News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?

Harish Divekar | Published:
Share
करीना कपूर के पेंडेंट की चर्चा के बीच भोपाल की बेगमों और शाही गहनों का इतिहास फिर सुर्खियों में है।
करीना कपूर के पेंडेंट की चर्चा के बीच भोपाल की बेगमों और शाही गहनों का इतिहास फिर सुर्खियों में है।

करीना कपूर का एक पेंडेंट क्या वायरल हुआ, भोपाली बेगमों का इतिहास भी खंगाला जाने लगा है। एक एक्ट्रेस की ज्वेलरी के बहाने ही सही, भोपाल का गौरवशाली इतिहास तो जानने में दिलचस्पी ली जा रही है। नहीं तो अकबर, शाहजहां, राजा भोज की बात होती है। भोपाली बेगमों की बात तो किसी सिलेबस का हिस्सा भी नहीं बन सकी है।

ये बात सिर्फ मुगल शासक या मुस्लिम शासक या हिंदू शासक के नजरिए से नहीं हो रही है। भोपाल का इतिहास इससे कहीं आगे है। सच कहूं तो महिला सशक्तीकरण की असल मिसाल भोपाल ने ही पेश की। जिस दौर में बड़े-बड़े राजा-महाराजाओं की पत्नियां घूंघट या नकाब में रहती थीं, उस समय भोपाल की बागडोर महिलाओं के हाथ में थी। इत्तेफाक देखिए कि एक सशक्त महिला की वजह से ही अब उस इतिहास में जेन जी गोते लगा रही है।

करीना कपूर का शाही पेंडेंट

पिछले दो दिनों में आपने देश-दुनिया की फिक्र जरूर की होगी। कम या ज्यादा, वो अलग बात है। इन सबके बीच करीना कपूर का शाही पेंडेंट भी देखने से आप चूके नहीं होंगे। करीना कपूर ने एक बेशकीमती और बेमिसाल पेंडेंट पहना, जिसमें एक बड़ा सा चमचमाता हुआ पन्ना जड़ा है। जिस पर कुछ आयतें भी उकेरी हुई हैं। हीरोइनों का महंगी ज्वेलरी पहनना आम बात है। लेकिन आयतों की वजह से करीना का ये पेंडेंट पहले सुर्खियों में आया और फिर विवादों में। और ईमानदारी से बताइए, आपने भी करीना के उस पेंडेंट से जुड़ी रील देखी है न?

उसके बाद विवाद के बारे में भी पढ़ा और जब जिज्ञासा और बढ़ी तो भोपाल की बेगमों के बारे में भी कुछ न कुछ खंगाला ही होगा। बस यही वजह है कि आज मैं भी पॉलिटिकल मुद्दा छोड़कर इस मुद्दे पर बात कर रहा हूं। वजह केवल इतनी है कि इस पेंडेंट का सीधा कनेक्शन भोपाल से है। जब सब लोग भोपाली बेगमों का इतिहास जानना चाहते हैं तो मैं उसे बताने से पीछे क्यों रहूं।

बीजेपी नेताओं के करीबियों की दबंगई: पुलिस को धमकाने और ड्रग्स तस्करी के दो बड़े मामले, सत्ता का नशा या कानून का खौफ खत्म? | BJP Leaders' Associates' Arrogance: Two Major Cases of Threatening Police and Drug Trafficking, Intoxication of Power or End of Fear of Law?
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
12 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
बीजेपी नेता तो नेता अब उनके चमचे भी खुद को बाहुबली नेता समझने लगे हैं। कोई पुलिस को धमका रहा है तो कोई खुलेआम ड्रग्स के कारोबार से जुड़ रहा है। बीजेपी नेताओं की मनमर्जी, मनमानी के किस्से सुनाते सुनाते अब मैं थक चुका हूं। लेकिन ये किस्से या घटनाएं हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं।

करीना कपूर का भोपाल से क्या है नाता?

सबसे पहले करीना कपूर का भोपाल से नाता समझ लीजिए। करीना कपूर ने शादी की है सैफ अली खान से, जो पटौदी के नवाब हैं। पटौदी के नवाब से शादी की थी भोपाल के आखिरी शासक नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी साजिदा सुल्तान ने। इस नाते सैफ अली खान भोपाल के पोते कहे जा सकते हैं और चूंकि करीना कपूर उनकी पत्नी हैं तो भोपाल से उनका नाता जुड़ ही जाता है।

साजिदा सुल्तान को जो पेंडेंट विरासत में मिला, वही विरासत आगे बढ़ी। जो उन्होंने अपनी बहू शर्मिला टैगोर यानी कि सैफ अली खान की मम्मी और नवाब मंसूर अली खान की पत्नी को सौंपी होगी और जाहिर है, शर्मिला टैगोर ने वो विरासत आगे बढ़ाते हुए अपनी बहू करीना कपूर को सौंप दी है। कई जेन जी को शायद नहीं पता हो तो बता देता हूं कि शर्मिला टैगोर भी अपने दौर की बेहद जहीन और हसीन अदाकारा रही हैं।

एमपी छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला: युवा नेतृत्व के सूखे पर लगेगी रोक? | High Court's decision on MP student union elections: Will it stop the drought of youth leadership?
NEWS STRIKE: एमपी में छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला, क्या खत्म होगा युवा नेतृत्व का सूखा?
07 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
शिवराज सिंह चौहान, अभिजीत दीपके, नेहा बोरा, जीतू पटवारी… राजनीति में प्रखर और मुखर पहचान बनाने वाले नेता एक बार फिर मध्यप्रदेश की राजनीति में चमक सकेंगे। अदालत के एक फैसले के बाद यूथ आईकॉन के रूप में पहचान बनाने वाले नेता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब तक खुद बीजेपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने नए छात्र नेता बनने की प्रक्रिया पर कुछ पाबंदी लगाई थीं।

भोपाल की पहचान बेगमों की वजह से बनी!

अब आते हैं भोपाल के बेगमी इतिहास पर। लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। हमारे देश में बहुत से ऐसे शहर हैं, जो अपने शाही इतिहास की वजह से किसी राजा, महाराजा या बादशाह के शहर कहलाते हैं। लेकिन, भोपाल ही ऐसा शहर है जिसकी पहचान बेगमों की वजह से बनी है। ये मैं पहले भी कह चुका हूं कि महिला सशक्तीकरण की भोपाल जैसी मिसाल मिलना मुश्किल है।

जहां कई पीढ़ियों तक सिर्फ बेगमों ने राज किया, अंग्रेजों से भी डील किया और अपनी शर्त पर भोपाल रियासत का विलय मप्र में करवाया। उस दौर में उन्होंने खास बाजार भी बनवाया, जहां सिर्फ महिलाएं ही खरीदार थीं और महिलाएं ही ग्राहक थीं। जो सारे एक्सपेरिमेंट महिला सशक्तीकरण के नाम पर अब किए जाते हैं, वो भोपाली बेगमों ने पर्दे और गर्दे के दौर में ही कर दिए थे।

बाबा बागेश्वर के विवादित बयान: राम-कृष्ण तुलना से लेकर दुर्गा पूजा तक, लोकप्रियता या सियासत? | Baba Bageshwar's Controversial Statements: From Ram-Krishna Comparison to Durga Puja, Popularity or Politics?
NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?
05 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
विवादित बयान देकर बाबा बागेश्वर यानी कि धीरेंद्र शास्त्री केन्या चले गए हैं। विदेशी जंगलों में भटकते हुए भी भगवान श्रीराम को याद कर रहे हैं। क्या वनों को देखकर उन्हें भगवान कृष्ण की याद आई होगी। वही श्री कृष्ण जिन पर कुछ दिन पहले उन्होंने ऐसा बयान दिया कि फिर विवादों में घिर गए। फिर यू टर्न मारा और अपने ही बयान पर सफाई भी दे डाली।

कुदसिया बेगम ने भोपाल की गद्दी संभाली

भोपाल पर बेगमों का राज 1819 से 1926 तक रहा, यानी कि करीब 107 सालों तक। इस दरम्यान करीब चार शक्तिशाली महिला शासक भोपाल की बागडोर संभाले रहीं। भोपाल पर राज करने वाली सबसे पहली बेगम थीं कुदसिया बेगम। उनके पति नवाब नजर मोहम्मद खान थे। उनकी मौत के बाद कुदसिया बेगम ने भोपाल की गद्दी संभाली।

आप शहर में जो जामा मस्जिद और गोहर महल देखते हैं, वो कुदसिया बेगम ने ही बनवाया था। साल 1819 से 1837 तक वो भोपाल की बेगम रहीं। उनके बाद भोपाल की बेगम बनीं सिकंदर बेगम, जो कुदसिया बेगम की बेटी थीं। उन्हें बहुत से सैन्य सुधारों का क्रेडिट दिया जाता है। साथ ही मोती मस्जिद और मोती महल भी उन्हीं के दौर में तामीर हुए।

भोपाल में ताज महल का निर्माण

सिकंदर बेगम के बाद शाहजहां बेगम ने भोपाल का जिम्मा उठाया। उनका नाम शाहजहां था और कुछ ख्वाहिशें भी बादशाह शाहजहां की तरह थीं। कहा जाता है कि ऐसी ही एक ख्वाहिश के चलते उन्होंने भोपाल में ताज महल का निर्माण करवाया, जो आज भी भोपाल के शाहजहांनाबाद में बुलंदी से खड़ा है।

अगर इतिहास को करीने से सजाया-संवारा जाए तो ये महल भी शहर की शान बन सकता है और बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकता है। ताज महल के अलावा ताज-उल-मसाजिद भी शाहजहां बेगम ने ही बनवाई, जो पूरे एशिया में एक बड़ी मिसाल बनी रही। शहर की वॉटर सप्लाई लाइन को दुरुस्त करने में भी शाहजहां बेगम का बड़ा हाथ है।

बीजेपी की टेंशन: संघ का जेन-जी वोटर्स को साधने का प्लान, एमपी में चल रहा बड़ा मंथन | BJP's Tension: Sangh's Plan to Woo Gen-Z Voters, Big Brainstorming Underway in MP
NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी
03 Nov 2026 ,
By Harish Divekar
आरएसएस का हेडऑफिस बेशक नागपुर है, लेकिन कामयाबी की प्रयोगशाला मध्यप्रदेश ही रहा है। जहां पहले संघ ने अपनी रीस्ट्रक्चरिंग पर फोकस किया और अब उसे परखने के लिए एमपी में ही जुटा है। एक एक्सपेरिमेंट के कनक्लूजन पर चर्चा हो रही है तो दूसरा एक्सपेरिमेंट शुरू करने की तैयारी है।

निःशुल्क प्राइमरी एजुकेशन व्यवस्था लागू

शाहजहां बेगम के बाद तख्त पर आईं सुल्तान जहां बेगम, जो भोपाल की आखिरी बेगम थीं। बाकी बेगमों की तरह उन्होंने रियासत में कई काम करवाए। इसके अलावा महिला शिक्षा के लिए भी वो मुखर रहीं। अपने दौर में उन्होंने निःशुल्क प्राइमरी एजुकेशन व्यवस्था लागू की। वो खुद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की पहली महिला चांसलर रहीं। उनके बाद बेटे हमीदुल्ला खान ने भोपाल की सत्ता संभाली। इसके साथ 107 साल का बेगमी दौर खत्म हो गया। हमीदुल्ला खान की बेटी साजिदा सुल्तान की शादी पटौदी के नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी से हुई।

नायाब पेंडेंट भी पटौदी खानदान की विरासत

साजिदा सुल्तान के साथ-साथ उनका नायाब पेंडेंट भी पटौदी खानदान की विरासत बन गया। इस पेंडेंट में करीब 30 कैरेट का पन्ना जड़ा है। सैफ और करीना को मिला ये पेंडेंट करीब दो सौ साल पुरानी पुश्तैनी विरासत का हिस्सा है, जिसे हीरों से जड़े सोने के फ्रेम और चेन में पिरोया गया है। इसकी कीमत कई करोड़ में आंकी जा रही है। हालांकि, बेगम का होने की वजह से ये पेंडेंट बेशकीमती माना जा रहा है। इस पन्ने की खास बात ये है कि इसमें आयत-उल-कुर्सी उकेरी गई है। जिसकी वजह से इस पेंडेंट को पहनने पर विवाद हो रहा है।

हिंदू संगठन करीना कपूर की तरफदारी कर रहे

मुस्लिम संगठन करीना कपूर से माफी की मांग कर रहे हैं तो हिंदू संगठन करीना कपूर की तरफदारी कर रहे हैं। मुद्दा मिला नहीं कि मजहब के नाम पर मतभेद होना ही था। हम उन मतभेदों की बात नहीं कर रहे, न इस डिबेट में उलझ रहे हैं कि करीना ने पेंडेंट पहनकर सही किया या गलत। क्या इस नगीने की असल मालकिन बेगम साजिदा सुल्तान ने कभी इस पेंडेंट को पहना था या नहीं?

हमारा मकसद था पेंडेंट के बहाने भोपाली बेगमों के अजीमोशान इतिहास पर बात करना, ताकि आप सोशल मीडिया पर उस इतिहास को खंगालने की मशक्कत से बच सकें। इस इतिहास से जुड़ी कोई और जानकारी अगर आप चाहें तो हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। हम इतिहास की उन परतों को खोलकर दिलचस्प जानकारी आप तक लेकर आएंगे।
Tags:
  • पटौदी खानदान
  • साजिदा सुल्तान
  • भोपाल इतिहास
  • News Strike
  • न्यूज स्ट्राइक
  • शाहजहां बेगम
  • करीना कपूर
  • करीना कपूर का पेंडेंट
  • Kareena Kapoor pendant
  • सैफ अली खान
जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल
एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान

By Kaushiki

एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार

By Ramanand Tiwari

MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

By Sanjay Gupta

उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ

By Arun Tiwari

CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

By Sanjay Gupta

इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे