PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी का कथित चार्ट वायरल
PCCF की बेटी की शादी में मेहमानों की खातिरदारी करेंगे वनकर्मी, ड्यूटी चार्ट और वर्दी में बुलाने के मैसेज वायरल, विभाग में मचा हड़कंप
VINAY VERMA | Updated:
PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी का कथित चार्ट वायरल
छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय की बेटी की शादी से पहले सामने आए कथित ड्यूटी चार्ट और वॉट्सऐप मैसेज ने वन विभाग में हलचल मचा दी है। दस्तावेजों में फॉरेस्ट गार्ड से लेकर डिप्टी रेंजर तक के नाम दर्ज हैं। किसी को रेलवे स्टेशन पर मेहमानों के स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है ।
तो किसी को होटल में ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम संभालने के लिए लगाया गया है इतना ही नहीं, कर्मचारियों को वर्दी पहनकर पहुंचने का मैसेज भी वायरल हो रहा है। यानी आयोजन निजी है, लेकिन वायरल दस्तावेजों में जिम्मेदारियां सरकारी अमले को सौंपे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि PCCF ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि शादी पूरी तरह निजी कार्यक्रम है और उन्होंने किसी की ड्यूटी नहीं लगाई है।
सामने आए ड्यूटी चार्ट के मुताबिक 18 से 22 नवंबर तक कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती दिखाई गई है। फॉरेस्ट गार्ड कुलदीप वर्मा को होटल ओमाया गार्डन में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक आवास व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं फॉरेस्ट गार्ड भूपेन्द्र दास की ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक बताई गई है।
रेलवे स्टेशन पर मेहमानों के स्वागत के लिए फॉरेस्टर एमएस देबना और डिप्टी रेंजर संतोष वर्मा के नाम दर्ज हैं। एमएस देबना की ड्यूटी दोपहर 2 से रात 10 बजे और संतोष वर्मा की सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक दिखाई गई है।
![PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी का कथित चार्ट वायरल]()
इसके अलावा सत्यपाल कुर्मे को 21 नवंबर को मंदिर पूजा से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नीलकंठ साहू, कमलेश ठाकुर और खिलेश साहू के नाम भी वेन्यू, स्टाफ और ड्राइवरों के भोजन से जुड़ी व्यवस्था में दर्ज बताए जा रहे हैं।
इस पूरे मामले में दूसरा वायरल मैसेज और भी सवाल खड़े कर रहा है। इसमें BFO और CFO पदनाम वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को VIP रोड स्थित ओमाया गार्डन में तय समय पर वर्दी में पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
मैसेज में BFO के रूप में वसीम खान, विमल किशोर, मनहरे, यशवंत ठाकुर और रोहिन सेंटियागो के नाम हैं। वहीं CFO के रूप में दीपक वर्मा, महेन्द्र बघेल, अशोक कौशिक, टीकम यादव, राजू माथुर और इंदरचंद धनकर के नाम दर्ज हैं। संदेश के आखिर में 'आदेश अनुसार, Ro Raipur' लिखा हुआ है।
सवाल यह है कि अगर ये कर्मचारी किसी विभागीय काम के लिए नहीं, बल्कि निजी शादी समारोह में मेहमानों की व्यवस्था संभालने पहुंच रहे थे तो उन्हें वर्दी में बुलाने का निर्देश किसने दिया? क्या इसके लिए कोई आधिकारिक आदेश जारी हुआ था?
निमंत्रण पत्र के मुताबिक PCCF अरुण कुमार पाण्डेय की बेटी डॉ. मनिका का विवाह डॉ. अनिकृत के साथ 21 नवंबर को होना है। दोपहर 12 बजे बारात का स्वागत और 2 बजे मैजेस्टिक बैंक्वेट में फेरे होंगे। रात 8 बजे से ईडन लॉन, ओमाया गार्डन में आशीर्वाद समारोह और भोज रखा गया है।
शादी के आयोजन से पहले 18 से 22 नवंबर तक कर्मचारियों की ड्यूटी का कथित चार्ट सामने आया है। यानी आयोजन के आसपास कई दिनों तक आवास, रेलवे स्टेशन पर स्वागत और दूसरी व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों की तैनाती दिखाई गई है।
विवाद पर PCCF अरुण कुमार पाण्डेय ने साफ कहा है कि यह उनका निजी पारिवारिक कार्यक्रम है। उन्होंने किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई है। कई अधिकारियों और कर्मचारियों को शादी में आमंत्रित किया गया है। उनके मुताबिक दूसरे कार्यक्रम भी चल रहे हैं और संभव है कि DFO ने उन कार्यक्रमों के लिए ड्यूटी लगाई हो। फिलहाल दोनों मामलों का मिलान किया जा रहा है।
PCCF ने भले ही ड्यूटी लगाने से इनकार किया है, लेकिन वायरल दस्तावेजों ने विभाग के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर ड्यूटी चार्ट असली है तो इसे किस अधिकारी ने तैयार किया?
कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन और होटल में किस आदेश से लगाया गया? वर्दी में पहुंचने का मैसेज किसने भेजा? क्या इन कर्मचारियों को सरकारी काम छोड़कर निजी आयोजन की व्यवस्था संभालनी थी?
वन विभाग के मुखिया के पारिवारिक आयोजन से जुड़े इन सवालों का जवाब अब विभाग को देना होगा। सिर्फ यह कह देना काफी नहीं होगा कि शादी निजी है। जरूरत इस बात की है कि वायरल ड्यूटी चार्ट और मैसेज की जांच हो और यह स्पष्ट किया जाए कि सरकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल किसी निजी आयोजन में किया जा रहा था या नहीं।
FAQs
सवाल 1:PCCF की बेटी की शादी किस तारीख को होनी है?
जवाब: निमंत्रण पत्र के मुताबिक PCCF अरुण कुमार पाण्डेय की बेटी का विवाह 21 नवंबर को होना है। दोपहर 12 बजे बारात का स्वागत और 2 बजे फेरे होंगे। रात 8 बजे से आशीर्वाद समारोह और भोज रखा गया है।
सवाल 2: वायरल ड्यूटी चार्ट में क्या दिखाया गया है?
जवाब: सामने आए कथित ड्यूटी चार्ट में 18 से 22 नवंबर तक कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती दिखाई गई है। इसमें होटल में आवास, रेलवे स्टेशन पर मेहमानों के स्वागत और खाने-पीने के इंतजाम जैसी जिम्मेदारियां दर्ज बताई गई हैं। ये जिम्मेदारियां आयोजन के आसपास के दिनों के लिए बताई गई हैं।
सवाल 3: PCCF ने ड्यूटी लगाने के आरोपों पर क्या कहा है?
जवाब: PCCF ने कहा है कि यह उनका निजी पारिवारिक कार्यक्रम है और उन्होंने किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई है। उनके मुताबिक दूसरे कार्यक्रमों के लिए DFO ने ड्यूटी लगाई हो सकती है। फिलहाल दोनों मामलों का मिलान किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर स्वागत, होटल में आवास की जिम्मेदारी
रेलवे स्टेशन पर मेहमानों के स्वागत के लिए फॉरेस्टर एमएस देबना और डिप्टी रेंजर संतोष वर्मा के नाम दर्ज हैं। एमएस देबना की ड्यूटी दोपहर 2 से रात 10 बजे और संतोष वर्मा की सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक दिखाई गई है।
इसके अलावा सत्यपाल कुर्मे को 21 नवंबर को मंदिर पूजा से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नीलकंठ साहू, कमलेश ठाकुर और खिलेश साहू के नाम भी वेन्यू, स्टाफ और ड्राइवरों के भोजन से जुड़ी व्यवस्था में दर्ज बताए जा रहे हैं।
वर्दी में पहुंचने का भी फरमान
मैसेज में BFO के रूप में वसीम खान, विमल किशोर, मनहरे, यशवंत ठाकुर और रोहिन सेंटियागो के नाम हैं। वहीं CFO के रूप में दीपक वर्मा, महेन्द्र बघेल, अशोक कौशिक, टीकम यादव, राजू माथुर और इंदरचंद धनकर के नाम दर्ज हैं। संदेश के आखिर में 'आदेश अनुसार, Ro Raipur' लिखा हुआ है।
सवाल यह है कि अगर ये कर्मचारी किसी विभागीय काम के लिए नहीं, बल्कि निजी शादी समारोह में मेहमानों की व्यवस्था संभालने पहुंच रहे थे तो उन्हें वर्दी में बुलाने का निर्देश किसने दिया? क्या इसके लिए कोई आधिकारिक आदेश जारी हुआ था?
21 नवंबर को शादी, 5 दिन का इंतजाम
शादी के आयोजन से पहले 18 से 22 नवंबर तक कर्मचारियों की ड्यूटी का कथित चार्ट सामने आया है। यानी आयोजन के आसपास कई दिनों तक आवास, रेलवे स्टेशन पर स्वागत और दूसरी व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों की तैनाती दिखाई गई है।
PCCF बोले- मैंने किसी की ड्यूटी नहीं लगाई
अब DFO के आदेश पर उठे सवाल
कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन और होटल में किस आदेश से लगाया गया? वर्दी में पहुंचने का मैसेज किसने भेजा? क्या इन कर्मचारियों को सरकारी काम छोड़कर निजी आयोजन की व्यवस्था संभालनी थी?
वन विभाग के मुखिया के पारिवारिक आयोजन से जुड़े इन सवालों का जवाब अब विभाग को देना होगा। सिर्फ यह कह देना काफी नहीं होगा कि शादी निजी है। जरूरत इस बात की है कि वायरल ड्यूटी चार्ट और मैसेज की जांच हो और यह स्पष्ट किया जाए कि सरकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल किसी निजी आयोजन में किया जा रहा था या नहीं।
FAQs
सवाल 1:
जवाब: निमंत्रण पत्र के मुताबिक PCCF अरुण कुमार पाण्डेय की बेटी का विवाह 21 नवंबर को होना है। दोपहर 12 बजे बारात का स्वागत और 2 बजे फेरे होंगे। रात 8 बजे से आशीर्वाद समारोह और भोज रखा गया है।
सवाल 2: वायरल ड्यूटी चार्ट में क्या दिखाया गया है?
जवाब: सामने आए कथित ड्यूटी चार्ट में 18 से 22 नवंबर तक कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती दिखाई गई है। इसमें होटल में आवास, रेलवे स्टेशन पर मेहमानों के स्वागत और खाने-पीने के इंतजाम जैसी जिम्मेदारियां दर्ज बताई गई हैं। ये जिम्मेदारियां आयोजन के आसपास के दिनों के लिए बताई गई हैं।
सवाल 3: PCCF ने ड्यूटी लगाने के आरोपों पर क्या कहा है?
जवाब: PCCF ने कहा है कि यह उनका निजी पारिवारिक कार्यक्रम है और उन्होंने किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई है। उनके मुताबिक दूसरे कार्यक्रमों के लिए DFO ने ड्यूटी लगाई हो सकती है। फिलहाल दोनों मामलों का मिलान किया जा रहा है।
सरकार का नौकरशाही को सख्त संदेश, प्रभाव की आड़ में नहीं बचेगा कोई भ्रष्ट अफसर, अब तक 300 से ज्यादा भ्रष्ट कार्मिकों पर एक्शन
By Jageshwar Prasad
बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में लापरवाही, 141 व्याख्याताओं पर गिरेगी गाज, माशिमं ने वेतनवृद्धि रोकने का भेजा प्रस्ताव
By VINAY VERMA
2166 करोड़ का बजट, फिर भी सफाई के 26 लाख अटके! जबलपुर नगर निगम पर एमपी हाईकोर्ट सख्त
By Neel Tiwari
महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी
By VINAY VERMA
MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द
By Neel Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य
By Mukesh Sharma
हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी
By VINAY VERMA