राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?
Raghvendra Singh Rathore | Updated:
राजस्थान विश्वविद्यालय में ड्यू पेपर शुल्क और फीस बढ़ोतरी के नियमों पर उठे सवाल।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा फीस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय के आधिकारिक आदेश में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए दर्ज है, लेकिन एक पेपर की दोबारा परीक्षा देने वाली छात्रा से 6,730 रुपए मांगे जाने की शिकायत सामने आई है। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय ने स्वयंपाठी विद्यार्थियों के दो सेमेस्टर की पूरी परीक्षा फीस 6,730 रुपए तय की है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब विद्यार्थी को केवल एक पेपर देना है, तो उससे पूरी परीक्षा फीस क्यों मांगी जा रही है?
इस मामले में कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने छात्रों की शिकायत को वित्त समिति के सामने रखने की बात कही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ड्यू पेपर देने वाले स्वयंपाठी विद्यार्थियों पर पूरी परीक्षा फीस लागू करने का कोई अलग नियम है या नहीं।
राजस्थान विश्वविद्यालय ने 27 अक्टूबर 2026 को परीक्षा आवेदन संबंधी निर्देश जारी किए थे। इनमें 16 अप्रैल 2026 के शुल्क आदेश का उल्लेख है। आदेश के पेज चार पर दी गई शुल्क सूची में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए प्रति सेमेस्टर दर्ज है। वहीं स्वयंपाठी विद्यार्थियों के दो सेमेस्टर की संयुक्त परीक्षा फीस 6,730 रुपए निर्धारित है।
दोनों फीस अलग-अलग श्रेणियों में दर्ज हैं। हालांकि आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्वयंपाठी विद्यार्थी को केवल एक ड्यू पेपर देने की स्थिति में कौन-सी फीस जमा करनी होगी। यही बात अब विवाद की वजह बन रही है। विद्यार्थियों का सवाल है कि जब उन्हें पूरी परीक्षा नहीं देनी है, तो पूरी परीक्षा फीस क्यों मांगी जा रही है?
बीकॉम तृतीय वर्ष पूरा कर चुकी स्वयंपाठी छात्रा चंचल मेहरा ने एक विषय की दोबारा परीक्षा देने के लिए 6,730 रुपए मांगे जाने की शिकायत की है। छात्रा का कहना है कि उसे केवल एक ड्यू पेपर देना है, लेकिन पूरी परीक्षा फीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है। विद्यार्थियों की मांग है कि विश्वविद्यालय ड्यू पेपर के लिए निर्धारित शुल्क ही ले।
कानून के तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अरविंद नागल ने भी परीक्षा शुल्क पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनकी पढ़ाई की सालाना फीस 2,600 रुपए है, जबकि एक या दो बैक पेपर की परीक्षा के लिए करीब 3,000 रुपए देने पड़ रहे हैं। इससे परीक्षा शुल्क का एक और पहलू सामने आता है। एक ही विश्वविद्यालय में नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थियों की परीक्षा फीस अलग है। कई विद्यार्थियों के लिए बैक पेपर की फीस अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन रही है।
विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार नियमित विद्यार्थियों के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा फीस 1,940 रुपए प्रति सेमेस्टर है। पांचवें सेमेस्टर के लिए 2,810 रुपए निर्धारित हैं। इसके मुकाबले स्वयंपाठी विद्यार्थियों के दो सेमेस्टर की संयुक्त फीस 6,730 रुपए है। नियमित विद्यार्थियों के पांचवें और छठे सेमेस्टर में समान शुल्क लागू होने की स्थिति में दोनों सेमेस्टर की कुल फीस 5,620 रुपए बनती है। यानी स्वयंपाठी विद्यार्थियों की फीस 1,110 रुपए अधिक है।
इस मामले में विश्वविद्यालय की ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। आधिकारिक निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी के परीक्षा आवेदन में दर्ज जानकारी के आधार पर पोर्टल शुल्क निर्धारित करता है। इसके बाद विद्यार्थी ऑनलाइन भुगतान करता है।
ऐसे में जांच का विषय है कि ड्यू पेपर का आवेदन भरने पर पोर्टल किस आधार पर फीस तय करता है। क्या स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए ड्यू पेपर का अलग विकल्प उपलब्ध है? क्या पोर्टल में पूरी परीक्षा फीस अपने आप दिखाई देती है या विश्वविद्यालय के किसी नियम के कारण इतनी राशि मांगी जा रही है?
विश्वविद्यालय के आदेश में सामान्य रूप से जमा परीक्षा शुल्क वापस नहीं करने की शर्त भी है। हालांकि ऑनलाइन भुगतान की तकनीकी प्रक्रिया विफल होने की स्थिति में रिफंड का प्रावधान बताया गया है। लेकिन यदि किसी विद्यार्थी से गलत श्रेणी में अधिक फीस जमा हो जाए, तो राशि वापस करने या समायोजित करने की क्या व्यवस्था है, यह स्पष्ट नहीं है। इससे उन विद्यार्थियों की चिंता बढ़ सकती है, जिन्हें परीक्षा आवेदन की अंतिम तारीख से पहले शुल्क जमा करना जरूरी है।
अब सबसे बड़ा सवाल पिछले तीन वर्षों की परीक्षा फीस का है। विश्वविद्यालय को स्पष्ट करना होगा कि वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में कितने स्वयंपाठी विद्यार्थियों ने ड्यू पेपर के लिए आवेदन किया। इनमें कितनों से केवल ड्यू पेपर की फीस ली गई और कितनों से पूरी परीक्षा फीस जमा कराई गई? क्या शुल्क को लेकर पहले भी शिकायतें मिली थीं?
राजस्थान विश्वविद्यालय के 2023 से 2026 तक के परीक्षा शुल्क आदेशों की तुलना में स्वयंपाठी स्नातक विद्यार्थियों की एक श्रेणी की फीस 5,050 से बढ़कर 6,730 रुपए पहुंचने का मामला सामने आया है। तीन वर्षों में 1,680 रुपए यानी करीब 33% का अंतर आया है। हर साल बढ़ोतरी लगभग 10% रही है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत का इस विवाद पर बयान सामने आया है। उन्होंने छात्रों की शिकायत को वित्त समिति के सामने रखने की बात कही है। कुलपति के अनुसार परीक्षा फीस से जुड़े निर्णय वित्त समिति के स्तर पर होते हैं। विद्यार्थियों की समस्या पर समिति में विचार किया जाएगा।
अब सवाल यह है कि विश्वविद्यालय की वित्त समिति ने ड्यू पेपर के लिए पूरी फीस लेने का कोई निर्णय किया था या नहीं। यदि ऐसा निर्णय हुआ है, तो उसे कब लागू किया गया और विद्यार्थियों को इसकी जानकारी किस आदेश से दी गई? विश्वविद्यालय के 27 अक्टूबर के आदेश में दोनों शुल्क दरें अलग-अलग दर्ज होने से यह सवाल और महत्वपूर्ण हो गया है। परीक्षा विभाग, वित्त शाखा और विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट करना होगा कि एक ड्यू पेपर देने वाले स्वयंपाठी विद्यार्थी से आखिर कितनी फीस ली जानी चाहिए।
इस मामले में कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने छात्रों की शिकायत को वित्त समिति के सामने रखने की बात कही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ड्यू पेपर देने वाले स्वयंपाठी विद्यार्थियों पर पूरी परीक्षा फीस लागू करने का कोई अलग नियम है या नहीं।
विश्वविद्यालय के आदेश में 960 रुपए फीस, फिर 6730 क्यों?
दोनों फीस अलग-अलग श्रेणियों में दर्ज हैं। हालांकि आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्वयंपाठी विद्यार्थी को केवल एक ड्यू पेपर देने की स्थिति में कौन-सी फीस जमा करनी होगी। यही बात अब विवाद की वजह बन रही है। विद्यार्थियों का सवाल है कि जब उन्हें पूरी परीक्षा नहीं देनी है, तो पूरी परीक्षा फीस क्यों मांगी जा रही है?
बीकॉम की छात्रा से एक पेपर के लिए मांगे 6730 रुपए
लॉ की पढ़ाई की फीस 2600, बैक पेपर की परीक्षा फीस करीब 3000
नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थियों की फीस में भी अंतर
ऑनलाइन पोर्टल तय करता है परीक्षा फीस
ऐसे में जांच का विषय है कि ड्यू पेपर का आवेदन भरने पर पोर्टल किस आधार पर फीस तय करता है। क्या स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए ड्यू पेपर का अलग विकल्प उपलब्ध है? क्या पोर्टल में पूरी परीक्षा फीस अपने आप दिखाई देती है या विश्वविद्यालय के किसी नियम के कारण इतनी राशि मांगी जा रही है?
ज्यादा फीस जमा हुई तो वापस मिलेगी या नहीं?
तीन साल में कितने विद्यार्थियों से ली गई पूरी फीस?
राजस्थान यूनिवर्सिटी में तीन साल में 33% बढ़ी स्वयंपाठी परीक्षा फीस
कुलपति बोले- वित्त समिति के सामने रखेंगे मामला
अब सवाल यह है कि विश्वविद्यालय की वित्त समिति ने ड्यू पेपर के लिए पूरी फीस लेने का कोई निर्णय किया था या नहीं। यदि ऐसा निर्णय हुआ है, तो उसे कब लागू किया गया और विद्यार्थियों को इसकी जानकारी किस आदेश से दी गई? विश्वविद्यालय के 27 अक्टूबर के आदेश में दोनों शुल्क दरें अलग-अलग दर्ज होने से यह सवाल और महत्वपूर्ण हो गया है। परीक्षा विभाग, वित्त शाखा और विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट करना होगा कि एक ड्यू पेपर देने वाले स्वयंपाठी विद्यार्थी से आखिर कितनी फीस ली जानी चाहिए।
हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए
By Umeshwari Baghel
MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर विवाद, ACS अनिरुद्ध मुखर्जी पर नियम तोड़ने के आरोप, केंद्रीय मंत्रालय से हुई शिकायत
By Amresh Kushwaha
दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी
By Harrison Masih
बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR
By Ashish Bhardwaj
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम
By Umeshwari Baghel
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
By Raghvendra Singh Rathore