41a3442c-5db
भगवान शंकर पर विवादित बयान पर पलटवार, इंदौर शहर-काजी बोले-मौलाना जर्जिस असामाजिक तत्व
Sanjay Gupta | Published:
मौलाना जजरीस, मौलाना जर्जीस अंसारी
यूपी के इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी की भगवान शंकर पर अमर्यादित टिप्पणी से हिंदू संगठनों में जमकर नाराजगी है। उन पर केस दर्ज करने को लेकर कांवड़ियों द्वारा शनिवार को इंदौर में प्रदर्शन भी हुआ। अब शहर-काजी इंदौर ने भी उन्हें असामाजिक तत्व करार दिया है।
उत्तरप्रदेश इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान शंकर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी से देश भर में भारी आक्रोश है। इस बयान के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है।
बता दें कि यह वही मौलाना हैं जो भगवान श्री कृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बता चुके हैं। मौलाना पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को ही इंदौर में चंदन नगर थाने पर कांवड़ियों ने बड़ा प्रदर्शन किया था।
मौलाना की इस विवादित टिप्पणी को लेकर इंदौर शहर-काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने कहा कि हम मौलाना की बात का समर्थन नहीं करते हैं। कौन मौलाना, हम तो जानते भी नहीं।
इसके अलावा काजी ने कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है और किसी को भी दूसरे धर्म के खिलाफ ऐसी बात करने का अधिकार नहीं है।
काजी ने आगे कहा कि सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे, हम इसकी मांग करते हैं। और हम मौलाना की इस तरह की किसी बात का समर्थन नहीं करते हैं जो देश में माहौल खराब करते हैं।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को कांवड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने मौलाना जरजीस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
एसीपी शिवेंद्र जोशी ने कहा कि फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वीडियो कहां का है और उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है।
बता दें कि शनिवार 01 अगस्त को इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को माहौल गरमा गया था। मौलाना की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए थे। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु चंदन नगर थाने पहुंचे और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
यह प्रदर्शन बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
भीड़ ने मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग रखी। कुछ देर बाद समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों को औपचारिक ज्ञापन भी सौंपा।
दरअसल यह पूरा विवाद एक वीडियो से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि मौलाना जर्जिस अंसारी ने अपनी तकरीर के दौरान भगवान शंकर यानी महाकाल के बारे में अनुचित बातें कहीं।
इसी वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को यह वीडियो भी सौंपा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में स्पष्ट पुष्टि नहीं की है।
वहीं मौलाना की टिप्पणी पर आचार्य सुनील सागर जी महाराज ने कहा धर्मगुरूओं का काम शांति, विश्वास कायम करना है ना कि अशांति फैलाना।
महाराज ने कहा कि यदि एक-दूसरे की मान्यताओं पर टिप्पणी करने लगें, कटु वचन बोलन लेगें तो दूरियां बढ़ेंगी। समाज में विद्रोह होगा और साम्प्रदायकिता में उबाल आएगा।
मौलाना की भोलेनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी: कांवड़ियों ने थाना घेरा, FIR की मांग
भगवान श्री कृष्ण थे मुस्लिम, 5 वक्त की पढ़ते थे नमाज-मौलाना जर्जिस अंसारी
श्रीकृष्ण मुस्लिम थे बयान पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मौलाना को दे दी चेतावनी
मौलाना पर भड़कीं भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी बोलीं-आराध्य का अपमान स्वीकार नहीं
बता दें कि यह वही मौलाना हैं जो भगवान श्री कृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बता चुके हैं। मौलाना पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को ही इंदौर में चंदन नगर थाने पर कांवड़ियों ने बड़ा प्रदर्शन किया था।
क्या बोले शहर-काजी
इसके अलावा काजी ने कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है और किसी को भी दूसरे धर्म के खिलाफ ऐसी बात करने का अधिकार नहीं है।
काजी ने आगे कहा कि सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे, हम इसकी मांग करते हैं। और हम मौलाना की इस तरह की किसी बात का समर्थन नहीं करते हैं जो देश में माहौल खराब करते हैं।
क्या हुआ मौलाना की टिप्पणी पर
एसीपी शिवेंद्र जोशी ने कहा कि फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वीडियो कहां का है और उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है।
थाने के बाहर जुटी थी भीड़
यह प्रदर्शन बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
भीड़ ने मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग रखी। कुछ देर बाद समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों को औपचारिक ज्ञापन भी सौंपा।
क्या है पूरा विवाद
इसी वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को यह वीडियो भी सौंपा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में स्पष्ट पुष्टि नहीं की है।
आचार्य सुनील सागर जी महाराज यह बोले
महाराज ने कहा कि यदि एक-दूसरे की मान्यताओं पर टिप्पणी करने लगें, कटु वचन बोलन लेगें तो दूरियां बढ़ेंगी। समाज में विद्रोह होगा और साम्प्रदायकिता में उबाल आएगा।
ये खबरें भी पढ़िए।
भगवान श्री कृष्ण थे मुस्लिम, 5 वक्त की पढ़ते थे नमाज-मौलाना जर्जिस अंसारी
श्रीकृष्ण मुस्लिम थे बयान पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मौलाना को दे दी चेतावनी
मौलाना पर भड़कीं भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी बोलीं-आराध्य का अपमान स्वीकार नहीं
मुकंदरा टाइगर रिजर्व का अनोखा मॉडल, 250 फीट नीचे बहने वाली चंबल का पानी अब सोलर पंपों से पहुंच रहा पहाड़ों पर
By Jageshwar Prasad
MP में बिना अनुमति शिक्षकों की नहीं लगेगी चुनावी ड्यूटी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश
By Arohi Raj
राजस्थान में तीन साल में 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ने का दावा, 28 जिलों के किसानों को दिन में बिजली
By Raghvendra Singh Rathore
8 साल की उम्र में गंवाया पैर, लेकिन नहीं मानी हार! भरतपुर के पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
By Jageshwar Prasad
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
लाड़ली बहनों, खुश हो जाओ! आ गए आपके 1500 रुपए, CM मोहन यादव ने जारी कर दी 42वीं किस्त
By Aman Vaishnav