एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान

Kaushiki | Published:
Share
मध्य प्रदेश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी, जबलपुर में 1.56 लाख से ज्यादा मरीज दर्ज<br>
मध्य प्रदेश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी, जबलपुर में 1.56 लाख से ज्यादा मरीज दर्ज

World Diabetes Day 2026: मध्य प्रदेश में डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में सिर्फ एक साल के भीतर डायबिटीज के मरीजों की संख्या में करीब छह लाख की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि शहरों में रहने वाले पुरुष इस बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में हर पांचवां शहरी पुरुष बढ़े हुए ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024-25 में मध्य प्रदेश में डायबिटीज के करीब 18.24 लाख मरीज दर्ज किए गए थे।

साल 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 24.23 लाख हो गई। यानी एक साल में लगभग छह लाख मरीज बढ़ गए। यह स्थिति लोगों की सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

मध्य प्रदेश के 10 जिलों में डायबिटीज के मरीजों की स्थिति

जिला2024-252025-26बढ़ोतरी
जबलपुर1,18,8511,56,72231.86%
इंदौर94,0761,27,30235.32%
छिंदवाड़ा81,87898,89520.78%
ग्वालियर60,78796,88859.39%
रीवा68,75295,29238.60%
सतना62,94780,79828.36%
धार61,65877,92326.38%
बालाघाट41,47172,10673.87%
नर्मदापुरम52,48064,96123.78%
कटनी42,16361,06544.83%
भारत में बांझपन का बढ़ता संकट: हर चौथा मामला देश से, BRICS रिपोर्ट का खुलासा | Infertility Crisis in India: Every Fourth Case from the Country, BRICS Report Reveals
भारत में तेजी से बढ़ रहे बांझपन के मामले: दुनिया के हर चौथे मामले में भारत की हिस्सेदारी, 25 से 29 साल की महिलाओं में ज्यादा समस्या, रिपोर्ट में खुलासा
02 Nov 2026 ,
By Manya Jain
भारत में बांझपन की समस्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 33 साल में इसके मामले तीन गुना से ज्यादा बढ़े हैं। साल 1990 में करीब 1.59 करोड़ लोग इस समस्या से जूझ रहे थे। वहीं, 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 4.92 करोड़ पहुंच गया है। यानी देश में करीब 4.92 करोड़ लोग बांझपन से प्रभावित हैं। ब्रिक्स देशों पर आई एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

जबलपुर में सबसे ज्यादा मरीज, बालाघाट में तेजी से बढ़ी संख्या

प्रदेश में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज जबलपुर जिले में दर्ज किए गए हैं। यहां साल 2024-25 में एक लाख 18 हजार 851 मरीज थे। जबकि 2025-26 में यह संख्या बढ़कर एक लाख 56 हजार 722 हो गई। इस तरह एक साल में 37 हजार 871 मरीज बढ़े हैं।

इंदौर दूसरे स्थान पर है। यहां डायबिटीज के मरीजों की संख्या 94 हजार 76 से बढ़कर एक लाख 27 हजार 302 पहुंच गई है। वहीं, ग्वालियर में 96 हजार 888 और छिंदवाड़ा में 98 हजार 895 मरीज दर्ज किए गए हैं।

सबसे ज्यादा प्रतिशत बढ़ोतरी बालाघाट जिले में हुई है। यहां एक साल में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 41 हजार 471 से बढ़कर 72 हजार 106 हो गई। यानी मरीजों की संख्या में 73.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शहरों में पुरुषों को ज्यादा खतरा

डायबिटीज की समस्या ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरों में भी तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey) के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 21.6 प्रतिशत पुरुषों का ब्लड शुगर सामान्य से अधिक है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुगर की समस्या बढ़ रही है। प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक उम्र के 18.3 प्रतिशत पुरुषों और 14.5 प्रतिशत महिलाओं का ब्लड शुगर सामान्य स्तर से ज्यादा पाया गया है।

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी सामने आई है। महिलाओं में बढ़े हुए ब्लड शुगर का प्रतिशत 9.8 से बढ़कर 14.5 और पुरुषों में 12.2 से बढ़कर 18.3 हो गया है। ये आंकड़े बताते हैं कि डायबिटीज की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

सावधान! जहरीली हवा बिगाड़ सकती है दिल और ब्लड शुगर की सेहत, इन लोगों को ज्यादा खतरा | Beware! Toxic Air Can Harm Heart and Blood Sugar Health, These People Are at Higher Risk
सावधान! बढ़ता प्रदूषण बन सकता है हार्ट अटैक और डायबिटीज की वजह, इन लोगों को ज्यादा खतरा
12 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
बढ़ता वायु प्रदूषण अब सिर्फ फेफड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि दिल और ब्लड शुगर के लिए भी खतरा बन रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदूषित हवा में मौजूद छोटे-छोटे जहरीले कण शरीर के अंदर पहुंचकर कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर डायबिटीज और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

देर रात तक मोबाइल चलाना और फास्ट फूड खाना भी खतरा

विशेषज्ञों के मुताबिक, लोगों की बदलती दिनचर्या डायबिटीज बढ़ने की एक बड़ी वजह हो सकती है। देर रात तक मोबाइल चलाना, समय पर नहीं सोना, शारीरिक गतिविधियां कम करना और ज्यादा फास्ट फूड खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है।

आजकल कई लोग घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं। नियमित व्यायाम नहीं करते और खाने-पीने की आदतों पर भी ध्यान नहीं देते। इससे वजन बढ़ने और ब्लड शुगर बिगड़ने का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि Diabetes से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और सही दिनचर्या अपनाना जरूरी है।

गर्भावस्था में मां का शुगर बढ़ने से बच्चे को भी खतरा

डायबिटीज की समस्या गर्भवती महिलाओं के लिए भी चिंता का विषय है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान मां का ब्लड शुगर अनियंत्रित रहने से बच्चे पर भी असर पड़ सकता है।

ऐसी स्थिति में बच्चे का वजन सामान्य से ज्यादा होने की संभावना रहती है। भविष्य में बच्चे में मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए गर्भावस्था में शुगर की नियमित जांच कराना जरूरी है।

भारत में 43% लोग डायबिटीज से अनजान, जांच से डर और गलतफहमी बनी बड़ी बाधा | 43% People in India Unaware of Diabetes, Fear of Testing and Misconceptions are Major Obstacles
World Diabetes Day 2026: भारत में 3.86 करोड़ लोग डायबिटीज से अनजान, नई सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
11 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>Diabetes in India: </b>भारत में डायबिटीज को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) के एक नए सर्वे के मुताबिक, देश में करीब 3 करोड़ 86 लाख वयस्क ऐसे हैं, जिन्हें डायबिटीज है, लेकिन उन्हें अपनी बीमारी के बारे में जानकारी ही नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 8 करोड़ 98 लाख वयस्क डायबिटीज से प्रभावित हैं।

डायबिटीज के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

डॉक्टरों के मुताबिक, बार-बार यूरिन आना, ज्यादा प्यास लगना, बिना वजह वजन घटना, थकान महसूस होना और धुंधला दिखाई देना डायबिटीज के संभावित लक्षण हो सकते हैं।

इसके अलावा किसी घाव का देर से ठीक होना भी बढ़े हुए ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर की सलाह लेकर जांच करानी चाहिए।

डायबिटीज से बचने के लिए क्या करें?

विशेषज्ञों ने लोगों को अपनी दिनचर्या सुधारने की सलाह दी है। रोजाना कम से कम 150 मिनट तेज चाल से चलना, साइकिल चलाना या तैराकी जैसी गतिविधियां करना फायदेमंद हो सकता है।

लोगों को मीठे और पैकेट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। भोजन में हरी सब्जियां, दालें, फल और साबुत अनाज शामिल करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त नींद लेना और तनाव कम रखना भी जरूरी है।

Blood Sugar की नियमित जांच से समस्या का समय रहते पता लगाया जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि Healthy Lifestyle अपनाकर टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते मरीजों के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि लोगों को अब अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सही खानपान, नियमित जांच और व्यायाम से इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।

10,000 कदम नहीं, चाल की स्पीड बताएगी दिल और फेफड़ों की सेहत का हाल! | Not 10,000 Steps, Walking Speed Will Tell the Health of Heart and Lungs!
रोज 10 हजार कदम चलकर भी नहीं बन रहे फिट? सिर्फ स्टेप्स नहीं, आपकी चाल भी खोलती है सेहत के कई राज
13 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
रोज 10 हजार कदम चलते हैं और सोचते हैं कि अब सेहत एकदम फिट है? तो जरा ठहरिए ! फिटनेस का असली खेल सिर्फ कदम गिनने तक सीमित नहीं है। आप कितनी तेजी से चलते हैं, यह भी बहुत कुछ बताता है। आपकी चाल से दिल, फेफड़ों और मांसपेशियों की सेहत के संकेत मिल सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ 10 मीटर चलकर भी अपनी रफ्तार जांच सकते हैं।

FAQs:

  1. मध्य प्रदेश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में क्यों वृद्धि हो रही है?
    मध्य प्रदेश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ने का प्रमुख कारण लोगों की बदलती जीवनशैली है। इसमें देर रात तक मोबाइल चलाना, कम शारीरिक गतिविधियां, फास्ट फूड का अधिक सेवन और अनियमित सोने की आदतें शामिल हैं।
  2. 2025-26 में मध्य प्रदेश के किस जिले में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है?
    2025-26 में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा 73.87 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जिसमें मरीजों की संख्या 41 हजार 471 से बढ़कर 72 हजार 106 हो गई।
  3. गर्भावस्था में महिलाओं के लिए डायबिटीज का क्या खतरा है?
    गर्भावस्था में महिलाओं का ब्लड शुगर अनियंत्रित रहने से बच्चे के वजन में वृद्धि और भविष्य में मोटापे और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान शुगर की नियमित जांच कराना आवश्यक है.
Tags:
  • national family health survey
  • मध्य प्रदेश डायबिटीज न्यूज़
  • डायबिटीज के मरीज
  • शुगर की बीमारी
  • जबलपुर स्वास्थ्य समाचार
  • बालाघाट डायबिटीज मामले
  • MP Diabetes News
  • Diabetes Cases in MP
  • Blood Sugar Levels
  • Diabetes Symptoms
News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?

By Harish Divekar

News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार

By Ramanand Tiwari

MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

By Sanjay Gupta

उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ

By Arun Tiwari

CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

By Sanjay Gupta

इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना

By The Sootr

दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना