कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
मध्यप्रदेश के 19 जिलों में बारिश के आसार हैं। जहां बारिश से मौसम बदला है, वहीं राजस्थान के कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे जाने से ठंड बढ़ गई है।
देश के मध्य और पश्चिमी हिस्से में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सोमवार 23 नवंबर को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं राजस्थान में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र बनने से यह बदलाव आया है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 23 नवंबर 2026
इन 19 जिलों में बारिश के आसार
शहडोल में दिन का तापमान सबसे ज्यादा गिरा
दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में रात का तापमान 2.1 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है। यानी दिन में हल्की ठंडक बढ़ी है, जबकि रातें पहले के मुकाबले थोड़ी गर्म हुई हैं।
कहां कितनी हुई बारिश?
बारिश की क्या है वजह?
इसके अलावा पूर्वी मध्यप्रदेश से मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा भी सक्रिय थी। इन दोनों मौसमी सिस्टम के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 23 नवंबर 2026
फिलहाल कोई अलर्ट नहीं
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
इन इलाकों में हुई बारिश
कहां कितना रहा तापमान?
बारिश की क्या है वजह?
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 23 नवंबर 2026
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसकी धुरी समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। यह 71 डिग्री पूर्वी देशांतर और 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित है। हालांकि इसका राजस्थान में बारिश पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।
रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा गिरने से फतेहपुर, सीकर और माउंट आबू जैसे इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा प्रदेश?
जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम साफ रहेगा। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, जबकि सुबह और रात में ठंड महसूस होगी।
रात के तापमान में गिरावट
तापमान की बात करें तो जयपुर में अधिकतम पारा 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उदयपुर में दिन का तापमान 27 से 29 डिग्री और रात का 9 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में यहां दिन में गर्मी का अहसास होगा, जबकि रात में हल्की ठंड रहेगी।
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha