दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा बच्चों को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना

The Sootr | Published:
Share
इंदौर में MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 100+ दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली
इंदौर में MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 100+ दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली

दिवाली की खुशियां जब अपनों के साथ बांटी जाएं, तो त्योहार और भी खास बन जाता है। लेकिन इंदौर में दिवाली का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां पांच सितारा होटल की चमक-दमक से ज्यादा बच्चों के चेहरों की मुस्कान खास रही। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस बार भी दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं।

पत्नी रेणुका पटवारी और परिवार के साथ उन्होंने इंदौर के पांच सितारा होटल रेडिसन में 100 से ज्यादा बच्चों के लिए विशेष आयोजन किया। यहां महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ, विजयनगर के बच्चों को उनकी पसंद का भोजन कराया गया। खास बात यह रही कि पटवारी परिवार ने खुद अपने हाथों से बच्चों को खाना परोसा और उनके साथ बैठकर वक्त बिताया। इस आयोजन में सियासी हलचल से अलग अपनापन और खुशियां बांटने की तस्वीर देखने को मिली।

बच्चों को भोजन खिलाते जीतू पटवारी
बच्चों को भोजन खिलाते जीतू पटवारी

कई सालों से दिव्यांग बच्चों के साथ मना रहे दिवाली

पटवारी परिवार पिछले कई सालों से दिवाली के मौके पर इन बच्चों को फाइव स्टार होटल में ले जाकर उनके साथ त्योहार मनाता आ रहा है। इस बार भी परिवार ने अपनी पुरानी परंपरा को जारी रखा। कार्यक्रम में जीतू पटवारी और उनकी पत्नी के साथ उनके नाती-पोते भी पहुंचे थे। परिवार के सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें भोजन परोसा। इस दौरान होटल में बच्चों के लिए खास इंतजाम किए गए थे।

इंदौर का स्वच्छता अवार्ड: जश्न और गुस्सा, नंबर 1 का ताज छिनने पर शहर में रोष | Indore's Cleanliness Award: Celebration and Anger, City Upset Over Losing the Number 1 Crown
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
12 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
सफाई में नंबर वन रहने वाले इंदौर का यह तमगा आखिर कहां चला गया? यह सवाल अब पूरा शहर पूछ रहा है। वहीं जिम्मेदारों के पास इसका कोई ठोस जवाब ही नहीं है। इसके बजाय देपालपुर की दूसरी रैंक, वन सिटी वन अवॉर्ड और सबसे ज्यादा अंक मिलने जैसी बातें गिनाई जा रही हैं।

बच्चों के लिए खास डिस का इंतजाम

होटल में बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए Special Menu तैयार किया गया था। इसमें नूडल्स, मंचूरियन और छोले-कुलचे सहित कई व्यंजन शामिल थे। बच्चों ने अपनी पसंद का खाना खाया और आइसक्रीम का भी आनंद लिया। भोजन के दौरान पटवारी परिवार के सदस्य बच्चों से बातचीत करते रहे। उन्होंने बच्चों से उनकी पसंद-नापसंद के बारे में भी पूछा। परिवार के साथ समय बिताकर बच्चे काफी खुश नजर आए।

दिल्ली रैली की तैयारी: पटवारी ने मांगी बस, रेल टिकट और लोगों की सूची की जानकारी | Delhi Rally Preparations: Patwari Seeks Information on Buses, Train Tickets, and Attendee Lists
दिल्ली की महारैली के लिए MP कांग्रेस ने झोंकी ताकत, एक लाख लोगों को ले जाने की तैयारी, जीतू पटवारी मांग रहे हिसाब
26 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। यह रैली 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। इसका नाम ‘वोट बचाओ-देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ रखा गया है। कांग्रेस एसआईआर और कथित वोट चोरी के विरोध में यह आयोजन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

बच्चों ने कहा- हर साल रहता है बुलावे का इंतजार

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जीतू पटवारी से कहा कि उन्हें हर साल दिवाली पर उनके बुलावे का इंतजार रहता है। यह उनके लिए साल का खास दिन होता है, जब वे पटवारी परिवार के साथ त्योहार मना पाते हैं। बच्चों की बातें सुनकर जीतू पटवारी और उनकी पत्नी रेणुका पटवारी भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों के साथ इस रिश्ते को आगे भी बनाए रखने की बात कही।

पांच सितारा होटल की चमक से ज्यादा बच्चों की मुस्कान खास
पांच सितारा होटल की चमक से ज्यादा बच्चों की मुस्कान खास

कांग्रेस के कई नेता भी कार्यक्रम में हुए शामिल

इस दिवाली मिलन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें कांग्रेस व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर और पार्षद कुणाल सोलंकी सहित अन्य लोग शामिल थे। पटवारी परिवार के लिए यह आयोजन अब एक खास परंपरा बन चुका है। पिछले कई सालों से परिवार इन बच्चों के साथ दिवाली मना रहा है। इस बार भी होटल रेडिसन में आयोजित Diwali Celebration में बच्चों और पटवारी परिवार ने एक साथ त्योहार की खुशियां बांटीं।
Tags:
  • जीतू पटवारी
  • दिव्यांग बच्चे
  • इंदौर कांग्रेस
  • Jitu Patwari Diwali
  • दिवाली मिलन
  • Madhya Pradesh Congress
  • दिवाली उत्सव
  • कांग्रेस मध्य प्रदेश
  • Indore Diwali celebration
मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एक फैसले से खत्म हो जाएंगे शराब माफिया, सीएम मुझे बुलाएं

By Sanjay Gupta

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एक फैसले से खत्म हो जाएंगे शराब माफिया, सीएम मुझे बुलाएं
अजमेर में 16 साल से रह रहा बांग्लादेशी परिवार हिरासत में, पुलिस की 28 कार्रवाइयों में अब तक 66 लोग पकड़े गए

By Raghvendra Singh Rathore

अजमेर में 16 साल से रह रहा बांग्लादेशी परिवार हिरासत में, पुलिस की 28 कार्रवाइयों में अब तक 66 लोग पकड़े गए
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
पिछोर को नया जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, CM मोहन यादव ने दिया भरोसा, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

By Anshika Singh Chauhan

पिछोर को नया जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, CM मोहन यादव ने दिया भरोसा, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
इलेक्ट्रोपैथी को होम्योपैथी बताकर नहीं कर सकेंगे प्रचार, NCH ने डॉक्टर की उपाधि और पंजीकरण के इस्तेमाल पर भी लगाई रोक

By VINAY VERMA

इलेक्ट्रोपैथी को होम्योपैथी बताकर नहीं कर सकेंगे प्रचार, NCH ने डॉक्टर की उपाधि और पंजीकरण के इस्तेमाल पर भी लगाई रोक
रीवा में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का खुलासा, एक मृत कर्मचारी के दो वारिसों को नौकरी

By Sandeep Kumar

रीवा में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का खुलासा, एक मृत कर्मचारी के दो वारिसों को नौकरी