उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

Sanjay Gupta | Published:
Share
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की रील
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की रील

इंदौर विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का धर्मस्थल पर एक बार फिर भौकाल मचा है। देवास के माता टेकरी मंदिर के बाद अब उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जोरदार एंट्री मारी है और इसकी पूरी रील बनाकर खुद के इंस्टाग्राम पर डाली है। मामला उठा तो मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा कंपनी पर जुर्माना ठोका।

रुद्राक्ष शुक्ला की करीब डेढ़ मिनट की रील

उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध धर्मस्थल महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला की करीब डेढ़ मिनट की रील ने मंदिर प्रबंधन को हिला दिया है। इस रील ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जहां आम व्यक्ति को दर्शन तक के लिए धक्के खाने पड़ते हैं, वहां वीआईपी नेता रील भी बनवा लेते हैं।

क्या है रील में?

रील में साफ है कि विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर परिसर में एंट्री ले रहे हैं और कुछ लोग उनका स्वागत करते हैं। सुरक्षा गार्ड हाथ जोड़कर मिल रहे हैं। फिर वह मंदिर में शिवलिंग के गर्भगृह कक्ष के बाहर खड़े होकर पूजा कर रहे हैं। इस सभी का वीडियो मोबाइल से बनाया जा रहा है। वह ई-व्हीकल से भी महाकाल लोक में घूम रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग उनके साथ भी हैं। वह पूरे महाकाल लोक में घूम रहे हैं और जगह-जगह उनके वीडियो बन रहे हैं। इसके बाद वह कार में बैठकर रवाना होते हैं।

गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की रील
गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की रील

कंपनी पर लगाया जुर्माना

वहीं, मामला सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली कंपनी पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही तीन कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया गया। इसमें कर्मचारी प्रवीण पाल, गौरव गुर्जर और मधु नागर पर कार्रवाई हुई है।

मोबाइल अंदर कैसे गया?

अब इस पूरे मामले में सवाल उठ रहे हैं कि वीआईपी के साथ अलग व्यवहार होता है। जब मोबाइल लाना भी प्रतिबंधित है तो पूरे परिसर में रील कैसे बन गई और वीडियो शूट कैसे हो गया? इसके पहले भी सवाल उठे थे कि मंदिर में भक्तों के साथ भेदभाव होता है। महामंडलेश्वर शैलशानंद महाराज ने भी मंदिर की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि आम भक्तों को मोबाइल ले जाने से रोका जाता है, लेकिन नेताओं और प्रभावशाली लोगों को ले जाने दिया जाता है। उन्हें सभी तरह की छूट मिलती है।

गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की रील
गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की रील

देवास टेकरी विवाद हो चुका है

रुद्राक्ष का धर्मस्थल पर इस तरह का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी वह देवास माता टेकरी में आधी रात को दर्शन करने के लिए कारों की फौज लेकर पहुंचे थे। मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की थी। इस पर उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।
Tags:
  • Rudraksh Shukla Mahakal
  • रुद्राक्ष शुक्ला
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • महाकाल मंदिर
  • Mahakal temple reel
  • देवास टेकरी विवाद
  • Mahakal temple security fine
  • उज्जैन मंदिर विवाद
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

By Sanjay Gupta

इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना

By The Sootr

दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना
मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एक फैसले से खत्म हो जाएंगे शराब माफिया, सीएम मुझे बुलाएं

By Sanjay Gupta

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एक फैसले से खत्म हो जाएंगे शराब माफिया, सीएम मुझे बुलाएं
अजमेर में 16 साल से रह रहा बांग्लादेशी परिवार हिरासत में, पुलिस की 28 कार्रवाइयों में अब तक 66 लोग पकड़े गए

By Raghvendra Singh Rathore

अजमेर में 16 साल से रह रहा बांग्लादेशी परिवार हिरासत में, पुलिस की 28 कार्रवाइयों में अब तक 66 लोग पकड़े गए
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में