रीवा में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का खुलासा, एक मृत कर्मचारी के दो वारिसों को नौकरी
Sandeep Kumar | Published:
रीवा में फर्जी अनुकंपा नियुक्ति का खुलासा
रीवा में शिक्षा के मंदिर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान मृत कर्मचारी के आश्रित परिवार को सहारा देने के लिए बनाया गया, उसी व्यवस्था में कथित नियमों की अनदेखी का मामला अब कानूनी कार्रवाई की दहलीज तक पहुंच गया है।
हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किसी छोटे कर्मचारी की नहीं, बल्कि जिले में शिक्षा विभाग की कमान संभाल चुके एक पूर्व बड़े अधिकारी की तय की गई है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर नियुक्ति के नियमों पर किसने पर्दा डाला और विभागीय निगरानी में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?
सेवानिवृत्ति के बाद गंगा प्रसाद उपाध्याय अपने बकाया भुगतान की मांग लेकर कमिश्नर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचे थे। इसी दौरान संभागायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक से अनुकंपा नियुक्तियों के मामले की जानकारी मांगी। पुराने रिकॉर्ड की जांच में उपाध्याय की जिम्मेदारी सामने आई। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
फर्जी अनुकंपा नियुक्तियों का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने पहले भी कार्रवाई की थी। तत्कालीन प्रभारी DEO सुदामा प्रसाद गुप्ता को पद से हटा दिया गया था। वहीं, योजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा को निलंबित किया गया था। इसके अलावा प्रभारी लिपिक रमा प्रसन्न द्विवेदी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। बाद में अखिलेश मिश्रा को हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिल गया था, जबकि रमा प्रसन्न द्विवेदी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
इस मामले में जांच के लिए बनाई गई समिति की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। तत्कालीन DEO सुदामा गुप्ता ने नियुक्तियों में गड़बड़ी सामने आने के बाद एक जांच समिति बनाई थी। आरोप है कि इस समिति में ऐसे अधिकारियों को भी शामिल किया गया था, जिनकी भूमिका खुद अनुकंपा नियुक्तियों के मामले में संदिग्ध थी। बाद में पूरे मामले की जिम्मेदारी प्रभारी लिपिक रमा प्रसन्न द्विवेदी पर डाल दी गई थी। अब जांच समिति की रिपोर्ट और नियुक्तियों से जुड़े Documents की पड़ताल होने पर दूसरे अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों की दोबारा जांच होने पर तत्कालीन DEO सुदामा गुप्ता, सहायक संचालक एवं लिंक अधिकारी राजेश मिश्रा और योजना अधिकारी एवं लिंक अधिकारी अखिलेश मिश्रा की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। इससे शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पूर्व DEO गंगा प्रसाद उपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बकाया भुगतान मांगने पहुंचे थे कमिश्नर कार्यालय
पहले भी तीन अधिकारियों और कर्मचारियों पर हो चुकी है कार्रवाई
जांच समिति में शामिल अधिकारियों पर भी उठे सवाल
तीन अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है
राजस्थान में लेखा कर्मचारियों की पोस्टिंग में मनमानी, वित्त विभाग ने कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों पर लगाई लगाम
By Raghvendra Singh Rathore
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के आखिरी गांव की अनोखी कहानी: जनसंख्या 535, वोट डालते हैं 950 लोग; 5 दशक से अटकी है राजस्व रिकॉर्ड की भूल
By Jageshwar Prasad
जिनकी तपस्या से बनी मध्यप्रदेश की खास पहचान, अब वीडियो सीरीज में उनकी गाथा देखेगी नई पीढ़ी
By The Sootr
MP में अमूल के बाद सांची दूध भी हुआ महंगा: चार रुपए तक बढ़े दाम, देखें सभी पैकेट के नए रेट्स
By Sumit Kumar
पुष्कर मेले में महाराष्ट्र के दो मारवाड़ी घोड़ों RDX और Alex की धूम, दोनों की कीमत 5-5 करोड़ रुपए।
By Jyoti Mahender Bhardwaj
ज्ञानेश कुमार ही जिता सकते हैं बीजेपी को चुनाव, भूपेश बोले, ऐसे में 90 में से 91 सीटें जीत जाएगी भाजपा
By Arun Tiwari
बागेश्वर धाम जा रहे यादव महासभा के लोगों को पुलिस ने रोका, समर्थकों ने दी जूतों से स्वागत की चेतावनी; शास्त्री बोले- यादव हमारे भाई
By Sumit Kumar