राजस्थान से दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 137 अतिरिक्त कोच

Ashish Bhardwaj | Oct 31, 2026, 17:31 IST
Share
दिवाली छठ पर मिल सकेंगे कन्फर्म टिकट
दिवाली छठ पर मिल सकेंगे कन्फर्म टिकट

दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। नवंबर में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 47 जोड़ी ट्रेनों में 137 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा सीटें और बर्थ उपलब्ध होंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए 1 से 30 नवंबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। कुछ ट्रेनों में यह व्यवस्था दिसंबर की शुरुआत तक जारी रहेगी। हालांकि, हर ट्रेन में कोच बढ़ाने की तारीख अलग-अलग रखी गई है।

जयपुर से चलने वाली ट्रेनों को भी राहत

जयपुर से जोधपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22977/22978 में नवंबर के पूरे महीने एक फर्स्ट कम सेकंड एसी और एक थर्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा। जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन नंबर 20993/20994 में एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा। अजमेर-आगरा फोर्ट ट्रेन नंबर 22987/22988 में दो जनरल कोच बढ़ेंगे।

जयपुर-बठिंडा रूट पर चलने वाली ट्रेन नंबर 14734/14733 में चार अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। वहीं, जयपुर से बठिंडा जाने वाली ट्रेन नंबर 54704/54703 में भी चार जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। हिसार-जयपुर ट्रेन नंबर 14715/14716 में भी चार अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था रहेगी।

जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर रूट पर भी बढ़ेंगे कोच

जोधपुर-इंदौर ट्रेन नंबर 14801/14802 में दो स्लीपर और तीन जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। इंदौर-भगत की कोठी ट्रेन नंबर 12465/12466 में भी दो स्लीपर और तीन जनरल कोच जोड़े जाएंगे।

जोधपुर-वाराणसी सिटी रूट की तीन जोड़ी ट्रेनों में एक-एक थर्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा। इनमें ट्रेन नंबर 14854/14853, 14864/14863 और 14866/14865 शामिल हैं। जोधपुर-दादर ट्रेन नंबर 14807/14808 और भगत की कोठी-दादर ट्रेन नंबर 20483/20484 में एक थर्ड एसी और दो स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे।

बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन में एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच बढ़ेगा। बीकानेर-साईंनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल में भी यही व्यवस्था रहेगी। बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन में एक थर्ड एसी, एक स्लीपर और एक जनरल कोच बढ़ाया जाएगा। जैसलमेर-साबरमती रूट की दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनों में दो थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच अतिरिक्त जोड़े जाएंगे।

कई ट्रेनों में चार से पांच जनरल कोच

रेलवे ने छोटे और मध्यम दूरी के रूटों पर भी जनरल कोच बढ़ाने का फैसला किया है। हनुमानगढ़-जयपुर ट्रेन में चार अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर और श्रीगंगानगर-बठिंडा रूट की कुछ ट्रेनों में भी चार-चार जनरल कोच बढ़ेंगे।

मदार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-फुलेरा, रेवाड़ी-हिसार, रेवाड़ी-रींगस और फुलेरा-जयपुर रूट की कई ट्रेनों में पांच-पांच अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। भिवानी-कालका, भिवानी-ढेहर का बालाजी और भिवानी-मथुरा रूट की ट्रेनों में तीन-तीन जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। मथुरा-सवाई माधोपुर ट्रेन में भी तीन अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था होगी।

इसके अलावा अजमेर-अमृतसर रूट की दोनों सेवाओं में एक-एक स्लीपर कोच बढ़ेगा। श्रीगंगानगर-पुरी और श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में भी अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे। भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली ट्रेन में एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा।

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: 135 अतिरिक्त कोचों से यात्रियों की वेटिंग लिस्ट होगी कम! | Big gift from Railways this festive season: Waiting list of passengers to be reduced with 135 additional coaches!
रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों को राहत देने के लिए 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच लगाए
03 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा कुल 135 अतिरिक्त कोच विभिन्न ट्रेनों में जोड़े जाएंगे। खासकर जयपुर से यात्रा करने वालों के लिए कई ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए जनरल कोचों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि यात्रा में आराम मिल सके।

टिकट बुक करने से पहले तारीख जरूर जांचें

रेलवे की यह व्यवस्था अलग-अलग ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों के लिए लागू होगी। कुछ ट्रेनों में कोच नवंबर के पहले दिन से जुड़ेंगे, जबकि कुछ में 2, 3 या 4 नवंबर से यह सुविधा मिलेगी। वापसी की दिशा में भी कई ट्रेनों की तारीख अलग रखी गई है।

ऐसे में यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और कोच की उपलब्धता जांच लेनी चाहिए। अतिरिक्त कोच लगने से सीटों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन इससे कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं है। यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर ट्रेन की ताजा जानकारी देखनी चाहिए।

Tags:
  • दिवाली छठ अतिरिक्त कोच
  • 47 जोड़ी ट्रेन 137 कोच
  • उत्तर पश्चिम रेलवे
  • जयपुर जोधपुर ट्रेन कोच
  • जयपुर बठिंडा जनरल कोच
  • बीकानेर साप्ताहिक ट्रेन कोच
  • North Western Railway coaches
  • Diwali Chhath extra coaches
कोटा में फिजिकल एजुकेशन टीचर ने बदला जेंडर, अब PTI टीचर मंदोदरी चौधरी कहलाएंगी रुद्र जाट

By Jageshwar Prasad

कोटा में फिजिकल एजुकेशन टीचर ने बदला जेंडर, अब PTI टीचर मंदोदरी चौधरी कहलाएंगी रुद्र जाट
राजस्थान की चिट्ठी: कॉटेज के सौदे ने कराई कुर्सी से विदाई, कर्मचारियों को सरकार ने दी दिवाली की मिठाई

By Saurabh Mishra

राजस्थान की चिट्ठी: कॉटेज के सौदे ने कराई कुर्सी से विदाई, कर्मचारियों को सरकार ने दी दिवाली की मिठाई
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत; पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुआवजे की चिंता

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत; पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुआवजे की चिंता
मध्य प्रदेश सरकार 3 नवंबर को फिर लेगी 4 हजार करोड़ का कर्ज, अब तक 44 हजार 900 करोड़ की उधारी

By Manya Jain

मध्य प्रदेश सरकार 3 नवंबर को फिर लेगी 4 हजार करोड़ का कर्ज, अब तक 44 हजार 900 करोड़ की उधारी
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, लेकिन मिले केवल 458 वोट, मठ के महंत और छात्रनेता बने सरपंच

By Ashish Bhardwaj

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, लेकिन मिले केवल 458 वोट, मठ के महंत और छात्रनेता बने सरपंच
राजस्थान में बारिश के बाद 8 डिग्री तक गिरा तापमान, दिन में बढ़ी ठिठुरन; अब निकलेगी तेज धूप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में बारिश के बाद 8 डिग्री तक गिरा तापमान, दिन में बढ़ी ठिठुरन; अब निकलेगी तेज धूप
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों पर वॉटर केनन चलाने के मामले की जांच पूरी: पुलिस को क्लीन चिट, कॉलेज प्रबंधन पर सवाल

By Sourabh Bhatnagar

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों पर वॉटर केनन चलाने के मामले की जांच पूरी: पुलिस को क्लीन चिट, कॉलेज प्रबंधन पर सवाल