आचार्य सुनील सागर महाराज-Gen-Z के साथ गलत व्यवहार हुआ, कलश बोली में दिखावा ज्यादा
Sanjay Gupta | Aug 02, 2026, 15:20 IST
muni sunil sagar ji on delhi genz protest
चतुर्थ पट्टाधीश आचार्यश्री 108 सुनील सागर जी महाराज ने इंदौर में जेन-जी के आंदोलन पर अपनी बात रखी। साथ ही इंदौर कलश स्थापना में मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के चार्तुमास आयोजन में आई 53 करोड़ की बोली पर कहा कि आजकल बोली के नाम पर दिखावा ज्यादा हो रहा है।
दिल्ली जंतर-मंतर पर हुए जेन-जी आंदोलन को लेकर अब चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज के विचार सामने आए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें सुना जाना चाहिए था। कठोरता से उन्हें नहीं बदला जा सकता है। उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। वहीं 53 करोड़ की कलश बोली पर भी अपने विचार रखे।
आचार्यजी ने कहा कि जेन-जी को मार्गदर्शन की बहुत जरूर है। खासकर 13 से 19 साल की उम्र में। इस दौरान खासा ध्यान देना चाहिए। यह गर्म लोहे की तरह का है जैसे ढालो वैसे ढल जाएंगे। उन्हें कठोरता से नहीं बदला जा सकता है, अपनेपन और प्रेम की जरूरत है। उन्हें मोबाइल और उन्हीं के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है।
आचार्यजी ने दिल्ली के आंदोलन पर कहा कि बच्चे क्या कर सकते थे, वह बार-बार ठोकर खा रहे थे, उन्होंने कोई हथियार तो नहीं उठाया, किसी को मारा नहीं। वह तो संसद तक पहुंचना चाहते थे अपनी बात रखना चाहते थे। आंदोलन करना और अपनी बात रखना अधिकार है। बात सुन लेते तो वह आंदोलित नहीं होते। उनके साथ जो व्यवहार हुआ वह अच्छा नहीं हुआ।
उनकी बात को सुना जाना चाहिए। सरकार को टीम बनाकर उनकी बात को गंभीरता से सुनना चाहिए। इससे प्रतिभाएं संकुचित नहीं होगी। अच्छा है सरकार ने कदम उठाएं और इससे अविश्वास का मामला नहीं होगा और बच्चे बहुत आंदोलित नहीं होंगे।
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में कलश स्थापना को लेकर सामने आई 53 करोड़ की बोली वाले मामले पर भी आचार्य ने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि कलश स्थापना की पहले कभी बात नहीं थी लेकिन सालों पहले लोगों ने विचार किया कि तपस्वी आते हैं तो बड़ा आयोजन होना चाहिए, फिर इसका खर्चा कैसे आएगा तो मंगल कलश स्थापना का विचार आया। यह मंगल का प्रतीक है। बोली लगाकर कलश लेने का काम काफी बाद में शुरु हुआ और फिर इतना बड़ा हो गया कि अब इसे संभालना मुश्किल हो गया है।
आचार्य जी ने कहा कि मंगल कलश स्थापना होती है और धन निकालते हैं। यह राशि आयोजन के भोजन के साथ ही शिक्षण आदि काम में खर्च होती है। जो रूप अब बनता जा रहा है वह उचित नहीं लग रहा दिखावा ज्यादा लग रहा है।
आचार्य ने 53 करोड़ की बोली पर कहा कि संभव है कि उनके लक्ष्य बड़े हो, मेडिकल कॉलेज आदि बनाना हो। इसलिए लोगों ने हिम्मत की हो। मुझे इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन यदि सदुपयोग हो रहा है तो अच्छी बात है।
ये भी पढ़ें....
गोविन्द सिंह राजपूत को हाईकोर्ट से राहत, रिट खारिज, नामांकन में संपत्ति छुपाने के लगे थे आरोप
भगवान शंकर पर विवादित बयान पर पलटवार, इंदौर शहर-काजी बोले-मौलाना जजरीस असामाजिक तत्व
सेना में जाति के नाम पर रेजिमेंट क्यों बनीं, एमपी से है खास कनेक्शन
स्टेरॉयड से पुरुषों में बढ़ रहे महिलाओं जैसे ब्रेस्ट, सर्जरी कराने को हो रहे मजबूर
जेन जी को मोबइल के भरोसे नहीं छोड़ सकते
सरकार को उन्हें सुनना चाहिए
उनकी बात को सुना जाना चाहिए। सरकार को टीम बनाकर उनकी बात को गंभीरता से सुनना चाहिए। इससे प्रतिभाएं संकुचित नहीं होगी। अच्छा है सरकार ने कदम उठाएं और इससे अविश्वास का मामला नहीं होगा और बच्चे बहुत आंदोलित नहीं होंगे।
कलश स्थापना में बोली पर क्या बोले आचार्य
उन्होंने कहा कि कलश स्थापना की पहले कभी बात नहीं थी लेकिन सालों पहले लोगों ने विचार किया कि तपस्वी आते हैं तो बड़ा आयोजन होना चाहिए, फिर इसका खर्चा कैसे आएगा तो मंगल कलश स्थापना का विचार आया। यह मंगल का प्रतीक है। बोली लगाकर कलश लेने का काम काफी बाद में शुरु हुआ और फिर इतना बड़ा हो गया कि अब इसे संभालना मुश्किल हो गया है।
आई राशि का सदुपयोग हो
आचार्य ने 53 करोड़ की बोली पर कहा कि संभव है कि उनके लक्ष्य बड़े हो, मेडिकल कॉलेज आदि बनाना हो। इसलिए लोगों ने हिम्मत की हो। मुझे इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन यदि सदुपयोग हो रहा है तो अच्छी बात है।
ये भी पढ़ें....
गोविन्द सिंह राजपूत को हाईकोर्ट से राहत, रिट खारिज, नामांकन में संपत्ति छुपाने के लगे थे आरोप
भगवान शंकर पर विवादित बयान पर पलटवार, इंदौर शहर-काजी बोले-मौलाना जजरीस असामाजिक तत्व
सेना में जाति के नाम पर रेजिमेंट क्यों बनीं, एमपी से है खास कनेक्शन
स्टेरॉयड से पुरुषों में बढ़ रहे महिलाओं जैसे ब्रेस्ट, सर्जरी कराने को हो रहे मजबूर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari