सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, लेकिन मिले केवल 458 वोट, मठ के महंत और छात्रनेता बने सरपंच

Ashish Bhardwaj | Oct 31, 2026, 16:08 IST
Share
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पंचायत चुनाव में हार
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पंचायत चुनाव में हार

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नतीजों ने कई दिलचस्प तस्वीरें सामने आई है। गांव की सरकार बनाने के लिए इस बार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैदान में थे। लेकिन सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर होने के बावजूद चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके। एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले हिम्मताराम खदाव सरपंच का चुनाव हार गए। वे तीसरे नंबर पर रहे।

राजस्थान में दूसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस चरण कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। सोशल मीडिया की लोकप्रियता वोटों में नहीं बदल सकी। कहीं मठ के महंत और छात्र राजनीति से जुड़े उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वहीं बिलाड़ा की भावी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान मतपत्र चोरी होने के मामले के बाद दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया गया है।

एक मिलियन फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में तीसरा स्थान

बावड़ी पंचायत समिति की लवेरा कलां ग्राम पंचायत से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिम्मताराम खदाव चुनाव मैदान में थे। वे सोशल मीडिया पर ‘हिम्मता बा’ के नाम से मशहूर हैं। उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके बावजूद वे अपने गांव में सरपंच का चुनाव नहीं जीत सके।

मतगणना में उन्हें 458 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। यहां गणपत राम ने 1,264 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे सुरेंद्र पाल सिंह को 1,155 वोट मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला भी काफी करीबी रहा। सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले हिम्मताराम को मिले वोटों ने यह दिखाया कि ऑनलाइन लोकप्रियता का असर गांव के चुनाव में अलग हो सकता है।

himmto marwadi
himmto marwadi

महंत संत गिरी बने सरपंच

उम्मेद नगर के खारड़ा मेवासा ग्राम पंचायत में मेवासा मठ के महंत संत गिरी ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,580 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामदेव को 1,070 वोट मिले। इस तरह संत गिरी ने 510 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।

ओसियां पंचायत समिति की नेवरा रोड ग्राम पंचायत में छात्र नेता जगदीश जाखड़ सरपंच चुने गए। वे NSUI से जुड़े रहे हैं और वर्ष 2016 में छात्रसंघ चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं बनाड़ ग्राम पंचायत से RLP के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने भी जीत दर्ज की।

भीलवाड़ा में सोशल मीडिया का जादू फेल: यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू तीसरे स्थान पर, भगवती लाल सोनी जीते | Social Media's Magic Fails in Bhilwara: YouTuber Pawan Sahu's Wife Komal Sahu Secures Third Place, Bhagwati Lal Soni Wins
भीलवाड़ा में नहीं चला सोशल मीडिया का जादू, फेमस यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी रहीं तीसरे स्थान पर
31 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
सोशल मीडिया की आभासी दुनिया के लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स और डिजिटल लोकप्रियता हमेशा वास्तविक धरातल पर वोटों में तब्दील नहीं होती। इस बात पर मुहर लगाती हुई राजस्थान के भीलवाड़ा (शाहपुरा) जिले की फुलियाखुर्द ग्राम पंचायत से एक खबर सामने आई है। देश के जाने-माने फिटनेस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू को सरपंच पद के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।

खेतासर में हीरा देवी की जीत

ओसियां पंचायत समिति की खेतासर ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर हीरा देवी प्रजापत ने जीत हासिल की। उन्हें 885 वोट मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बदन कंवर को 173 वोटों से हराया। बदन कंवर पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। उन्हें 712 वोट मिले, जबकि नेम कंवर को 313 मत प्राप्त हुए।

इस मुकाबले में हीरा देवी की जीत की चर्चा रही। चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया कि स्थानीय स्तर पर उम्मीदवार की पकड़ और मतदाताओं का भरोसा ही जीत का बड़ा आधार रहा।

राजस्थान पंचायत चुनाव: मतपत्र पर हाथ से नाम लिखने की गलती, कौन होगा जिम्मेदार? | Rajasthan Panchayat Elections: Handwritten Names on Ballot Papers, Who Will Be Responsible for Errors?
राजस्थान पंचायत चुनाव में एक रात में हाथ से लिखे हजारों उम्मीदवारों के नाम, मतपत्र में गलती हुई तो कौन जिम्मेदार?
30 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में आज 3,626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 33,804 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। खास बात यह है कि मतपत्रों पर उम्मीदवारों के नाम छपे हुए नहीं हैं। मतदान कर्मचारियों को चुनाव चिह्न के सामने काले पेन से नाम लिखने हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हजारों मतपत्र तैयार करते समय नाम या चुनाव चिह्न की गलती रोकने के लिए क्या व्यवस्था ?

भावी पंचायत के सात बूथों पर फिर मतदान

दूसरे चरण में बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत का चुनाव विवाद के कारण फिर से कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर आलोक रंजन ने 2 नवंबर को पुनर्मतदान के आदेश जारी किए हैं।

30 अक्टूबर को मतदान के दौरान मतदान केंद्र संख्या 12 पर मतपत्र चोरी होने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बनी थी। बाद में बरामद मतपत्रों पर एक ही प्रत्याशी के पक्ष में निशान लगे होने की बात सामने आई। प्रशासन ने इस घटना को गंभीर मानते हुए भावी ग्राम पंचायत में पहले हुए मतदान को निरस्त कर दिया।

राजस्थान: 70 साल से वार्ड पंच चुनाव नहीं, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि | Rajasthan: Ward Panch elections not held for 70 years, representatives chosen by sitting on one mat
राजस्थान के इस गांव में आजादी के बाद से नहीं हुआ वार्ड पंच का चुनाव, एक जाजम पर बैठकर चुनते हैं प्रतिनिधि
30 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक ऐसा गांव है, जहां आजादी के बाद से अब तक वार्ड पंच चुनने के लिए एक भी वोट नहीं डाला गया। गनोड़ा तहसील की भुवासा ग्राम पंचायत के सज्जन सिंह का गढ़ गांव में लोग हर बार आपसी सहमति से वार्ड पंच चुनते हैं।

अब 2 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सभी सात मतदान केंद्रों, यानी केंद्र संख्या 9 से 15 तक, सरपंच पद के लिए दोबारा वोट डाले जाएंगे। वार्ड पंच के 11 पदों के लिए भी मतदान होगा। आठ वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, इसलिए वहां फिर से मतदान नहीं होगा। मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी।

भावी ग्राम पंचायत में उपसरपंच का चुनाव भी अब 31 अक्टूबर के बजाय 3 नवंबर को होगा। इस तरह जोधपुर के पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई रोचक जीत के साथ एक ग्राम पंचायत का चुनावी कार्यक्रम भी दोबारा तय करना पड़ा है।
Tags:
  • जोधपुर पंचायत चुनाव दूसरा चरण
  • हिम्मताराम खदाव हार
  • हिम्मता बा सोशल मीडिया
  • खारड़ा मेवासा महंत सरपंच
  • बिलाड़ा भावी दोबारा मतदान
  • खेतासर हीरा देवी प्रजापत
  • Jodhpur panchayat election
  • Jodhpur sarpanch results
राजस्थान की चिट्ठी: कॉटेज के सौदे ने कराई कुर्सी से विदाई, कर्मचारियों को सरकार ने दी दिवाली की मिठाई

By Saurabh Mishra

राजस्थान की चिट्ठी: कॉटेज के सौदे ने कराई कुर्सी से विदाई, कर्मचारियों को सरकार ने दी दिवाली की मिठाई
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत; पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुआवजे की चिंता

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत; पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुआवजे की चिंता
मध्य प्रदेश सरकार 3 नवंबर को फिर लेगी 4 हजार करोड़ का कर्ज, अब तक 44 हजार 900 करोड़ की उधारी

By Manya Jain

मध्य प्रदेश सरकार 3 नवंबर को फिर लेगी 4 हजार करोड़ का कर्ज, अब तक 44 हजार 900 करोड़ की उधारी
राजस्थान में बारिश के बाद 8 डिग्री तक गिरा तापमान, दिन में बढ़ी ठिठुरन; अब निकलेगी तेज धूप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में बारिश के बाद 8 डिग्री तक गिरा तापमान, दिन में बढ़ी ठिठुरन; अब निकलेगी तेज धूप
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों पर वॉटर केनन चलाने के मामले की जांच पूरी: पुलिस को क्लीन चिट, कॉलेज प्रबंधन पर सवाल

By Sourabh Bhatnagar

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों पर वॉटर केनन चलाने के मामले की जांच पूरी: पुलिस को क्लीन चिट, कॉलेज प्रबंधन पर सवाल
CG Nursing Admission 2026: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन की डेडलाइन तीसरी बार बढ़ी, 11 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले का इंतजार