तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश, खेतों में डूबा धान, खरीदी की डेडलाइन ने बढ़ाई चिंता

Harrison Masih | Updated:
Share
बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता: खेतों में डूबी धान की बालियां, खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग
बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता: खेतों में डूबी धान की बालियां, खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग

छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान के असर से मौसम बदल गया है। बेमौसम बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल पानी में डूब रही है। कहीं तेज हवाओं से फसल जमीन पर बिछ गई है, तो कहीं बारिश के कारण बालियां सड़ने की कगार पर हैं। खेतों में पानी भर गया है।

किसानों के सामने अब अपनी मेहनत की फसल बचाने की चुनौती है। दूसरी तरफ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय सीमा भी नजदीक आ रही है। ऐसे में किसान परेशान हैं कि आखिर वे तय समय पर अपनी उपज कैसे बेच पाएंगे?

तूफान अकवान के प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का असर दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी भरने से कटाई और मिंजाई का काम प्रभावित है। ट्रैक्टर और हार्वेस्टर से फसल निकालना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं खरीदी केंद्रों में खुले में रखा धान भीगने का खतरा है।

कांकेर में बारिश से धान खरीदी केंद्रों की बढ़ी चिंता

कांकेर में चक्रवाती मौसम के प्रभाव से हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों और धान खरीदी केंद्रों में रखी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

खरीदी केंद्रों में खुले में रखा धान बारिश से भीग सकता है। इससे उसकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है, वे भी परेशान हैं। कई किसानों ने अपनी उपज घर, आंगन और खेतों में रखी है। अब उसे सुरक्षित रखना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समय सीमा 15 नवंबर से 15 जनवरी तक है।

मौसम का डबल अटैक: MP-राजस्थान में कड़ाके की ठंड, छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट | Double Weather Attack: Severe Cold in MP-Rajasthan, Storm-Rain Alert in Chhattisgarh
Weather Update: सर्दी और बारिश का डबल अटैक: MP-राजस्थान में कड़ाके की ठंड तो छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट
21 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>Weather Update 21 November 2026:</strong>नवंबर का महीना खत्म होने से पहले ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में बारिश ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है।

राजिम में खेतों में गिरा धान, सड़ने का खतरा

रायपुर जिले के राजिम क्षेत्र में किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पहले अर्नब तूफान के प्रभाव से चली तेज हवाओं और बारिश ने पककर तैयार धान की फसल को जमीन पर गिरा दिया था। अब दोबारा बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है।

जमीन पर गिरी धान की बालियां पानी में डूबी हुई हैं। लंबे समय तक नमी रहने से फसल खराब होने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

किसानों का कहना है कि उन्होंने इस बार खेती में काफी मेहनत और पूंजी लगाई थी। फसल पककर तैयार थी। कटाई की तैयारी चल रही थी। लेकिन लगातार बदलते मौसम ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। अब उन्हें उत्पादन प्रभावित होने और पूरी फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है।

सब्जियों की फसल पर भी बारिश की मार

तूफान अकवान के असर से हुई बारिश का खतरा केवल धान तक सीमित नहीं है। टमाटर, मिर्च, गोभी और बैंगन की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हैं।

खेतों में पानी भरने से सब्जियों के पौधों में रोग लग सकते हैं। इससे उनकी गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किसानों की आमदनी पर भी इसका असर पड़ेगा। वहीं बाजार में सब्जियों की आवक कम होने से आम लोगों को महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ सकती हैं।

MP, CG, Rajasthan Weather: 20 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें मौसम का हाल | MP, CG, Rajasthan Weather: Heavy rain and storm alert in these states on November 20, know the weather update
चक्रवाती तूफान अकवान से खतरा! MP-CG में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बढ़ेगी ठंड
17 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश के तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। एक तरफ बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akwan) का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है।

टोकन कटने के बाद भी धान नहीं बेच पाए तो किसान का क्या कसूर?

बेमौसम बारिश के बीच धान खरीदी की समय सीमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और किसान नेता धनेंद्र साहू ने सरकार से खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार धान खरीदी का समय लगभग एक महीने कम कर दिया गया है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। आगामी 10 से 15 दिनों तक कई खेतों में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

धनेंद्र साहू के मुताबिक, कई किसानों के टोकन कट चुके हैं। लेकिन बारिश के कारण वे तय तारीख पर खरीदी केंद्र तक धान नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे किसानों के टोकन निरस्त करने के बजाय उन्हें नई तारीख दी जाए।

उन्होंने सरकार से खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर खरीदी तब तक जारी रखी जाए, जब तक प्रदेश के अंतिम किसान का एक-एक दाना धान नहीं खरीद लिया जाता।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट: 7 समूहों में बंटी भर्ती, CG SSC अधिनियम घोषित | Big Update for Youth Preparing for Government Jobs: Recruitment Divided into 7 Groups, CG SSC Act Announced
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 7 समूहों में बंटी भर्ती, ​CG SSC अधिनियम घोषित
20 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने सरकारी पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता तय कर दी है। यानी अब किस पद के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी होगी, यह साफ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर राजपत्र में नए नियम जारी किए हैं।

गिरदावरी की गड़बड़ी और पटवारियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी

धनेंद्र साहू ने कहा कि किसानों की मुश्किलें केवल बारिश तक सीमित नहीं हैं। गिरदावरी में गड़बड़ियों के कारण कई किसानों का वास्तविक कृषि रकबा कम दर्ज होने की शिकायतें हैं।

उनके मुताबिक, प्रदेश में लगभग ढाई लाख एकड़ से अधिक कृषि रकबा प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं पटवारियों की लंबे समय से जारी हड़ताल से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। इससे बारिश से खराब हुई फसलों के सर्वे में भी परेशानी आने की आशंका है।

किसानों ने मांगा मुआवजा और जल्द सर्वे

राजिम सहित रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि फसल नुकसान का निष्पक्ष आकलन होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कृषि ऋण माफ करने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय पर आर्थिक मदद नहीं मिली, तो अगली फसल की तैयारी और परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो जाएगा।

PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी: वायरल मैसेज से विभाग में हड़कंप, जांच की मांग | PCCF's Daughter's Wedding: Forest Workers' Duty Sparks Outrage in Department, Demand for Investigation
PCCF की बेटी की शादी में मेहमानों की खातिरदारी करेंगे वनकर्मी, ड्यूटी चार्ट और वर्दी में बुलाने के मैसेज वायरल, विभाग में मचा हड़कंप
19 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय की बेटी की शादी से पहले सामने आए कथित ड्यूटी चार्ट और वॉट्सऐप मैसेज ने वन विभाग में हलचल मचा दी है। दस्तावेजों में फॉरेस्ट गार्ड से लेकर डिप्टी रेंजर तक के नाम दर्ज हैं। किसी को रेलवे स्टेशन पर मेहमानों के स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है ।

खरीदी केंद्रों में सुरक्षा के इंतजाम जरूरी

बारिश को देखते हुए धान खरीदी केंद्रों में भी जरूरी इंतजाम होने चाहिए। खुले में रखे धान को बचाने के लिए तिरपाल और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था जरूरी है। साथ ही पानी निकासी का भी इंतजाम होना चाहिए।

किसानों को भी खुले में रखी फसल को तिरपाल से ढकने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी जा रही है।

फिलहाल तूफान अकवान के असर से बदले मौसम ने किसानों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। एक तरफ फसल बचाने की चिंता है, तो दूसरी तरफ धान बेचने की समय सीमा। अब किसान सरकार से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी मांग है कि खरीदी की तारीख बढ़ाई जाए और बारिश से हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।
Tags:
  • Unseasonal rain Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ बेमौसम बारिश
  • किसानों की समस्या छत्तीसगढ़
  • Paddy procurement deadline extension
  • धान की फसल डूबी
  • धान खरीदी की तारीख
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और
राजस्थान पंचायत चुनाव में कैसे पलटी सियासी बाजी? निकायों में भाजपा की बढ़त के बाद गांवों में कांग्रेस का दबदबा

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में कैसे पलटी सियासी बाजी? निकायों में भाजपा की बढ़त के बाद गांवों में कांग्रेस का दबदबा
कोटा में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला जारी: 8 महीने में 41 महिलाओं की जान गई, सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 13 मौतें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कोटा में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला जारी: 8 महीने में 41 महिलाओं की जान गई, सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 13 मौतें
MP के पानी पर राजस्थान मार रहा डाका! चंबल नहर की जांच में 12 गेट मिले बंद, 3900 की जगह सिर्फ 1900 क्यूसेक ही मिल रहा पानी

By Amresh Kushwaha

MP के पानी पर राजस्थान मार रहा डाका! चंबल नहर की जांच में 12 गेट मिले बंद, 3900 की जगह सिर्फ 1900 क्यूसेक ही मिल रहा पानी
सस्ते मकान का सपना दिखाकर 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी, धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 साल से थे फरार

By Amresh Kushwaha

सस्ते मकान का सपना दिखाकर 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी, धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 साल से थे फरार
रायपुर में आज सीएम विष्णुदेव साय का खास कार्यक्रम, ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल

By Harrison Masih

रायपुर में आज सीएम विष्णुदेव साय का खास कार्यक्रम, ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
MP में बड़े पैमाने पर अफसरों के प्रमोशन की तैयारी, IAS से तहसीलदार तक 300 अधिकारियों को मिल सकती है तरक्की

By Amresh Kushwaha

MP में बड़े पैमाने पर अफसरों के प्रमोशन की तैयारी, IAS से तहसीलदार तक 300 अधिकारियों को मिल सकती है तरक्की