देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
SMS मेडिकल कॉलेज पर आठ PG छात्रों ने लगाए उत्पीड़न और भेदभाव के आरोप
SMS मेडिकल कॉलेज पर आठ PG छात्रों ने लगाए उत्पीड़न और भेदभाव के आरोप

राजस्थान का सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल है। यहां से पढ़कर निकले डॉक्टर देशभर में अपनी सेवाएं देते हैं। लेकिन इसी संस्थान के पैथोलॉजी विभाग से अब ऐसी शिकायत सामने आई है, जिसने मेडिकल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज के आठ पोस्ट ग्रेजुएट (PG) छात्रों ने विभाग में मानसिक उत्पीड़न, डराने-धमकाने और भेदभाव के आरोप लगाए हैं।

मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि शिकायत करने वाले सभी आठ विद्यार्थी फाइनल ईयर के हैं। उन्होंने अपनी थ्योरी परीक्षा पास कर ली, लेकिन प्रैक्टिकल में असफल घोषित कर दिए गए। इसके बाद छात्रों ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है।

29 में से 8 छात्र प्रैक्टिकल में फेल

यह मामला SMS मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग का है। यहां फाइनल ईयर के 29 PG विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से आठ विद्यार्थी प्रैक्टिकल में पास नहीं हो सके। छात्रों का कहना है कि थ्योरी में सफल होने के बावजूद उन्हें प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने परीक्षा मूल्यांकन की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। छात्रों ने NMC से पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप रामरखियानी को पद से हटाने की मांग की है। साथ ही स्वतंत्र जांच कराने और सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा का केंद्र किसी दूसरे मेडिकल कॉलेज में रखने की मांग भी की है।

विभाग में डर और दबाव का माहौल होने का आरोप

छात्रों ने अपनी शिकायत में कहा है कि विभाग में लंबे समय से डर, अपमान और मानसिक दबाव का माहौल है। उनका आरोप है कि विभागाध्यक्ष के सामने अपनी समस्याएं रखने वाले विद्यार्थियों को सहयोग नहीं मिलता। कई बार उनके साथ तिरस्कार और मजाक जैसा व्यवहार किया जाता है।

छात्रों ने विभागीय कार्यक्रमों के नाम पर आर्थिक योगदान देने का दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि विभागाध्यक्ष को बार-बार आंतरिक परीक्षक बनाए जाने से परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन भी सामने आई

मामले में जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी चिंता जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि एक ही बैच के आठ विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल में फेल होना असामान्य है। इसलिए परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

एसोसिएशन ने जांच पूरी होने तक संबंधित विभागाध्यक्ष को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से अलग रखने की मांग की है। साथ ही परीक्षा परिणामों की स्वतंत्र समीक्षा और शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को किसी भी तरह की बदले की कार्रवाई से सुरक्षा देने की बात कही है।

विभागाध्यक्ष बोले- चार परीक्षकों की टीम ने लिया फैसला

दूसरी ओर, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप रामरखियानी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि प्रैक्टिकल परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराई गई।

उन्होंने बताया कि परीक्षा चार परीक्षकों की टीम ने ली थी। इसमें विभागाध्यक्ष के अलावा एक वरिष्ठ प्रोफेसर और दो बाहरी परीक्षक शामिल थे। इस बार बाहरी परीक्षक AIIMS दिल्ली और PGI चंडीगढ़ से आए थे।

विभागाध्यक्ष के अनुसार, सभी चार परीक्षक मिलकर विद्यार्थी की योग्यता का आकलन करते हैं। 29 में से आठ विद्यार्थी जरूरी दक्षता नहीं दिखा पाए, इसलिए वे असफल हुए। ऐसे में किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 40% इंटरव्यू वेटेज बरकरार, 337 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ | Supreme Court's Decision on Assistant Professor Recruitment in Rajasthan: 40% Interview Weightage Stands, Path Cleared for 337 Posts
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
20 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों और चयनित उम्मीदवारों से जुड़ी बड़ी खबर है। 337 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिकाएं (SLP) खारिज कर दी हैं।

परीक्षा में देरी से भी बिगड़ा शैक्षणिक कैलेंडर

इस विवाद का एक दूसरा पहलू परीक्षा कार्यक्रम में देरी भी है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक, PG की परीक्षाएं जुलाई-अगस्त में होनी थीं। लेकिन इनका आयोजन अक्टूबर में हुआ और परिणाम नवंबर में घोषित किए गए।

अब प्रैक्टिकल में फेल हुए विद्यार्थियों को जनवरी-फरवरी में थ्योरी के पेपर भी दोबारा देने होंगे। सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में 209 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, 5 साल की अटकी भर्ती पूरी | 209 Assistant Professors Appointed in Rajasthan Medical Colleges, 5-Year Pending Recruitment Completed
राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों को मिले 209 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, 5 साल से अटकी भर्ती को मिली रफ्तार
19 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 23 विशेषज्ञ क्षेत्रों में 209 चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई के साथ मरीजों को मिलने वाली विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

SMS की प्रतिष्ठा के लिहाज से भी अहम मामला

SMS मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह के आरोप केवल आठ विद्यार्थियों की परीक्षा तक सीमित नहीं हैं। यह सवाल भी उठता है कि क्या मेडिकल संस्थानों में विद्यार्थियों को अपनी बात रखने और निष्पक्ष मूल्यांकन पाने का भरोसा मिल रहा है?

एक तरफ छात्र स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विभागाध्यक्ष परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष बता रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि शिकायतों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो। जांच से ही तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और परीक्षा प्रक्रिया में कोई कमी रही या नहीं।

Tags:
  • एसएमएस मेडिकल कॉलेज उत्पीड़न
  • SMS Medical College harassment allegations
  • Medical students protest unfair practical exams
  • मेडिकल छात्रों के साथ भेदभाव
  • Medical college exam malpractice claims
  • sms मेडिकल कॉलेज
  • जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स
  • पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप रामरखियानी
स्मार्ट सिटी 352 करोड़ की जमीन टेंडर के लिए विधायक, नेताओं के फोन, अधिकारियों ने टेंडर ही किया रद्द

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी 352 करोड़ की जमीन टेंडर के लिए विधायक, नेताओं के फोन, अधिकारियों ने टेंडर ही किया रद्द
महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर

By Harrison Masih

महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर
निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल

By Ashish Bhardwaj

निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल
एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर

By Arohi Raj

एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब

By Aman Vaishnav

पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा

By Aman Vaishnav

MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा