एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
मध्य प्रदेश के 1800 से ज्यादा छोटे मजरे-टोलों तक स्थायी बिजली पहुंचाने और सोलर ग्रिड विस्तार के प्रस्ताव को आज की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है।
मध्य प्रदेश के 1800 से ज्यादा छोटे मजरे-टोलों तक स्थायी बिजली पहुंचाने और सोलर ग्रिड विस्तार के प्रस्ताव को आज की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

मध्य प्रदेश के उन छोटे गांवों और बस्तियों के लिए आज का दिन बहुत खास होने वाला है, जहां आज भी लोग स्थायी बिजली के खंभों और तारों का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को होती है। वहीं इस बार यह बैठक आज सोमवार, 23 नवंबर को ही बुला ली गई है।

इसकी वजह यह है कि कल मंगलवार को गुरुनानक जयंती का सरकारी अवकाश है। आज दोपहर 1 बजे भोपाल के मंत्रालय में होने वाली इस अहम बैठक में आम जनता और बिजली व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की पूरी उम्मीद है।

छोटे मजरे-टोलों तक पहुंचेगी स्थायी बिजली की लाइन

आज की कैबिनेट बैठक में ऊर्जा विभाग का एक बहुत ही जरूरी प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है। इस प्रस्ताव के तहत राज्य के ऐसे छोटे मजरे टोलों तक बिजली सप्लाई पहुंचाना है, जहां 20 से ज्यादा मकान बने हुए हैं।

कितने इलाके हैं बाकी: पूरे मध्य प्रदेश में अभी भी 1800 से अधिक ऐसे मजरे-टोले ( 46 हजार 574 परिवार) मौजूद हैं, जहां स्थायी बिजली लाइनों की पहुंच नहीं हो पाई है।

More stories on सीएम मोहन यादव

कितना आएगा खर्च: इन सभी 1800 से ज्यादा बस्तियों में बिजली का स्थायी ढांचा खड़ा करना है। साथ ही इन्हें बिजली नेटवर्क से जोड़ना है। इसके लिए करीब 200 करोड़ रुपए की जरूरत है।

क्या होगा फायदा: कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इन इलाकों में खंभे लगाने और बिजली की लाइन बिछाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।

50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों में दौड़ेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशन होंगे 54 सरकारी भवन | Electricity to reach 46 thousand homes in Madhya Pradesh after 50 years, 1815 hamlets-tolas and 54 government buildings to be electrified
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में करीब 50 साल से बिजली की सुविधा से दूर रह रहे 46 हजार 574 परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के 1815 मजरों-टोलों में बिजली पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

10 घंटे बिजली के लिए सोलर ग्रिड का होगा विस्तार

सिर्फ नए इलाकों तक बिजली पहुंचाना ही नहीं, बल्कि पहले से मिल रही बिजली की सप्लाई को बेहतर बनाना भी सरकार की प्राथमिकता है।

बिजली कंपनियों ने की 10 हजार करोड़ की मांग

राज्य में 10 घंटे की बिजली सप्लाई को पूरी तरह पक्का करने के लिए सरकार सोलर एनर्जी वाली ग्रिड लाइन का विस्तार करने जा रही है। आज की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। इस काम को पूरा करने के लिए प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों ने राज्य सरकार से करीब 10 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त मांग की है।

एमपी में 2027 में सरकारी दफ्तरों में 121 दिन की छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का लंबा ब्रेक! | MP Government Offices to have 121 Holidays in 2027, Get a 9-Day Long Break in March!
एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!
23 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आप मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी हैं या आपके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है, तो साल 2027 का कैलेंडर आपके चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाने वाला है। नए साल में पूरे 365 दिनों में से आपको करीब 4 महीने (121 दिन) घर पर आराम करने या घूमने फिरने का मौका मिलने वाला है। जी हां, नए साल में सरकारी दफ्तर सिर्फ 244 दिन ही खुलेंगे।

सरकारी योजनाओं पर भी लगेगी मुहर

बिजली के अलावा आज की कैबिनेट बैठक में सरकार के कामकाज और आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी बड़े फैसले लिए जाने हैं।

योजनाओं को मिलेगी निरंतरता: बैठक में 16वें वित्त आयोग (16th Finance Commission) के कार्यकाल यानी साल 2026 से 2031 के बीच के लिए कई विभागों की सरकारी योजनाओं को लगातार जारी रखने की मंजूरी दी जानी है।

विधानसभा शीत सत्र की तैयारी: आगामी 7 दिसंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र (Assembly Winter Session) शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में पेश किए जाने वाले कुछ खास विधेयकों को आज कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट: जानकारी के अनुसार राज्य सरकार दिसंबर में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट यानी लेखानुदान लेकर आएगी। आज इस बजट प्रस्ताव को भी कैबिनेट से हरी झंडी दी जा सकती है। इसके लिए पिछले महीने अक्टूबर में ही IFMIS पोर्टल के जरिए सभी विभागों से ऑनलाइन प्रस्ताव मंगा लिए गए थे।

PM मोदी की अपील का असर: भारत के सोना आयात बिल में 7 महीने में आई 16.46 अरब डॉलर की भारी कमी | PM Modi's Appeal's Impact: India's Gold Import Bill Decreased by a Massive $16.46 Billion in 7 Months
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
22 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि शादी-ब्याह, त्योहार और बचत का अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में खरीदे जाने वाले सोने का बड़ा हिस्सा विदेशों से मंगाना पड़ता है? इसके लिए भारत को बड़ी रकम विदेशी मुद्रा में चुकानी होती है। अब सोने के आयात को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Cabinet Meeting
  • सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक
  • मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • 16th Finance Commission
  • मध्य प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र
  • MP Assembly Winter Session
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे

By Jageshwar Prasad

जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे
एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!

By Aman Vaishnav

एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!
आज राजधानी भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर करेंगे चर्चा

By Aman Vaishnav

आज राजधानी भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

By Aman Vaishnav

सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा

By Aman Vaishnav

कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे