कोटा में फिजिकल एजुकेशन टीचर ने बदला जेंडर, अब PTI टीचर मंदोदरी चौधरी कहलाएंगी रुद्र जाट

Jageshwar Prasad | Oct 31, 2026, 17:14 IST
Share
जेंडर चेंज कर कोटा की PTI टीचर मंदोदरी चौधरी बनीं रुद्र जाट, राज्य सरकार ने दी मंजूरी
जेंडर चेंज कर कोटा की PTI टीचर मंदोदरी चौधरी बनीं रुद्र जाट, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

कोटा शहर में एक फिजिकल एजुकेशन की टीचर ने अपना लिंग परिवर्तन करवाया है। वह फीमेल से मेल बन गई हैं, जिसके आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं। इसके तहत मंदोदरी चौधरी अब रुद्र जाट बन गई हैं। इसके संबंध में आदेश शिक्षा निदेशालय बीकानेर से जारी किया गया है।

कोटा शहर में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स अपर प्राइमरी स्कूल नांता महल की फिजिकल टीचर मंदोदरी चौधरी ने उन्हें आवेदन किया था। नियमों के तहत उन्हें लिंग बदलने की अनुमति दे दी गई थी और अब उन्होंने अपना नाम रुद्र जाट (Rudra Jat) रख लिया है। ऐसे में आदेश जारी किए गए हैं कि उन्हें आगामी आदेशों में रुद्र जाट के नाम से ही संबोधित किया जा सके।

बीकानेर में चुनाव ड्यूटी से नदारद 28 कर्मचारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब | 28 Employees Absent from Election Duty in Bikaner, District Election Officer Issues Notice, Seeks Reply in 3 Days
बीकानेर में चुनाव ड्यूटी से गायब 28 कर्मचारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाए नोटिस; 3 दिन में जवाब मांगा
23 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 28 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर जवाब देना होगा। संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन मामले में निलंबन भी कर सकता है।

बीकानेर शिक्षा निदेशालय से जारी हुए प्रशासनिक आदेश

माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर के निदेशक ललित कुमार के अनुसार, कोटा (Kota) शहर की फिजिकल टीचर मंदोदरी चौधरी ने अपने लिंग परिवर्तन और नाम बदलने के संबंध में विभाग को आवेदन भेजा था।

वरिष्ठ शासन उप सचिव, शिक्षा विभाग (जयपुर) की अनुमति पर ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019-2020 के प्रावधानों और राजस्थान सेवा नियम 1991 के नियम 8ए (राजकीय निर्णय संख्या 5) के तहत विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके बाद शिक्षा विभाग ने सेवा अभिलेखों में लिंग को महिला से बदलकर पुरुष करने और नाम 'रुद्र जाट' दर्ज करने की औपचारिक मंजूरी दे दी। भविष्य में सभी सरकारी पत्राचार में उन्हें इसी नाम से संबोधित किया जाएगा।

बचपन से ही था स्पोर्ट्स में रुझान, लड़कों की तरह रहा लुक

25 फरवरी 1997 को जन्मे 29 वर्षीय रुद्र जाट (पूर्व नाम मंदोदरी चौधरी) का रुझान बचपन से ही खेलों की तरफ था। इसी रुचि के कारण उन्होंने शारीरिक शिक्षक की पढ़ाई की और वर्ष 2019 में सरकारी सेवा में अपनी नियुक्ति हासिल की। वर्तमान में वे नांता महल स्कूल से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर तैनात हैं।

साथ काम करने वाले शिक्षकों और टूर्नामेंट सहयोगियों के अनुसार, रुद्र बचपन से ही लड़कों के लुक और स्टाइल में रहना पसंद करते थे। लिंग परिवर्तन की मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उनके शारीरिक रूप में भी स्पष्ट बदलाव आ चुके हैं। उनके इस साहसिक कदम की अब प्रशासनिक गलियारों से लेकर सहकर्मियों तक सराहना हो रही है।

नियम और अधिकार का समन्वयन

यह मामला राज्य में ट्रांसजेंडर अधिकारों और सरकारी सेवा नियमों के बीच की व्यवस्था को सामने लाता है। सरकारी कर्मचारी के लिंग परिवर्तन पर आदेश जारी होना अपने आप में एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। सेवा नियमों और कानून के तहत हर कदम दर्ज होता है। इसी आधार पर यह अनुमति दी गई है।

FAQs

  1. रुद्र जाट का असली नाम क्या था?
    रुद्र जाट का असली नाम मंदोदरी चौधरी था।
  2. रुद्र जाट ने अपना नाम और लिंग परिवर्तन कब किया?
    रुद्र जाट ने अपना नाम और लिंग परिवर्तन का आवेदन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजा था, जिसमें उन्हें लिंग बदलने की अनुमति दे दी गई।
  3. रुद्र जाट को सरकारी सेवाओं में किस प्रकार की मंजूरी मिली है?
    रुद्र जाट को ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 व 2020 के प्रावधानों और राजस्थान सेवा नियम 1991 के नियम 8ए के तहत लिंग परिवर्तन की औपचारिक मंजूरी मिली है।
Tags:
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • रुद्र जाट
  • ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019-2020
  • शिक्षा विभाग
  • लिंग परिवर्तन
  • मंदोदरी चौधरी
  • राजस्थान सेवा नियम
  • Rudra Jat
  • Kota
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

By Umeshwari Baghel

उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग

By Mukesh Sharma

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में शिकायत, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच

By Ramanand Tiwari

MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR

By VINAY VERMA

रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट