डायबिटिक ब्लाइंडनेस फ्री इंडिया अभियान
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
Amresh Kushwaha | Updated:
डायबिटीज आंखों के पर्दे यानी रेटिना को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है।
Diabetic Retinopathy:अगर आपको डायबिटीज है और आंखों से बिल्कुल साफ दिखाई देता है, तो यह मानकर न चलें कि आपकी आंखें पूरी तरह सुरक्षित हैं। दरअसल, डायबिटीज धीरे-धीरे आंखों के पर्दे यानी रेटिना को नुकसान पहुंचा सकती है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआत में इसका पता भी नहीं चलता।
जब तक नजर धुंधली होने लगती है, तब तक आंखों को काफी नुकसान हो चुका हो सकता है। भोपाल के वरिष्ठ रेटिना विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र चावला के मुताबिक, डायबिटीज के करीब 20 फीसदी मरीजों में रेटिना से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए हर डायबिटीज मरीज को साल में कम से कम एक बार रेटिना की जांच जरूर करानी चाहिए।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में करीब 10.10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहने से शरीर के कई अंगों पर असर पड़ सकता है। इनमें आंखें भी शामिल हैं।
डायबिटीज के कारण आंखों के पर्दे को होने वाले नुकसान को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। डॉ. गजेंद्र चावला के अनुसार, लगभग हर पांचवें डायबिटीज मरीज में यह समस्या विकसित हो सकती है। समय पर जांच और इलाज न होने पर आंखों की रोशनी कम होने से लेकर अंधेपन तक का खतरा रहता है।
रविवार, 22 नवंबर को भोपाल में डायबिटिक ब्लाइंडनेस फ्री इंडिया अभियान के तहत डायबिटीज अवेयरनेस वॉक और निशुल्क डायबिटिक आई स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन चावला विजन केयर एवं डायबिटिक आई क्लीनिक, भोपाल ने ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) और विट्रियो रेटिनल सोसाइटी ऑफ इंडिया (VRSI) के सहयोग से किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के कृषि सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निशांत वरवड़े ने जागरूकता वॉक की शुरुआत की।
इसमें डायबिटीज के मरीजों के साथ साइकिलिस्ट और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। लोगों ने 'साल में एक बार जांच, आंखों में न आए आंच' जैसे नारों के जरिए नियमित आंखों की जांच का संदेश दिया।
कार्यक्रम में निशांत वरवड़े ने डायबिटीज से बचाव के लिए बेहतर जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खराब लाइफस्टाइल डायबिटीज जैसी बीमारियों की एक बड़ी वजह है। ऐसे में नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और शारीरिक सक्रियता बेहद जरूरी है।
उनका कहना था कि रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
वरिष्ठ रेटिना स्पेशलिस्ट डॉ. गजेंद्र चावला ने बताया कि डायबिटीज के कारण आंखों को होने वाला नुकसान शुरुआत में चुपचाप बढ़ सकता है।
कई मरीजों को लगता है कि उन्हें साफ दिखाई दे रहा है, इसलिए जांच कराने की जरूरत नहीं है। लेकिन आंखों के पर्दे की छोटी रक्त वाहिकाओं में बदलाव शुरू हो चुके हो सकते हैं।
जब मरीज को धुंधला दिखने या नजर कमजोर होने की शिकायत होती है, तब तक बीमारी बढ़ चुकी हो सकती है। इसीलिए डायबिटीज के प्रत्येक मरीज को साल में कम से कम एक बार आंखों और रेटिना की विस्तृत जांच करानी चाहिए।
आंख के अंदर मौजूद रेटिना प्रकाश को ग्रहण करके उसकी जानकारी दिमाग तक पहुंचाने में मदद करता है। इसी वजह से हम चीजों को देख पाते हैं। जब लंबे समय तक Blood Sugar बढ़ा रहता है, तो रेटिना की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इनमें सूजन, रिसाव या खून बहने जैसी परेशानी हो सकती है।
इसी स्थिति को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहा जाता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह नजर कमजोर कर सकती है और गंभीर मामलों में अंधेपन की वजह भी बन सकती है।
डॉक्टरों के मुताबिक, इस बीमारी के शुरुआती दौर में अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखता। हालांकि, समस्या बढ़ने पर कुछ संकेत सामने आ सकते हैं।
जागरूकता वॉक के बाद भोपाल में निशुल्क डायबिटिक आई स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। इसमें 150 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई।
कैंप में AI Retina Screening के साथ रेंडम ब्लड शुगर (RBS) और HbA1c जैसी जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को रेटिना विशेषज्ञों ने परामर्श भी दिया।
आई स्पेशलिस्ट डॉ. आशुल चावला ने बताया कि कैंप में कई ऐसे मरीज भी पहुंचे, जिन्हें अपनी आंखों में किसी परेशानी का एहसास नहीं था। लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान उनकी आंखों में शुरुआती नुकसान के संकेत मिले।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. आशुल चावला ने प्रतिभागियों, साइकिलिस्ट, स्वयंसेवकों, मेडिकल टीम और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।
रेटिना की जांच के दौरान डॉक्टर जरूरत के अनुसार आंखों की पुतलियां फैलाकर अंदर के पर्दे को देखते हैं। कुछ मरीजों में OCT या फंडस फोटोग्राफी जैसी जांच भी की जा सकती है।
अगर डायबिटिक रेटिनोपैथी का पता चलता है, तो बीमारी की गंभीरता के आधार पर इलाज तय किया जाता है।
इसमें आंखों में Anti-VEGF इंजेक्शन, लेजर उपचार और कुछ मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। समय रहते इलाज शुरू होने से नजर को और खराब होने से बचाने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज के मरीज अक्सर ब्लड शुगर की जांच और दवाओं पर ध्यान देते हैं, लेकिन आंखों की नियमित जांच को नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकती है।
डॉक्टरों का संदेश है कि डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के साथ आंखों की सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और समय पर Eye Checkup आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
सबसे जरूरी बात यह है कि आंखों में परेशानी शुरू होने का इंतजार न करें। डायबिटीज है तो साल में कम से कम एक बार रेटिना की जांच जरूर कराएं, क्योंकि समय पर बीमारी का पता चलना ही नजर बचाने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है।
देश में 10 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के कारण आंखों के पर्दे को होने वाले नुकसान को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। डॉ. गजेंद्र चावला के अनुसार, लगभग हर पांचवें डायबिटीज मरीज में यह समस्या विकसित हो सकती है। समय पर जांच और इलाज न होने पर आंखों की रोशनी कम होने से लेकर अंधेपन तक का खतरा रहता है।
भोपाल में निकली जागरूकता वॉक, लोगों को दिया संदेश
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन चावला विजन केयर एवं डायबिटिक आई क्लीनिक, भोपाल ने ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) और विट्रियो रेटिनल सोसाइटी ऑफ इंडिया (VRSI) के सहयोग से किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के कृषि सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निशांत वरवड़े ने जागरूकता वॉक की शुरुआत की।
इसमें डायबिटीज के मरीजों के साथ साइकिलिस्ट और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। लोगों ने 'साल में एक बार जांच, आंखों में न आए आंच' जैसे नारों के जरिए नियमित आंखों की जांच का संदेश दिया।
IAS निशांत वरवड़े बोले- रोजाना व्यायाम जरूरी
उनका कहना था कि रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
आंखें ठीक दिख रही हैं, फिर भी क्यों जरूरी है जांच?
कई मरीजों को लगता है कि उन्हें साफ दिखाई दे रहा है, इसलिए जांच कराने की जरूरत नहीं है। लेकिन आंखों के पर्दे की छोटी रक्त वाहिकाओं में बदलाव शुरू हो चुके हो सकते हैं।
जब मरीज को धुंधला दिखने या नजर कमजोर होने की शिकायत होती है, तब तक बीमारी बढ़ चुकी हो सकती है। इसीलिए डायबिटीज के प्रत्येक मरीज को साल में कम से कम एक बार आंखों और रेटिना की विस्तृत जांच करानी चाहिए।
डायबिटिक ब्लाइंडनेस फ्री इंडिया अभियान
क्या है डायबिटिक रेटिनोपैथी?
इसी स्थिति को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहा जाता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह नजर कमजोर कर सकती है और गंभीर मामलों में अंधेपन की वजह भी बन सकती है।
आंखों में दिखें ये 5 बदलाव तो न करें नजरअंदाज
- आंखों से धुंधला दिखाई देना।
- नजर के सामने काले धब्बे या तैरती हुई चीजें दिखना।
- किताब या मोबाइल पर लिखा पढ़ने में परेशानी होना।
- रात में या कम रोशनी में साफ दिखाई न देना।
- अचानक नजर कमजोर होना या दिखाई देने वाले हिस्से का कुछ भाग गायब लगना।
फ्री कैंप में 150 से ज्यादा मरीजों की हुई जांच
कैंप में AI Retina Screening के साथ रेंडम ब्लड शुगर (RBS) और HbA1c जैसी जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को रेटिना विशेषज्ञों ने परामर्श भी दिया।
आई स्पेशलिस्ट डॉ. आशुल चावला ने बताया कि कैंप में कई ऐसे मरीज भी पहुंचे, जिन्हें अपनी आंखों में किसी परेशानी का एहसास नहीं था। लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान उनकी आंखों में शुरुआती नुकसान के संकेत मिले।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. आशुल चावला ने प्रतिभागियों, साइकिलिस्ट, स्वयंसेवकों, मेडिकल टीम और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।
रेटिना की जांच कैसे होती है, क्या है इलाज?
अगर डायबिटिक रेटिनोपैथी का पता चलता है, तो बीमारी की गंभीरता के आधार पर इलाज तय किया जाता है।
इसमें आंखों में Anti-VEGF इंजेक्शन, लेजर उपचार और कुछ मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। समय रहते इलाज शुरू होने से नजर को और खराब होने से बचाने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज है तो साल में एक बार जरूर कराएं रेटिना की जांच
डॉक्टरों का संदेश है कि डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के साथ आंखों की सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और समय पर Eye Checkup आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
सबसे जरूरी बात यह है कि आंखों में परेशानी शुरू होने का इंतजार न करें। डायबिटीज है तो साल में कम से कम एक बार रेटिना की जांच जरूर कराएं, क्योंकि समय पर बीमारी का पता चलना ही नजर बचाने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है।
FAQs
- डायबिटीज के मरीजों को अपनी आंखों की जांच कब करानी चाहिए?
डायबिटीज के प्रत्येक मरीज को साल में कम से कम एक बार आंखों और रेटिना की विस्तृत जांच करानी चाहिए। - डायबिटिक रेटिनोपैथी क्या है और इसके लक्षण कौन से हैं?
डायबिटिक रेटिनोपैथी आंखों के पर्दे को होने वाला नुकसान होता है, जो लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ने के कारण होता है। इसके लक्षणों में धुंधला दिखाई देना, काले धब्बे दिखना, और अचानक नजर कमजोर होना शामिल हैं। - डायबिटीज से आंखों की सेहत सुरक्षित रखने के उपाय क्या हैं?
आंखों की सेहत सुरक्षित रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, और समय पर आंखों की जांच कराना आवश्यक है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए इन आदतों पर ध्यान देना चाहिए।
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
By Ramanand Tiwari
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta