CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ

Arun Tiwari | Published:
Share
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI के बाद ED को सौरभ चंद्राकर की हिरासत मिली।
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI के बाद ED को सौरभ चंद्राकर की हिरासत मिली।

रायपुर : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। करोड़ों रुपए के इस बहुचर्चित सट्टा नेटवर्क की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों ने अब उसके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रायपुर की विशेष अदालत में लंबी कानूनी बहस के बाद सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में सौंप दिया गया।

आरोपी को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हथकड़ी लगाकर रायपुर जेल से अदालत लाया गया था।

महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण के बाद से ही जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। सीबीआई की आठ दिन की हिरासत अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया था।

आठ दिन की सीबीआई पूछताछ के बाद गुरुवार को सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अलग से कार्रवाई करते हुए रायपुर की पीएमएलए विशेष अदालत में उसकी कस्टडी मांगी। एजेंसी का मानना है कि सट्टे से अर्जित रकम, हवाला नेटवर्क और कथित अवैध आर्थिक लेनदेन की जांच के लिए सौरभ से पूछताछ जरूरी है।

ईडी की जांच का दायरा बढ़ा

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में ईडी की जांच का प्रमुख केंद्र अवैध तरीके से अर्जित धन और उसके लेनदेन का नेटवर्क है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सट्टे के कारोबार से जुटाई गई रकम किन-किन माध्यमों से देश और विदेश में भेजी गई। इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे और किस स्तर पर पैसों का प्रबंधन किया जाता था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

शुक्रवार को सौरभ को अदालत में पेश करने के दौरान ईडी ने कस्टोडियल रिमांड की मांग रखी। अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच आरोपी को हथकड़ी लगाकर जेल से अदालत लाया गया। उसकी पेशी को देखते हुए परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

महादेव सट्टा ऐप का दूसरा मास्टरमाइंड रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, सौरभ के बाद अब इस बड़े आरोपी पर शिकंजा | Mahadev Satta App's Second Mastermind Ravi Uppal Arrested in Dubai, After Saurabh, This Big Accused Now Under Scrutiny
सौरभ के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, महादेव सट्टा ऐप के दूसरे मास्टरमाइंड पर शिकंजा
04 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
रायपुर: छत्तीसगढ़ से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के साम्राज्य पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इस मामले में जांच एजेंसियों को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है। ओमान से महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को भारत लाने के बाद अब उसके सहयोगी और ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है।

CBI की पूछताछ में इन बिंदुओं पर जुटाई जानकारी

सीबीआई ने आठ दिनों की पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर से महादेव ऐप के संचालन, पैनल ऑपरेटरों, सट्टा नेटवर्क और पैसों के लेनदेन को लेकर सवाल किए थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था।

सीबीआई की जांच में कथित तौर पर हवाला के जरिए सरकारी अधिकारियों और अन्य प्रभावशाली लोगों तक प्रोटेक्शन मनी पहुंचाने का पहलू भी सामने आया है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सट्टा कारोबार को संरक्षण देने के बदले किन लोगों को भुगतान किया गया था।

6000 करोड़ रुपए का बताया जा रहा घोटाला

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का मामला देश के बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में शामिल रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस ऐप के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों के साथ कई तरह के ऑनलाइन गेम पर सट्टा लगाया जाता था। नेटवर्क को अलग-अलग पैनल और ऑपरेटरों के माध्यम से संचालित किया जाता था।

इस मामले में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को प्रमुख प्रमोटर बताया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने देश के बाहर रहकर सट्टेबाजी के नेटवर्क को संचालित किया। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेनदेन, बैंक खातों और विदेशों में मौजूद संपत्तियों की भी जांच कर रही हैं।

ओमान से प्रत्यर्पण के बाद शुरू हुई पूछताछ

सौरभ चंद्राकर लंबे समय से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। बाद में उसे ओमान से भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की गई। भारत पहुंचने के बाद सीबीआई ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।

चार नवंबर को उसे रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया था। अदालत से सीबीआई को आठ दिनों की कस्टडी मिली थी। इस दौरान जांच एजेंसी ने उससे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की। अब ईडी भी अपने स्तर पर उससे पूछताछ कर मामले की आर्थिक कड़ियों को समझना चाहती है।

दो केंद्रीय एजेंसियों की अलग-अलग जांच

महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई और ईडी की जांच अलग-अलग कानूनी प्रावधानों के तहत चल रही है। सीबीआई का मुख्य फोकस सट्टा नेटवर्क के संचालन, कथित संरक्षण और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाना है। वहीं, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और अपराध से अर्जित संपत्तियों की जांच कर रही है।

गुरुवार को सीबीआई अदालत ने सौरभ को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद ईडी ने पीएमएलए अदालत का रुख किया और शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे पेश कराया। अब ईडी की कस्टडी में पूछताछ से इस मामले के वित्तीय नेटवर्क और विदेशों तक फैले लेनदेन से जुड़े नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
Tags:
  • cbi
  • सीबीआई जांच
  • ईडी जांच
  • महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप
  • सौरभ चंद्राकर
  • ऑनलाइन गेमिंग
  • रायपुर
  • मनी लॉन्ड्रिंग केस
  • मनी लॉन्ड्रिंग
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

By Sanjay Gupta

इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना

By The Sootr

दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना
मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

मंत्रालय में दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारी बदले, किसी को PWD तो किसी को गृह और आदिम जाति विकास की जिम्मेदारी
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एक फैसले से खत्म हो जाएंगे शराब माफिया, सीएम मुझे बुलाएं

By Sanjay Gupta

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एक फैसले से खत्म हो जाएंगे शराब माफिया, सीएम मुझे बुलाएं
अजमेर में 16 साल से रह रहा बांग्लादेशी परिवार हिरासत में, पुलिस की 28 कार्रवाइयों में अब तक 66 लोग पकड़े गए

By Raghvendra Singh Rathore

अजमेर में 16 साल से रह रहा बांग्लादेशी परिवार हिरासत में, पुलिस की 28 कार्रवाइयों में अब तक 66 लोग पकड़े गए
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में