64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
ACB जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल
ACB जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़े 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राजस्थान हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। इसमें उन्होंने ACB की जांच, गिरफ्तारी और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

इस मामले में राजस्थान सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर चुकी है। सरकार चाहती है कि अग्रवाल को कोई अंतरिम राहत देने से पहले उसका पक्ष भी सुना जाए। अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई की तारीख तय होना बाकी है। इस सप्ताह सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी तत्काल राहत

शिखर अग्रवाल ने 17 नवंबर को राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ACB जांच को चुनौती दी थी। उन्होंने सरकार की ओर से जांच की मंजूरी देने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। अग्रवाल का तर्क था कि सरकार ने उनका पक्ष ठीक से सुने बिना जल्दबाजी में जांच की अनुमति दे दी।

19 नवंबर को जस्टिस अनिल कुमार उपमन की अदालत ने इस मामले में तत्काल अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। सरकार को तीन सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए गए। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर तय की गई। अदालत ने अंतरिम राहत की मांग पर फैसला सरकार का जवाब आने के बाद विचार करने के लिए टाल दिया था।

सरकार ने पहले ही दाखिल कर दी कैविएट

अग्रवाल की याचिका से पहले राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी थी। कैविएट का मतलब है कि किसी मामले में अदालत से एकतरफा राहत दिए जाने से पहले दूसरी पार्टी को भी सुनवाई का मौका दिया जाए।

सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है, ताकि ACB जांच पर रोक लगाने या किसी अन्य अंतरिम राहत के मामले में उसका पक्ष सुना जा सके। यानी अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई तो राज्य सरकार भी अपना पक्ष रख सकेगी।

पहले 40, फिर सामने आए 64 विला

यह पूरा मामला 27 अक्टूबर को सामने आया था। शुरुआती जानकारी में शिखर अग्रवाल, उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर एक कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने की बात सामने आई थी। बाद में ACB की जांच में यह संख्या बढ़कर 64 हो गई।

ACB के अनुसार, ये संपत्तियां गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालित अनंता रिसॉर्ट्स की तीन परियोजनाओं में खरीदी गईं। इनमें उदयपुर के बुझड़ा रिसॉर्ट में अक्टूबर 2023 में 20 कॉटेज खरीदे गए। मार्च 2026 में अलवर के अजाबगढ़ रिसॉर्ट में परिवार के सदस्यों के नाम 20 विला खरीदे गए। इसके बाद 15 अक्टूबर 2026 को जयपुर स्थित रिसॉर्ट में दोनों बेटों के नाम 24 विला खरीदे गए।

IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल | Government strict on ACB investigation against IAS Shikhar Agarwal, files caveat in Supreme Court
IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट
21 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर से जुड़े कथित विला खरीद मामले में सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट में भी मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सरकार चाहती है कि अगर शिखर अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचते हैं तो पहले सरकार का भी पक्ष जरूर सुना जाए।

11 लाख में विला, ब्रोशर में कीमत 59 लाख

ACB की जांच में जयपुर के 24 विला की खरीद को भी खास तौर पर जांच के दायरे में रखा गया है। एजेंसी के मुताबिक, ये विला 11-11 लाख रुपए में खरीदे गए। जबकि कंपनी के ब्रोशर में इसी आकार के विला की कीमत 59-59 लाख रुपए बताई गई थी।

ACB का आरोप है कि शिखर अग्रवाल ने अपने पद का दुरुपयोग कर कंपनी को सरकारी मंजूरियों और रियायतों में फायदा पहुंचाया। इसके बदले परिवार को संपत्तियां कम कीमत पर मिलीं। एजेंसी इन आरोपों की जांच कर रही है। इन संपत्ति सौदों को कंपनी को वापस लीज पर देने और उससे होने वाली आय की भी जांच की जा रही है।

IAS शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ACB जांच पर रोक से इनकार; 18 दिसंबर को अगली सुनवाई | IAS Shikhar Agarwal Denied Relief by High Court, Refusal to Stay ACB Probe; Next Hearing on December 18
हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार; 18 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
19 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

18 नवंबर को ACB ने दर्ज की FIR

ACB ने 18 नवंबर को IAS शिखर अग्रवाल, गोयल फैशंस के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जांच में जमीन रूपांतरण, पर्यावरण मंजूरी और राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत कंपनी को दिए गए लाभों की भी पड़ताल की जा रही है।

शिखर अग्रवाल 28 अक्टूबर से APO चल रहे हैं। उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर को भी 31 अक्टूबर को APO किया गया था। दोनों को संपत्ति के ब्योरे को लेकर नोटिस भी जारी किए गए थे।

IAS शिखर अग्रवाल पर FIR: 59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, परिवार के नाम 64 संपत्तियां | IAS Shikhar Agarwal booked: Villas worth 59 lakhs bought for 11 lakhs, 64 properties in family's name
59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां
19 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद और कंपनी को सरकारी फायदा पहुंचाने के मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में अब तक परिवार के नाम 64 विला और कॉटेज खरीदने की जानकारी सामने आई है।

Tags:
  • IAS शिखर अग्रवाल
  • शिखर अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट याचिका
  • शिखर अग्रवाल 64 विला मामला
  • एसीबी जांच शिखर अग्रवाल
  • अनंता रिसॉर्ट्स विला खरीद
  • गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड
  • Shikhar Agrawal IAS
  • Shikhar Agrawal villa case
रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

By Arun Tiwari

रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

By Umeshwari Baghel

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज
कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

By Ashish Bhardwaj

कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान
किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?
जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा
MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?

By Sanjay Gupta

MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?