विश्वेंद्र सिंह का जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर आरोप, यूपी-राजस्थान की वोटर लिस्ट में नाम होने का दावा
Mukesh Sharma | Oct 31, 2026, 18:23 IST
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह
भरतपुर जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर सियासी विवाद हो गया है। राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह ने भाजपा की महिला प्रत्याशी पूजा दुवेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पूजा दुवेश को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि आगरा के पूर्व विधायक गुटियारी सिंह की बेटी पूजा भाजपा का टिकट लेकर भरतपुर का जिला प्रमुख बनने का सपना देख रही हैं। सिंह का आरोप है कि दूसरे प्रदेश से आए कुछ लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए हाल में अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पूजा का नाम दो राज्यों की वोटर लिस्ट में शामिल है और यह नियमों के खिलाफ है।
सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा कि इस संबंध में उनके पास दस्तावेज और सबूत हैं। उन्होंने इन्हें जिला प्रशासन और जनता के सामने रखने की बात भी कही। हालांकि, इन दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। जिला प्रशासन या पूजा दुवेश की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया भी उपलब्ध नहीं है।
इससे पहले सिंह ने शनिवार को ही एक और फेसबुक पोस्ट की थी और इसमें लिखा था कि,अन्य प्रदेश से आकर धनबल के सहयोग से भरतपुर जिला प्रमुख बनने का सपना देखने वाले प्रत्याशी सावधान हो जाएं।
बैंक खाता और किरायानामा को आधार बनाकर सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के सभी ग़ैर कानूनी और फर्जी दस्तावेज एकत्रित कर लिए गए हैं। जल्दी ही एक बड़ा खुलासा भरतपुर की जानता जनार्दन के समक्ष करते हुए SOG में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा
विश्वेंद्र सिंह ने तीन दिन पहले भी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि कुछ बाहरी लोग भाजपा का टिकट लेकर भरतपुर जिला प्रमुख बनने का ख्वाब देख रहे हैं।उन्होंने लिखा था कि, बड़ी चिंताजनक जानकारी सामने आ रही है कि भरतपुर जिला परिषद चुनाव में पैसे के नशे में चूर कुछ बाहरी लोग भाजपा का टिकट लेकर भरतपुर का जिला प्रमुख बनने का ख़्वाब देख रहे हैं।
ऐसे बाहरी लोगों ने तत्काल में अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया है और कई लोगों के नाम दो-दो जगह वोटर लिस्ट में शामिल हैं, जो कि सरासर नियमों के विरुद्ध और लोकतंत्र के साथ धोखा है।ऐसे फर्जी बाहरी लोगों का जल्द ही सबूतों के साथ खुलासा किया जाएगा। मैं राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि ऐसे फर्जी मतदाताओं की तुरंत जांच कर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
भरतपुर के हक पर बाहर से आकर डाका डालने वालों को भरतपुर की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।जिला भरतपुर के जिला प्रमुख का फैसला सिर्फ भरतपुर की जनता करेगी,कोई बाहरी पैसों के दम पर नहीं।
इससे पहले शनिवार सुबह विश्वेंद्र सिंह ने पंचायत चुनाव के बीच डीग के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह पर निशाना साधा था।
उन्होंने लिखा कि, पंचायत समिति चुनावों के लिए बांटे गए टिकटों के मामले में उनसे किसी भी प्रकार का विचार-विमर्श नहीं किया गया। यह फैसला पूरी तरह जिलाध्यक्ष का निजी फैसला और स्वार्थ है।
इसी पोस्ट में उन्होंने अपनी फोटो इस्तेमाल करने वालों से भी पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने आगे लिखा कि,जो प्रत्याशी अपने निजी स्वार्थ के लिए मेरे फोटो का उपयोग अपने प्रचार में कर रहे हैं, उनसे मेरा कोई सरोकार नहीं है और न ही मेरी उनको कोई शुभकामनाएं या समर्थन है।मैं भरतपुर-डीग की जनता के साथ था, हूँ और हमेशा रहूंगा। मेरी शुभकामनाएं सिर्फ जनता के सच्चे सेवकों के साथ हैं, न कि चंद लोगों की मनमानी से बाँटे गए टिकटों के साथ।
डीग जिलाध्यक्ष को लेकर विश्वेंद्र सिंह की फेसबुक पोस्ट के बाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने भी डीग जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए। विश्वेंद्र सिंह ने उनकी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि,सुबह जो मैंने पोस्ट डाली थी डीग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह को लेकर उसके संदर्भ में कांग्रेस के 14 साल तक जिलाध्यक्ष रहे गोविंद शर्मा जी ने सत्यता बताते हुए डीग जिलाध्यक्ष की करतूतों का बड़ा खुलासा किया है,राजीव सिंह अपने निजी स्वार्थों को लेकर कांग्रेस पार्टी की लुटिया डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
उन्होंने लिख कि, अरशद, जो भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बताए जाते हैं, अब कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न पर अपने पिता मेव खां के नाम से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके संबंध में साइबर अपराध से जुड़े होने की चर्चाएं और टिकट पैसे देकर हासिल करने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।
इससे पहले विश्वेंद्र सिंह ने नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा था। उन्होंने डोटासरा को भरतपुर आने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चंद्रभान के समान ही मारपीट करने की धमकी भी दी थी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी ने उन्हें नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा था। लेकिन,एक महीने बाद भी न नोटिस का आया और न ही अनुशासन कमेटी कुछ कर रही है।
सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा कि इस संबंध में उनके पास दस्तावेज और सबूत हैं। उन्होंने इन्हें जिला प्रशासन और जनता के सामने रखने की बात भी कही। हालांकि, इन दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। जिला प्रशासन या पूजा दुवेश की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया भी उपलब्ध नहीं है।
एसओजी में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी
बैंक खाता और किरायानामा को आधार बनाकर सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के सभी ग़ैर कानूनी और फर्जी दस्तावेज एकत्रित कर लिए गए हैं। जल्दी ही एक बड़ा खुलासा भरतपुर की जानता जनार्दन के समक्ष करते हुए SOG में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा
तीन दिन पहले भी नाम के बिना की थी पोस्ट
ऐसे बाहरी लोगों ने तत्काल में अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया है और कई लोगों के नाम दो-दो जगह वोटर लिस्ट में शामिल हैं, जो कि सरासर नियमों के विरुद्ध और लोकतंत्र के साथ धोखा है।ऐसे फर्जी बाहरी लोगों का जल्द ही सबूतों के साथ खुलासा किया जाएगा। मैं राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि ऐसे फर्जी मतदाताओं की तुरंत जांच कर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
भरतपुर के हक पर बाहर से आकर डाका डालने वालों को भरतपुर की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।जिला भरतपुर के जिला प्रमुख का फैसला सिर्फ भरतपुर की जनता करेगी,कोई बाहरी पैसों के दम पर नहीं।
कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर भी उठाए सवाल
उन्होंने लिखा कि, पंचायत समिति चुनावों के लिए बांटे गए टिकटों के मामले में उनसे किसी भी प्रकार का विचार-विमर्श नहीं किया गया। यह फैसला पूरी तरह जिलाध्यक्ष का निजी फैसला और स्वार्थ है।
अपनी फोटो लगाने वालों से भी झाड़ा पल्ला
पूर्व जिलाध्यक्ष के आरोप भी बने सहारा
गोविंद शर्मा के आरोप
निगम चुनाव में डोटासरा पर साधा था निशाना
एमपी के नए डीजीपी: 20 नवंबर को यूपीएससी की बैठक, रेस में आईपीएस वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
By Sumit Kumar
ACB जांच की निष्पक्षता पर डोटासरा उठाए सवाल, कहा- सीनियर IAS के खिलाफ कैसे होगी जांच?
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ के गांवों में अब घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा, 33 जिलों में खुलेंगे 600 से ज्यादा केंद्र
By Umeshwari Baghel
पुलिस हाउसिंग के दो अफसरों की पदोन्नति पर सवाल, PWD के पत्र से नया मोड़, गृह विभाग ने मांगी जानकारी
By Ramanand Tiwari
राजस्थान से दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 137 अतिरिक्त कोच
By Ashish Bhardwaj
11 फर्जी फर्मों के नाम पर 5 करोड़ का लोन घोटाला, EOW-ACB ने बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ पेश किया चालान
By Arun Tiwari
कोटा में फिजिकल एजुकेशन टीचर ने बदला जेंडर, अब PTI टीचर मंदोदरी चौधरी कहलाएंगी रुद्र जाट
By Jageshwar Prasad