एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
MP बोर्ड की 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों को अब पढ़ाई की स्ट्रेटजी बदलनी होगी।
MP बोर्ड की 2027 की 10वीं-12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों को अब पढ़ाई की स्ट्रेटजी बदलनी होगी।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अब पढ़ाई का तरीका बदलना होगा। मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव किया है। इसका असर 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में दिखेगा। इनमें 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। अब दो नंबर के सवालों में मनपसंद क्वेशन चुनने का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

विद्यार्थियों को सभी तय सवाल सॉल्व करने होंगे। ऐसे में केवल सिलेक्टेड चैप्टर की तैयारी करना मुश्किल हो सकता है। नए नियमों के अनुसार, विद्यार्थियों को पूरे सिलेबस पर ध्यान देना होगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने सत्र 2026-27 के लिए यह बदलाव किया है। नए नियम मुख्य विषयों के क्वेशन पेपर पर लागू होंगे। अब दो नंबर के वेरि शॉर्ट आंसर क्वेशन में इंटरनल ऑप्शन नहीं मिलेगा। पहले विद्यार्थी दो सवालों में से एक चुन सकते थे। अब उन्हें क्वेशन पेपर में दिए गए सवाल सॉल्व करने होंगे।

दो नंबर के सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा ऑप्शन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के नए निर्देशों के अनुसार, दो नंबर के क्वेशन में ऑप्शन खत्म कर दिया गया है। ये वेरि शॉर्ट आंसर क्वेशन होंगे। विद्यार्थियों को इन सवालों के जवाब देना जरूरी होगा। पहले ऐसे क्वेशन में इंटरनल ऑप्शन मिलता था। विद्यार्थी अपनी तैयारी के अनुसार सवाल चुन सकते थे। अगर किसी क्वेशन का आंसर नहीं आता था, तो दूसरा सवाल सॉल्व कर सकते थे। लेकिन अब यह सुविधा नहीं मिलेगी।

इस बदलाव से विद्यार्थियों की तैयारी पर असर पड़ सकता है। अब केवल कुछ सिलेक्टेड चैप्टर पढ़कर परीक्षा देना आसान नहीं होगा। विद्यार्थियों को सभी महत्वपूर्ण विषयों और चैप्टर्स पर ध्यान देना होगा। छोटे सवालों की तैयारी भी पूरी रखनी होगी।

एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न बदला: 2 अंक के सभी प्रश्न अनिवार्य, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर | MP Board Exam Pattern Changed: All 2 Mark Questions Mandatory, Big News for Students of Class 9th to 12th
MP Board Exam Pattern: एमपी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, अब 2 अंक के सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
18 Oct 2026 ,
By Manya Jain
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं से 12वीं तक मुख्य विषयों में 2 अंक वाले प्रश्नों में आंतरिक विकल्प नहीं मिलेगा। छात्रों को सभी 2 अंक के प्रश्न हल करने होंगे। 3 और 4 अंक के प्रश्नों में विकल्प पहले की तरह रहेगा। एनएसक्यूएफ विषयों में 5 और 7 अंक के प्रश्नों में नया विकल्प मिलेगा।

तीन और चार नंबर के क्वेशन में ऑप्शन जारी रहेगा

खबर को मुताबिक, बोर्ड ने सभी क्वेशन से ऑप्शन खत्म नहीं किए हैं। तीन नंबर के शॉर्ट आंसर क्वेशन में ऑप्शन मिलता रहेगा। चार नंबर के लॉन्ग आंसर टाइप क्वेशन में भी यह सुविधा जारी रहेगी। इन क्वेशन में विद्यार्थी अपनी तैयारी के अनुसार सवाल चुन सकेंगे। यानी इन क्वेशन में इंटरनल ऑप्शन पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। इससे विद्यार्थियों को कुछ सवालों में अपनी पसंद चुनने का मौका मिलेगा।

NSQF विषयों में भी मिलेगा ऑप्शन

राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (NSQF) के विषयों में भी ऑप्शन की सुविधा रहेगी। इन विषयों के पांच नंबर के लॉन्ग आंसर टाइप क्वेशन में ऑप्शन मिलेगा। सात नंबर के निबंधात्मक (essay) क्वेशन में भी इंटरनल ऑप्शन दिया जाएगा। इस तरह कौशल आधारित विषयों में विद्यार्थी कुछ बड़े सवालों को चुन सकेंगे। यह सुविधा मुख्य विषयों के बदले हुए नियमों से अलग होगी।

सरकारी आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत: 31 मार्च 2027 तक नौकरी सुरक्षित, भ्रम की स्थिति समाप्त | Big Relief for Government Outsource Employees: Jobs Secure Till March 31, 2027, Confusion Ends
नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र
22 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
सरकारी दफ्तरों में दिन-रात मेहनत करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों (Outsource Employees) के मन में नौकरी को लेकर डर बना हुआ था। पिछले कुछ दिनों से कर्मचारी असमंजस में थे। अब इस मामले में शासन स्तर से राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के चेयरमैन ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के सर्कुलर में सेवाएं समाप्त करने का उल्लेख नहीं है।

अब विद्यार्थियों को कैसे करनी होगी तैयारी?

पेपर पैटर्न में बदलाव के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई की रणनीति बदलनी होगी। सिर्फ महत्वपूर्ण सवाल याद करने से काम नहीं चलेगा। पूरे सिलेबस की समझ विकसित करना जरूरी होगा।

विद्यार्थियों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • सभी चैप्टर पढ़ें: किसी भी चैप्टर को तैयारी से बाहर न रखें। सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स पढ़ें।
  • छोटे सवालों का प्रेक्टिस करें: दो नंबर के क्वेशन के जवाब लिखने की नियमित प्रैक्टिस करें।
  • सैंपल पेपर सॉल्व करें: इससे नए पेपर पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।
  • समय का ध्यान रखें: घर पर तय समय में क्वेशन पेपर सॉल्व करने का प्रेक्टिस करें।
  • केवल अनुमानित सवालों पर निर्भर न रहें: पूरे सिलेबस की तैयारी करें।
नए कॉलेज खोलने और नए विषय शुरू करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 7 दिसंबर 2026 तक करें अप्लाई | Online application process starts for opening new colleges and starting new subjects, apply by December 7, 2026
MP में प्राइवेट कॉलेज खोलना हुआ आसान: अब इजाजत के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, आवेदन से मंजूरी तक सिस्टम ऑनलाइन, जानें प्रोसेस
22 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश में प्राइवेट कॉलेज खोलने की प्रक्रिया अब आसान और पारदर्शी होगी। कॉलेज खोलने और नए विषय शुरू करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2027-28 से यह व्यवस्था लागू की है। अब कॉलेज संचालकों को अनुमति के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आवेदन से अनुमति तक की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल पर पूरी होगी। विभाग ने इसके लिए आवेदन की तारीख तय कर दी है।

ब्लू प्रिंट और सैंपल पेपर का इंतजार

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नए ब्लू प्रिंट और सैंपल पेपर का इंतजार है। इनके जारी होने से सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन समझने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी क्वेशन के प्रकार और पेपर की संरचना भी जान सकेंगे। ब्लू प्रिंट से विद्यार्थियों को परीक्षा के स्वरूप की जानकारी मिलेगी। वहीं, सैंपल पेपर से नए पैटर्न के अनुसार प्रेक्टिस कर सकेंगे। इससे तैयारी को बेहतर दिशा देने में मदद मिलेगी।

दूसरी ओर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर जारी कर चुका है। मध्य प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थी भी नए मॉडल क्वेशन पेपर का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें ब्लू प्रिंट जारी होने की भी उम्मीद है। 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अब तैयारी तेज करनी होगी। दो नंबर के सवालों में ऑप्शन नहीं मिलने से पूरे सिलेबस पर ध्यान देना जरूरी होगा। नियमित प्रेक्टिस और रिवीजन से विद्यार्थी नए पैटर्न के अनुसार तैयारी कर सकेंगे।

एमपी में 2027 में सरकारी दफ्तरों में 121 दिन की छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का लंबा ब्रेक! | MP Government Offices to have 121 Holidays in 2027, Get a 9-Day Long Break in March!
एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!
23 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आप मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी हैं या आपके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है, तो साल 2027 का कैलेंडर आपके चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाने वाला है। नए साल में पूरे 365 दिनों में से आपको करीब 4 महीने (121 दिन) घर पर आराम करने या घूमने फिरने का मौका मिलने वाला है। जी हां, नए साल में सरकारी दफ्तर सिर्फ 244 दिन ही खुलेंगे।

FAQs

  1. मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026-27 में क्या बदलाव हुआ है?
    दो नंबर के वेरि शॉर्ट आंसर क्वेशन में इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को सभी तय क्वेशन के आंसर देने होंगे।
  2. MP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा कब से शुरू होगी?
    मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं।
  3. क्या तीन और चार नंबर के क्वेशन में भी ऑप्शन खत्म हो गए हैं?
    नहीं, तीन नंबर के शॉर्ट आंसर और चार नंबर के लॉन्ग आंसर क्वेशन में पहले की तरह इंटरनल ऑप्शन रहेगा।
Tags:
  • MP Board Exam Pattern Change
  • एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न बदलाव
  • No Internal Choice in 2-Mark Questions MP Board
  • एमपी बोर्ड 2 अंक प्रश्न में विकल्प नहीं
  • MP Board 2026-27 Syllabus Focus
  • एमपी बोर्ड परीक्षा
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • MP Board Exam Update
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब

By Aman Vaishnav

पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा

By Aman Vaishnav

MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर

By Harrison Masih

आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर
एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला

By Aman Vaishnav

एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे

By Jageshwar Prasad