स्टेरॉयड से पुरुषों में बढ़ रहे महिलाओं जैसे ब्रेस्ट, सर्जरी कराने को हो रहे मजबूर

Aman Vaishnav | Aug 02, 2026, 14:01 IST
Share
स्टेरॉयड के साइड इफेक्ट
स्टेरॉयड के साइड इफेक्ट

लोग बॉडी बनाने के चक्कर में बिना सलाह के स्टेरॉयड और टेस्टोस्टेरोन ले रहे हैं। इससे युवाओं में हार्मोन असंतुलन और ब्रेस्ट डेवलप होने की समस्याएं बढ़ रही हैं। इससे कई युवाओं को सर्जरी करानी पड़ रही है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • आज के युवा जल्दी बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड ले रहे हैं।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट का सेवन बढ़ रहा है।
  • इससे कई युवाओं में महिलाओं जैसी ब्रेस्ट डेवलप हो रही है।
  • समय पर इलाज न मिलने पर कुछ को सर्जरी तक करानी पड़ी है।
इस मामले में यदि हम इंदौर शहर कि बात करें तो, यहां सोशल मीडिया देखकर जिम जाने वाले युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। अच्छी बॉडी दिखाने की चाहत में कई युवा शॉर्टकट अपना रहे हैं।

कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद जब नतीजे नहीं दिखते, तो वे स्टेरॉयड और टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं।

जानकारी के अनुसार शहर के चार प्रमुख हार्मोन एक्सपर्ट्स के पास हर महीने करीब 10 युवा इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर की उम्र 18 से 22 साल के बीच है।

यह वही उम्र है जब युवा कॉलेज जाना शुरू करते हैं। अच्छा दिखने की होड़ में वे जल्दबाजी में गलत कदम उठा लेते हैं।

3acac754-c72
3acac754-c72

केस 1: छह महीने जिम, फिर सर्जरी

खंडवा का एक 18 वर्षीय युवक इंदौर में नीट की तैयारी कर रहा है। वह भंवरकुआं इलाके की एक जिम में जाने लगा। छह महीने बाद भी शरीर में खास बदलाव नहीं दिखा।

ट्रेनर की सलाह पर उसने जल्दी मसल्स बनाने के लिए स्टेरॉयड लेना शुरू किया। कुछ ही महीनों में उसकी ब्रेस्ट का आकार बढ़ने लगा। दवाओं से फायदा नहीं हुआ, आखिर में उसे सर्जरी करवानी पड़ी।

केस 2: इंटरनेट से मंगाया सप्लीमेंट

इंदौर के एक 21 वर्षीय युवक ने इंटरनेट पर जल्दी बॉडी बनाने का तरीका खोजा। वहां उसे टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट लेने की सलाह मिली। सप्लीमेंट लेने के बाद उसकी ब्रेस्ट महिलाओं जैसी दिखने लगी।

शर्म के कारण उसने कई महीनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। आखिरकार डॉक्टर के पास पहुंचा तो पता चला कि उसके हार्मोन असंतुलित हो चुके हैं।

8d5444a3-3c2
8d5444a3-3c2

केस 3: दोस्तों की सलाह पड़ी भारी

22 वर्षीय एक युवक ने दोस्तों के कहने पर स्टेरॉयड लेना शुरू किया। शुरुआत में शरीर तेजी से बना और बाइसेप्स का साइज भी बढ़ने लगा।

इसके बाद जल्द ही उसकी ब्रेस्ट भी डेवलप होने लगी। देर से डॉक्टर के पास पहुंचने के कारण उसे भी सर्जरी करानी पड़ी।

देरी होने पर पड़ती है सर्जरी की जरूरत

हार्मोन एक्सपर्ट डॉ. राजेश वर्मा के अनुसार बिना सलाह स्टेरॉयड (एस्टेरॉयड क्या है) लेने वाले युवाओं में हार्मोन असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। टेस्टोस्टेरोन शरीर में प्राकृतिक रूप से बनने वाला हार्मोन है।

वहीं जब इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में लिया जाता है, तो इसका कुछ हिस्सा एस्ट्रोजन में बदल सकता है। एस्ट्रोजन महिला हार्मोन है और इसी वजह से पुरुषों में भी ब्रेस्ट डेवलप होने लगती है।

अगर समय रहते इलाज शुरू हो जाए तो दवाओं से सुधार संभव है। देरी होने पर सर्जरी ही एकमात्र विकल्प बचता है। क्या है एस्टेरॉयड

68dd877d-eeb
68dd877d-eeb

घर के खाने से भी मिल सकता है प्रोटीन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिम करने वालों को प्रोटीन की जरूरत जरूर होती है। मसल्स बनाने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है। वहीं कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है।

वहीं अगर सामान्य भोजन से पर्याप्त प्रोटीन मिल रहा है, तो अलग से सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं होती। किसी भी सप्लीमेंट का सेवन डॉक्टर या योग्य न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए। जल्दबाजी में उठाया गया कदम सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

गाइनेकोमैस्टिया क्या है?

पुरुषों में ब्रेस्ट का असामान्य रूप से बढ़ना गाइनेकोमैस्टिया कहलाता है। यह तब होता है जब शरीर में पुरुष हार्मोन (टेस्टोस्टेरोन) और महिला हार्मोन (एस्ट्रोजन) का संतुलन बिगड़ जाता है।

कई मामलों में यह दवाओं, स्टेरॉयड, हार्मोन सप्लीमेंट, मोटापे या कुछ बीमारियों के कारण भी हो सकता है।

क्या हर जिम करने वाले को प्रोटीन सप्लीमेंट चाहिए?

नहीं। एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि रोज के भोजन से शरीर की जरूरत के अनुसार प्रोटीन मिल रहा है, तो अलग से सप्लीमेंट लेना जरूरी नहीं होता।

दूध, दही, पनीर, दालें, सोयाबीन, राजमा, चना और अन्य संतुलित खाद्य पदार्थ भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। सप्लीमेंट केवल जरूरत और विशेषज्ञ की सलाह पर ही लेना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़िए।

एमपी में शुरू हुआ युवा डेटा बैंक मिशन! विकास की तैयारी या नई सियासी रणनीति?

सोशल मीडिया छोड़ टपरी पर जम रही Gen Z की महफिल, फेस टू फेस कर रहे बातें

कंगना रनौत के Gen Z बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

CJP के बाद GenZ की नई मुहिम, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल आरक्षण हटाओ आंदोलन

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • क्या है एस्टेरॉयड
  • एस्टेरॉयड क्या है
  • स्टेरॉयड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती