दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<strong>​दीपक टंडन केस में IAS-IPS और नेताओं के नाम की चर्चा</strong><br>
​दीपक टंडन केस में IAS-IPS और नेताओं के नाम की चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन का मामला अब और उलझता जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे कई बड़े अधिकारियों और नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चार दिनों की पूछताछ में दीपक ने कथित तौर पर कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम बताए हैं।

इनमें आईएएस, आईपीएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और कुछ नेताओं के नाम शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इन लोगों की मामले में क्या भूमिका रही है, यह अभी साफ नहीं हुआ है। अब पुलिस की नजर दीपक और उसकी पत्नी बरखा चौबे के तीन आईफोन की फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है।

तीन आईफोन में छिपे हो सकते हैं कई अहम सबूत

इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी दीपक और उसकी पत्नी के तीन आईफोन माने जा रहे हैं। इन मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मोबाइल में एक महिला डीएसपी से जुड़े विवाद की जानकारी और कुछ व्हाट्सऐप चैट भी मौजूद हैं।

पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल की जांच पूरी होने के बाद कई जरूरी जानकारियां सामने आ सकती हैं। खासकर यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि दीपक किन-किन लोगों के संपर्क में था और उनके बीच किस तरह की बातचीत होती थी।

दीपक टंडन की तीन दिन की रिमांड: DSP कल्पना वर्मा से जुड़े ब्लैकमेलिंग और उगाही के राज खुलेंगे | Deepak Tandon's Three-Day Remand: Secrets of Blackmailing and Extortion Linked to DSP Kalpana Verma to be Revealed
दीपक टंडन की तीन दिन की रिमांड, अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और उगाही के राज, DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोपों पर भी पुलिस करेगी पूछताछ
17 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों में घिरे दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिल गई है। अब तेलीबांधा पुलिस आरोपी से उन पांच मामलों में पूछताछ करेगी, जिनमें उसके खिलाफ धमकी, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की FIR दर्ज हैं।

घर की तलाशी में रिकॉर्डिंग डिवाइस और मेमोरी कार्ड मिला

मामले की जांच कर रही तेलीबांधा पुलिस ने दीपक टंडन के घर की तलाशी भी ली है। सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान पुलिस को रिकॉर्डिंग डिवाइस, मेमोरी कार्ड और जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज मिले हैं।

इसके अलावा दीपक से जुड़े सात बैंक खातों की जानकारी भी सामने आई है। अब पुलिस इन खातों में हुए लेनदेन की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खातों में पैसा कहां से आया और किन लोगों को भेजा गया।

निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा की बहाली की तैयारी: दीपक टंडन के आरोपों की फाइलें खुलीं, धोखाधड़ी में जेल | Suspended DSP Kalpana Verma's Reinstatement Preparation: Deepak Tandon's Allegation Files Opened, Jailed for Fraud
निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन
18 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>रायपुर :</b> निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को पुलिस मुख्यालय ने बहाल करने की तैयारी कर ली है। नियम कहते हैं कि किसी अधिकारी को सस्पेंड करने के 45 दिनों के अंदर आरोप पत्र सौंपा जाना चाहिए। लेकिन कल्पना वर्मा के मामले में ऐसा नहीं हुआ। करीब 10 महीने बीतने के बाद भी वर्मा को पुलिस महकमे की तरफ से आरोप पत्र नहीं दिया गया है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर अधिकारियों से पैसे लेने का आरोप

जांच में यह बात भी सामने आई है कि दीपक टंडन की कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से जान-पहचान थी। उसके होटल में पुलिस अधिकारियों के अलावा डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसरों और दूसरे प्रभावशाली लोगों का आना-जाना बताया जा रहा है।

आरोप है कि दीपक ने अपनी ऊंची पहुंच का भरोसा दिलाकर कुछ अधिकारियों से ट्रांसफर और पोस्टिंग करवाने के नाम पर लाखों रुपए लिए। हालांकि, इन आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

भाजपा नेत्री से भी लाखों की ठगी का आरोप

दीपक टंडन पर एक भाजपा नेत्री से भी लाखों रुपए ठगने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि दीपक कई बड़े नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवाता था और उन्हें सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करता था।

इन तस्वीरों के जरिए वह लोगों के बीच अपनी राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच का प्रभाव जमाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन संपर्कों का इस्तेमाल किसी तरह की ठगी या ब्लैकमेलिंग में किया गया था या नहीं।

रायपुर के बाद बिलासपुर पुलिस भी करेगी पूछताछ की तैयारी

दीपक टंडन के खिलाफ रायपुर और बिलासपुर दोनों जगह मामले दर्ज हैं। पहले बिलासपुर पुलिस ने उसे ब्लैकमेलिंग के मामले में रिमांड पर लिया था। इसके बाद रायपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच एफआईआर दर्ज कीं।

दीपक को रायपुर में दो बार रिमांड पर लिया जा चुका है। 23 नवंबर को उसकी रिमांड का आखिरी दिन बताया गया है। इस दौरान पुलिस दीपक और उसकी पत्नी बरखा चौबे से पूछताछ करने वाली है।

रायपुर पुलिस की रिमांड पूरी होने के बाद बिलासपुर पुलिस भी दीपक को दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

ठगी से लेकर अवैध कब्जे तक के मामले

दीपक टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी और अवैध कब्जे से जुड़े मामले भी दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी की दो और अवैध कब्जे की एक एफआईआर शामिल है।

वहीं, बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग के मामले के साथ आईटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है।

dsp-kalpana-verma-case-asp-Kirtan Rathore-transfer
डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन केस में नया मोड़, रिपोर्ट आने के पहले जांच अधिकारी ASP कीर्तन राठौर का तबादला
23 Dec 2025 ,
By Arun Tiwari
दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसपी कीर्तन राठौर का तबादला कर उन्हें राजनांदगांव का एएसपी नियुक्त कर दिया गया है।

अब फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर

रायपुर के सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू के मुताबिक, न्यायालय से दीपक टंडन से पूछताछ की अनुमति मिल गई है। रायपुर में दर्ज मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगी जाएगी।

फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा इंतजार मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का है। जांच में मिले रिकॉर्डिंग डिवाइस, मेमोरी कार्ड, बैंक खातों और मोबाइल चैट से पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

अब बड़ा सवाल यह है कि दीपक टंडन ने पूछताछ में जिन बड़े अधिकारियों और नेताओं के नाम बताए हैं, क्या जांच में उनके साथ किसी गैरकानूनी लेनदेन या ब्लैकमेलिंग के सबूत भी मिलेंगे? इसका जवाब फोरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस की आगे की जांच से ही मिल सकेगा।
Tags:
  • दीपक टंडन केस
  • Deepak Tandon case
  • iPhone forensic report
  • आईफोन फोरेंसिक रिपोर्ट
  • IAS IPS officers involved
  • Transfer posting scam
  • Politicians named in case
  • ब्लैकमेलिंग के आरोप
  • बरखा चौबे
कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

By Ashish Bhardwaj

कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान
किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?
जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा
MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?

By Sanjay Gupta

MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?
भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी का खामियाजा भुगतेगी जनता, दो साल और देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स

By Harrison Masih

भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी का खामियाजा भुगतेगी जनता, दो साल और देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स
देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र

By Ashish Bhardwaj

देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र