बागेश्वर धाम जा रहे यादव महासभा के लोगों को पुलिस ने रोका, समर्थकों ने दी जूतों से स्वागत की चेतावनी; शास्त्री बोले- यादव हमारे भाई

Sumit Kumar | Published:
Share
बागेश्वर धाम विवाद पर छतरपुर में हंगामा, यादव महासभा के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक।
बागेश्वर धाम विवाद पर छतरपुर में हंगामा, यादव महासभा के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक।

मध्यप्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम को लेकर माहौल गरमा गया है। एक तरफ यादव महासभा के लोग तालाबंदी करने निकले तो दूसरी तरफ धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। बात यहां तक पहुंच गई कि जूतों से स्वागत करने की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उधर दुबई से धीरेंद्र शास्त्री ने संदेश भेजा- यादव समाज हमारे भाई हैं।

बागेश्वर धाम में तालाबंदी करने निकले 200 लोग, पुलिस ने हिरासत में लिया

छतरपुर में शुक्रवार, 13 नवंबर को यादव महासभा के करीब 200 लोग बागेश्वर धाम में तालाबंदी करने के लिए रैली निकालकर रवाना हुए। ये लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों की योजना बागेश्वर धाम पहुंचकर विरोध जताने की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान यादव महासभा के लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

दूसरी ओर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक भी विरोध में उतर आए। उन्होंने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। कई समर्थक लाठी-डंडे लेकर सड़क पर खड़े दिखाई दिए। इस दौरान यादव महासभा के लोगों के खिलाफ जूतों और डंडों से स्वागत करने जैसी चेतावनियां भी दी गईं।

आखिर किस बयान से शुरू हुआ पूरा विवाद?

इस विवाद की शुरुआत 29 अक्टूबर को शिवपुरी जिले के करैरा में हुई एक कथा से हुई थी। यहां पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए एक टिप्पणी की थी।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि हमारे राम सीधे हैं, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े। तुम्हारे ठाकुरजी की खोपड़िया भी टेढ़ी, नाम भी टेढ़ा और चलते-खड़े भी टेढ़े होते हैं।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होने, बांसुरी बजाने और गाय चराने का भी जिक्र किया था। इसके बाद भगवान राम की विशेषताओं और उनके धनुष चलाने की तुलना श्रीकृष्ण की बांसुरी से की थी।

इसी टिप्पणी पर यादव महासभा ने आपत्ति जताई। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करना उचित नहीं है। उनका आरोप है कि इस बयान से श्रीकृष्ण के भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का समर्थन, कहा - यह सिर्फ विनोद था | Katha Vachak Aniruddhacharya Supports Pandit Dhirendra Shastri's Statement, Says - It Was Just a Joke
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
05 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
Bageshwar Baba News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण पर दिए बयान को लेकर विवाद जारी है। अब प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने जो बात कही थी, वह केवल हंसी-मजाक में कही गई थी। इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

यादव महासभा ने दी थी कथाओं के बहिष्कार की चेतावनी

धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद यादव महासभा ने विरोध शुरू कर दिया था। महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

महासभा से जुड़े शिव यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के भक्त आहत हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग सनातन एकता की बात करते हैं, उन्हें समाज को जोड़ने का काम करना चाहिए या तोड़ने का?

यादव महासभा ने यह भी कहा था कि जरूरत पड़ने पर धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं के बहिष्कार के लिए अभियान चलाया जाएगा। समाज के लोगों को उनकी कथाओं में शामिल नहीं होने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इसी विरोध के तहत शुक्रवार को बागेश्वर धाम में तालाबंदी करने के लिए रैली निकाली गई।

समर्थक लाठी-डंडे लेकर हाईवे पर उतरे

यादव महासभा की रैली की जानकारी मिलने के बाद धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक भी सक्रिय हो गए। शुक्रवार को समर्थकों ने हाईवे पर चक्काजाम किया और यादव महासभा के प्रदर्शन का विरोध किया।

इस दौरान कई लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। समर्थकों की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर प्रदर्शनकारी बागेश्वर धाम पहुंचे तो उनका स्वागत लाठी-डंडों और जूतों से किया जाएगा।

इस बीच पुलिस ने यादव महासभा के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के विरोध के चलते छतरपुर में बागेश्वर धाम को लेकर विवाद और गहरा गया।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल: भगवान श्रीकृष्ण को बताया तीन जगह से टेढ़ा, कथाओं के बहिष्कार की उठी मांग | Controversy over Dhirendra Shastri's statement: Described Lord Shri Krishna as crooked in three places, demand for boycott of discourses
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल: भगवान श्रीकृष्ण को बताया तीन जगह से टेढ़ा, कथाओं के बहिष्कार की उठी मांग
01 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। मध्य प्रदेश के करेरा में कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन पर विवाद शुरू हो गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग विरोध जता रहे हैं।

यादव महासभा अध्यक्ष बोले- धीरेंद्र शास्त्री दुश्मन नहीं, हमारे बेटे जैसे

विवाद के बीच यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि महासभा किसी धर्म के विरोध में नहीं है। उनका कहना था कि वे उन लोगों को समझाने आए हैं, जो भगवान राम और श्रीकृष्ण के बीच भेद करते हैं और मातृशक्ति का मजाक उड़ाते हैं।

जगदीश यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री उनके बेटे के समान हैं। वे उन्हें दुश्मन नहीं मानते। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी से दुश्मनी करना नहीं, बल्कि धीरेंद्र शास्त्री को समझाना और सही रास्ता दिखाना है।

दुबई से धीरेंद्र शास्त्री का संदेश- यादव समाज हमारे भाई

एक तरफ छतरपुर में समर्थकों और यादव महासभा के बीच विवाद चल रहा था, वहीं दूसरी ओर दुबई से धीरेंद्र शास्त्री का शांति और एकता बनाए रखने का संदेश सामने आया। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य नीतेंद्र चौबे ने बताया कि महाराज जी ने दुबई से संदेश भेजा है।

चौबे के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री ने यादव समाज के लोगों को अपना भाई बताया है। उन्होंने सभी से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही यादव समाज के लोगों को बागेश्वर धाम आने और बालाजी के चरणों में अर्जी लगाने का आमंत्रण भी दिया गया है। हालांकि, यह संदेश शिष्य मंडल के सदस्य के माध्यम से सामने आया है।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भूपेश बघेल का तीखा हमला: 'केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच हो' | Bhupesh Baghel's sharp attack on Dhirendra Shastri's statement: 'There is a chemical locha, rabies test should be done'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के भूपेश बघेल, बोले- केमिकल लोचा है, रेबीज की जांच होनी चाहिए
02 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<i>रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर शुरू हुआ विवाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति तक पहुंच गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने शास्त्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी आलोचना की है।</i>

यादव महासभा के नेता बोले- माफी से नहीं मानेंगे, जेल जाने को तैयार

धीरेंद्र शास्त्री की ओर से शांति का संदेश आने के बावजूद यादव महासभा के प्रदर्शनकारी अपने विरोध पर अड़े रहे। प्रदर्शन में शामिल एक नेता ने कहा कि वे बागेश्वर धाम जाकर हनुमानजी के दर्शन करना चाहते हैं। पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दे, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर यादव महासभा के लोगों को रोक रही है, जबकि दूसरी ओर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी नेता ने 1962 के रेजांग ला युद्ध में अहीर सैनिकों की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि यादव समाज लाठी और गोली से डरने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि केवल सामान्य बयान देने या माफी मांगने से यह विवाद खत्म नहीं होगा। उनके मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से सनातन समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • यादव महासभा
  • बागेश्वर धाम विवाद
  • बागेश्वर धाम विरोध प्रदर्शन
  • Bageshwar Dham
  • Dhirendra Krishna Shastri
  • Yadav Mahasabha
  • Chhatarpur News
  • Madhya Pradesh News
राजस्थान को मिल सकती है 11,556 करोड़ की ब्याज मुक्त मदद, 50 साल तक नहीं देना होगा ब्याज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान को मिल सकती है 11,556 करोड़ की ब्याज मुक्त मदद, 50 साल तक नहीं देना होगा ब्याज
रांची के बाद अब इंदौर कोर्ट से संत सुधासागर जी महाराज को नोटिस, वकीलों पर टिप्पणी का मामला

By Sanjay Gupta

रांची के बाद अब इंदौर कोर्ट से संत सुधासागर जी महाराज को नोटिस, वकीलों पर टिप्पणी का मामला
250 फीट नीचे चंबल, ऊपर प्यासे बाघ-तेंदुए! राजस्थान के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में निकाला अनोखा समाधान

By Jageshwar Prasad

250 फीट नीचे चंबल, ऊपर प्यासे बाघ-तेंदुए! राजस्थान के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में निकाला अनोखा समाधान
MP में बिना अनुमति शिक्षकों की नहीं लगेगी चुनावी ड्यूटी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश

By Arohi Raj

MP में बिना अनुमति शिक्षकों की नहीं लगेगी चुनावी ड्यूटी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश
ऊर्जा मंत्री का दावा- 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा बढ़ी, उधर 11 करोड़ यूनिट सोलर बिजली रोकी, किसान परेशान

By Raghvendra Singh Rathore

ऊर्जा मंत्री का दावा- 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा बढ़ी, उधर 11 करोड़ यूनिट सोलर बिजली रोकी, किसान परेशान
8 साल की उम्र में गंवाया पैर, लेकिन नहीं मानी हार! भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार

By Jageshwar Prasad

8 साल की उम्र में गंवाया पैर, लेकिन नहीं मानी हार! भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में

By Jageshwar Prasad

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में