दिगंबर जैन संत मुनि सुधासागर जी की टिप्पणी पर विवाद
रांची के बाद अब इंदौर कोर्ट से संत सुधासागर जी महाराज को नोटिस, वकीलों पर टिप्पणी का मामला
Sanjay Gupta | Published:
दिगंबर जैन संत मुनि सुधासागर महाराज की टिप्पणी पर विवाद
इंदौर में चातुर्मास कर रहे प्रसिद्ध दिगंबर जैन संत मुनि सुधासागर जी महाराज की एक टिप्पणी विवाद का विषय बन गई है। मुनिश्री के एक कार्यक्रम जिज्ञासा के दौरान अधिवक्ताओं को लेकर की गई टिप्पणी से आहत होकर इंदौर के अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी ने उनके विरुद्ध न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया है।
इस मामले में इंदौर जिला न्यायालय ने मुनिश्री के नाम समन जारी किया है और उन्हें आगामी 4 दिसंबर 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले जिज्ञासा कार्यक्रम में श्रद्धालु और जिज्ञासु उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछते हैं। इसी क्रम में झारखंड के रांची में हुए कार्यक्रम में एक व्यक्ति द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुनि श्री ने कहा था कि वकील सुलह नहीं, झगड़ा करवाते हैं। मुनि श्री की इस टिप्पणी को अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी ने अधिवक्ता समुदाय की प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान के प्रतिकूल माना।
द्विवेदी ने द सूत्र से कहा कि वकालत का पेशा न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और अधिवक्ताओं की भूमिका केवल विवादों को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि पक्षकारों को न्याय दिलाने तथा आपसी विवादों के समाधान में भी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए यह परिवाद लगाया है।
इसी टिप्पणी से आहत होकर अधिवक्ता द्विवेदी ने न्यायालय की शरण ली और मुनि श्री के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए परिवाद दायर किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356 के अंतर्गत मानहानि से संबंधित आरोप की बात कही गई है।
इस मामले में इंदौर जिला एवं सत्र न्यायालय के अंतर्गत संबंधित न्यायालय द्वारा 12 नवंबर 2026 को समन जारी किया गया है। न्यायालय के दस्तावेज में प्रकरण क्रमांक यूएनएसआर/5461/2026 तथा पक्षकारों के नाम शैलेंद्र द्विवेदी बनाम मुनि सुधासागर महाराज दर्ज हैं। जारी समन के अनुसार, मुनि श्री को 4 दिसंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे न्यायालय के समक्ष स्वयं अथवा नियमानुसार अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में जवाब देने के लिए कहा गया है। समन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 का उल्लेख है।
धार्मिक प्रवचन के दौरान संतों, महाराजों द्वारा की जा रही टिप्पणियां लगातार विवाद का विषय बन रही हैं। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया था। इसी तरह अन्य संत-महात्माओं की टिप्पणियां भी विवाद का विषय बन रही हैं।
रांची के न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने अधिवक्ताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जैन मुनि सुधासागर जी महाराज के खिलाफ मानहानि के आरोप में प्रथमदृष्टया संज्ञान लिया था। कोर्ट ने बीएनएस की धारा 356(2) के तहत समन जारी किया। शिकायतकर्ता अधिवक्ता प्रखर हरित ने आरोप लगाया था कि 31 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश में धार्मिक आयोजन के दौरान जैन मुनि सुधासागर जी महाराज ने वकीलों के संबंध में टिप्पणी की थी।
आरोप है कि उन्होंने वकीलों को विवाद पैदा करने वाला, विभाजन कराने वाला और सत्य-असत्य की परवाह किए बिना अपने मुवक्किल के पक्ष में मुकदमा लड़ने वाला बताया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह किसी एक वकील पर की गई टिप्पणी नहीं थी, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय की पेशेवर प्रतिष्ठा पर असर डालने वाली टिप्पणी थी।
क्या है पूरा मामला?
द्विवेदी ने द सूत्र से कहा कि वकालत का पेशा न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और अधिवक्ताओं की भूमिका केवल विवादों को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि पक्षकारों को न्याय दिलाने तथा आपसी विवादों के समाधान में भी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए यह परिवाद लगाया है।
संत सुधासागर जी महाराज को नोटिस
इस धारा के तहत केस की मांग
न्यायालय ने जारी किया समन
धार्मिक प्रवचन के दौरान लगातार हो रही विवादित टिप्पणियां
रांची कोर्ट ने यह जारी किया था समन
आरोप है कि उन्होंने वकीलों को विवाद पैदा करने वाला, विभाजन कराने वाला और सत्य-असत्य की परवाह किए बिना अपने मुवक्किल के पक्ष में मुकदमा लड़ने वाला बताया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह किसी एक वकील पर की गई टिप्पणी नहीं थी, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय की पेशेवर प्रतिष्ठा पर असर डालने वाली टिप्पणी थी।
मुकंदरा टाइगर रिजर्व का अनोखा मॉडल, 250 फीट नीचे बहने वाली चंबल का पानी अब सोलर पंपों से पहुंच रहा पहाड़ों पर
By Jageshwar Prasad
MP में बिना अनुमति शिक्षकों की नहीं लगेगी चुनावी ड्यूटी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश
By Arohi Raj
राजस्थान में तीन साल में 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ने का दावा, 28 जिलों के किसानों को दिन में बिजली
By Raghvendra Singh Rathore
8 साल की उम्र में गंवाया पैर, लेकिन नहीं मानी हार! भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
By Jageshwar Prasad
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
लाड़ली बहनों, खुश हो जाओ! आ गए आपके 1500 रुपए, CM मोहन यादव ने जारी कर दी 42वीं किस्त
By Aman Vaishnav