CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में आज कई बड़े मुद्दे चर्चा में हैं। सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को सरकार 25 हजार रुपए देगी, वहीं दिसंबर में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रायपुर में करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी पेयजल संकट बना हुआ है। इसके अलावा दीपक टंडन केस, महादेव सट्टा एप और डॉ. अंबेडकर को लेकर सियासत से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में हैं।

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ

Rahveer Yojana Chhattisgarh: सड़क पर किसी घायल की जान बचाने के लिए आगे आने वाले लोगों को अब सरकार सम्मान के साथ 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी देगी। राहवीर योजना के तहत हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र नागरिक को यह लाभ मिलेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए

रायपुर। भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजते सभागार में उस वक्त एक विवादित बयान सामने आया, जब हिंदू संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने धार्मिक नारे लगाने को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।रायपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकर्ता कार्यशाला में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर ने कहा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न

रायपुर। एक बार फिर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को जितना सम्मान भाजपा ने दिया उतना कभी भी कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पूर्व सरकारों ने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अंबेडकर के कद को छोटा करने की कोशिश की, ताकि उनका कद किसी नेहरू-गांधी परिवार के समकक्ष खड़ा न हो पाए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी

अगर आप दिसंबर में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। खासकर कोरबा, बिलासपुर और विशाखापट्टनम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी रेललाइन और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी चल रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी का खामियाजा भुगतेगी जनता, दो साल और देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स

रोजाना सड़क से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। अगर आप रायपुर से दुर्ग या दुर्ग से रायपुर आते-जाते हैं, तो आपको अभी राहत मिलने वाली नहीं है। जिस सड़क से आपका सफर आसान और तेज होना था, उसका काम तय समय पर पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को दो साल और इंतजार करना पड़ेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

राजधानी रायपुर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अमृत मिशन योजना पर 427 करोड़ 37 लाख रुपए खर्च किए गए। यह योजना वर्ष 2016 में शुरू हुई और 2025 में पूरी भी हो गई, लेकिन इसके बावजूद शहर के सभी घरों तक नियमित और शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन का मामला अब और उलझता जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे कई बड़े अधिकारियों और नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चार दिनों की पूछताछ में दीपक ने कथित तौर पर कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम बताए हैं।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर

महादेव सट्टा एप मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। करीब पांच साल से जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अब खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। दोनों ने सट्टेबाजी के पूरे कारोबार की जिम्मेदारी शुभम सोनी पर डाल दी है। उनका कहना है कि शुभम ही इस नेटवर्क का असली प्रमोटर था। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • CG Top News
  • Rahveer Yojana Chhattisgarh
  • राहवीर योजना छत्तीसगढ़
  • Raipur Water Supply Issues
  • रायपुर पानी की समस्या
  • Amrit Mission Raipur
  • ट्रेन रद्द छत्तीसगढ़
  • दीपक टंडन केस
  • महादेव ऐप केस
  • Dr. Ambedkar Political Debate
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप

By

MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप
MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी

By Amresh Kushwaha

MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी
आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल

By Jageshwar Prasad

आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल
सुप्रीम कोर्ट का गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को राहत देने से इंकार, मकानों में दुकानें भी करनी होगी बंद

By Mukesh Sharma

सुप्रीम कोर्ट का गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को राहत देने से इंकार, मकानों में दुकानें भी करनी होगी बंद
MP में अवैध खनन का खेल कैसे चलता है? पूर्व DGP और PCCF ने बताई माफिया के बेखौफ होने की वजह

By Atul Dwivedi

MP में अवैध खनन का खेल कैसे चलता है? पूर्व DGP और PCCF ने बताई माफिया के बेखौफ होने की वजह
धान कम बेचा तो भी खाते में आएंगे पूरे 13 हजार 839 रुपए, साय सरकार का किसानों को बड़ा सहारा

By The Sootr

धान कम बेचा तो भी खाते में आएंगे पूरे 13 हजार 839 रुपए, साय सरकार का किसानों को बड़ा सहारा
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ