी जानकारी और भुगतान का Payment Status चेक करने की सुविधा उपलब्ध है।
Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना की किस्त
  • लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • ladli behna yojana
  • लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की तैयारी: 10 जनवरी से सेल्फ इन्युमरेशन प्रोसेस होगा शुरू, घर बैठे भर सकेंगे कास्ट और फैमिली डिटेल्स

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की तैयारी: 10 जनवरी से सेल्फ इन्युमरेशन प्रोसेस होगा शुरू, घर बैठे भर सकेंगे कास्ट और फैमिली डिटेल्स
MPESB Police Bharti: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें किन अभ्यर्थियों के लिए है मौका

By Kaushiki

MPESB Police Bharti: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें किन अभ्यर्थियों के लिए है मौका
कोटा में प्रसूताओं की मौतों पर एम्स की रिपोर्ट: OT में कमियां, संक्रमण और निगरानी में लापरवाही

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कोटा में प्रसूताओं की मौतों पर एम्स की रिपोर्ट: OT में कमियां, संक्रमण और निगरानी में लापरवाही
एक ही दिन विला की रजिस्ट्री, कंपनी को सरकारी रियायत… अब आईएएस शिखर अग्रवाल पर FIR का सवाल

By Mukesh Sharma

एक ही दिन विला की रजिस्ट्री, कंपनी को सरकारी रियायत… अब आईएएस शिखर अग्रवाल पर FIR का सवाल
दुबई से खुलेगा छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का राज: अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू गिरफ्तार, अब मिलेगा 2883 करोड़ की काली कमाई का हिसाब!

By VINAY VERMA

दुबई से खुलेगा छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का राज: अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू गिरफ्तार, अब मिलेगा 2883 करोड़ की काली कमाई का हिसाब!
इंदौर में धमकियों के बीच दिलजीत के शो का क्रेज कम, गोल्ड और फैनपिट टिकट गैलरी में यह गलती

By Sanjay Gupta

इंदौर में धमकियों के बीच दिलजीत के शो का क्रेज कम, गोल्ड और फैनपिट टिकट गैलरी में यह गलती
सफाई अवॉर्ड में राजनीतिक-प्रशासनिक चूक कर गए महापौर और 6 IAS वाला इंदौर नगर निगम

By Sanjay Gupta

सफाई अवॉर्ड में राजनीतिक-प्रशासनिक चूक कर गए महापौर और 6 IAS वाला इंदौर नगर निगम