सुप्रीम कोर्ट का गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को राहत देने से इंकार, मकानों में दुकानें भी करनी होगी बंद

Mukesh Sharma | Updated:
Share
जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर संचालित अवैध कोचिंग संस्थानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सीलिंग कार्रवाई पर किसी भी तरह की राहत देने से साफ इंकार कर दिया है।
जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर संचालित अवैध कोचिंग संस्थानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सीलिंग कार्रवाई पर किसी भी तरह की राहत देने से साफ इंकार कर दिया है।

जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर चल रहे अवैध कोचिंग संस्थानों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने इन संस्थानों को किसी भी तरह की राहत देने से इंकार कर दिया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरथना और जस्टिस संजीव सचदेव की बेंच ने लॉंगनाथन मामले की सुनवाई की। इस दौरान कोचिंग संचालकों ने सील खोलने और पक्षकार बनाने की गुहार लगाई थी।

लेकिन अदालत ने कहा कि एजेंसियां कानून के अनुसार ही काम कर रही हैं। कोर्ट ने सभी प्रार्थना पत्रों का निपटारा करते हुए कोचिंग संस्थानों को जेडीए की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट या जेडीए ट्रिब्यूनल में जाने की छूट दी है।

प्रताप नगर कोचिंग हब खाली, गोपालपुरा में अवैध संचालन

सुनवाई के दौरान 10-बी स्कीम विकास समिति की ओर से सीनियर एडवोकेट राजदीपक रस्तौगी, सार्थक रस्तौगी और देवेश यादव ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को जमीनी स्थिति से अवगत कराया:

  • कार्रवाई में ढिलाई: एडवोकेट रस्तौगी ने बताया कि जेडीए कमिश्नर ने 10, 15 सितंबर और 15 नवंबर को शपथ पत्र दिया था। इसमें गोपालपुरा बाईपास पर अवैध रूप से चल रहे 134 कोचिंग संस्थानों को नोटिस देने और करीब 57 संस्थानों को सील करने की बात कही गई थी। लेकिन इसके बाद आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
  • 350 करोड़ का हब खाली: अदालत को बताया गया कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने 350 करोड़ रुपए की लागत से प्रताप नगर में कोचिंग हब बनाया है, लेकिन वह अब तक खाली पड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट की 5 बड़ी और सख्त टिप्पणियां

अदालत ने देशभर के आवासीय क्षेत्रों में बढ़ रहे अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई है:

प्रमुख मुद्दासुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख और टिप्पणी
1. आज मकान, कल होटल कैसे?कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि आज कोई भवन आवासीय मकान है, तो अगले दिन होटल या दुकान कैसे बन जाता है? इसके पीछे भ्रष्टाचार और राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
2. जिम्मेदार अफसरों पर सवालअदालत ने पूछा कि वे कौन अधिकारी हैं, जिनके संरक्षण या अनुमति से अवैध निर्माण बढ़ रहे हैं? नियमों के विरुद्ध निर्माण चलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
3. वोट के लिए अवैध निर्माण को शहबेंच ने कहा कि राज्य सरकारें चुनाव के दौरान वोट के लिए अवैध निर्माण नियमित करने की योजनाएं लाती हैं। इससे नियमों का पालन करने वाले आम नागरिक खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।
4. हाईकोर्ट की भूमिका भी जरूरीकोर्ट ने कहा कि आवासीय भूमि के अवैध व्यावसायिक इस्तेमाल की सुनवाई राज्यों के हाईकोर्ट में भी होनी चाहिए। यह समस्या अब किसी एक शहर की नहीं, बल्कि देशव्यापी चिंता बन चुकी है।
5. एजेंसियों व नागरिकों का दायित्वसंविधान और कानून का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि अवैध निर्माण पर तुरंत कार्रवाई करना एजेंसियों का दायित्व है, साथ ही नागरिकों को भी अवैध निर्माण नहीं करना चाहिए।
जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप: छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी | Discrimination Allegations on JDA's Action in Jaipur: Small Coaching Centers Sealed, Classes Continue in Big Institutions
छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग
30 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर के गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ JDA की सीलिंग कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। छोटे कोचिंग सेंटरों को पूरी तरह बंद करने और बड़े संस्थानों के केवल बेसमेंट सील करने का आरोप लगा है। महासंघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सवाल है कि जब नियम सभी के लिए समान हैं, तो कार्रवाई के तरीके अलग-अलग क्यों हैं?

आवासीय इलाकों में चल रहीं दुकानों पर भी गिरेगी गाज

सुप्रीम कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद अब केवल कोचिंग संस्थानों पर ही नहीं, बल्कि आवासीय मकानों में चल रही दुकानों, होटलों और अन्य कमर्शियल गतिविधियों पर भी तलवार लटक गई है।

अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि आवासीय क्षेत्रों के मूल स्वरूप को बिगाड़ने वाले अनधिकृत निर्माणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभी राज्यों के नगर निगमों से मांगी पालना रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का दायरा बढ़ाते हुए देशभर के लिए निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने सभी राज्यों के संबंधित नगर निगमों को अदालती आदेश की पालना में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी, 2027 को तय की गई है।

Tags:
  • गोपालपुरा बाईपास कोचिंग
  • Supreme Court coaching institutes Gopalpura bypass
  • सुप्रीम कोर्ट कोचिंग संस्थान गोपालपुरा बाईपास
  • Illegal construction residential areas
  • Commercial activities in residential zones
  • सुप्रीम कोर्ट कोचिंग राहत इंकार
  • कोचिंग सीलिंग जयपुर
  • प्रताप नगर कोचिंग हब
  • अवैध निर्माण सुप्रीम कोर्ट जयपुर
  • कमर्शियल एरिया कोचिंग संस्थान
MP में अवैध खनन का खेल कैसे चलता है? पूर्व DGP और PCCF ने बताई माफिया के बेखौफ होने की वजह

By Atul Dwivedi

MP में अवैध खनन का खेल कैसे चलता है? पूर्व DGP और PCCF ने बताई माफिया के बेखौफ होने की वजह
धान कम बेचा तो भी खाते में आएंगे पूरे 13 हजार 839 रुपए, साय सरकार का किसानों को बड़ा सहारा

By The Sootr

धान कम बेचा तो भी खाते में आएंगे पूरे 13 हजार 839 रुपए, साय सरकार का किसानों को बड़ा सहारा
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानिए क्या है राहवीर योजना और कैसे मिलेगा लाभ
बेटी ने की लव मैरिज तो पिता ने जीते-जी कर दी तेरहवीं, शादी की जगह हुई आत्मा की शांति के लिए पूजा

By Sandeep Kumar

बेटी ने की लव मैरिज तो पिता ने जीते-जी कर दी तेरहवीं, शादी की जगह हुई आत्मा की शांति के लिए पूजा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जलसंकट पर ली बैठक, महापौर ने 110 करोड़ मांगे, यशवंत सागर भरेंगे

By Sanjay Gupta

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जलसंकट पर ली बैठक, महापौर ने 110 करोड़ मांगे, यशवंत सागर भरेंगे
राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?
हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए

By Umeshwari Baghel

हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए