जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Published:
Share
गैरिसन ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
गैरिसन ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश में आज शनिवार (14 नवंबर) से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह शुरू होगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस समारोह की शुरुआत जबलपुर से होगी। इसके बाद 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खंडवा में कार्यक्रम होंगे। जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

समारोह में जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और जनजातीय कार्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियुक्ति विवाद: सीएम की मंजूरी के विपरीत फुल-टाइम आदेश पर घमासान | MP Pollution Control Board Appointment Controversy: Row Over Full-Time Order Against CM's Approval
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
12 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एमपी में पर्यावरण विभाग के कामकाज को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। विभाग के बाद अब मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Madhya Pradesh Pollution Control Board) के सदस्य सचिव की नियुक्ति पर नया विवाद शुरू हो गया है। इस पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

सीएम मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जबलपुर और बेंगलुरु के दौरे पर रहेंगे। उनका Tour Schedule इस प्रकार है।

  • सुबह 10:05 से 10:20 बजे: भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
  • सुबह 10:25 से 11 बजे: भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:20 बजे: आधारताल स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • सुबह 11:25 से 11:35 बजे: मानस भवन पहुंचेंगे और स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12 से 12:10 बजे: गैरिसन ग्राउंड पहुंचकर जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 1:15 बजे: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1:20 से 3 बजे: जबलपुर से बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 3:10 से 3:50 बजे: बेंगलुरु के जिगनी स्थित स्वामी विवेकानंद योग विश्वविद्यालय, प्रशांति कुटीराम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे।
  • शाम 6:25 से 7:10 बजे: बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • शाम 7:20 से रात 9:25 बजे: बेंगलुरु से भोपाल के स्टेट हैंगर लौटेंगे।
  • रात 9:40 बजे: जहांनुमा पैलेस के सामने स्थित हरनूर पैलेस पहुंचेंगे।
  • रात 9:45 बजे: निवास पहुंचेंगे।
मुख्य सचिव का एक्शन: अफसरों को चेतावनी, जनता के काम में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | Chief Secretary's Action: Warning to Officers, Strict Action for Negligence in Public Work
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
12 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में अफसरों की लापरवाही और फाइलें लटकाने की आदत पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का डंडा चला है। जनता से जुड़े पेंडिंग मामलों पर कुंडली मारकर बैठे अफसरों को जब मुख्य सचिव ने उनके ही विभागों का डेटा दिखाया, तो उनके पास जवाब नहीं था।

लोकनृत्य और लोकगीतों की होंगी प्रस्तुतियां

तीन दिवसीय समारोह में मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। वे पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा बिरसा मुंडा के जीवन और आजादी की लड़ाई में जनजातीय नायकों के योगदान पर Exhibition भी लगाई जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और जनजातीय समाज के विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी दे सकते हैं।

18 नवंबर तक चलेगा जनजातीय गौरव सप्ताह

प्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान सरकार, भाजपा संगठन और समाज के सहयोग से अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सभी जिलों में सांस्कृतिक जुलूस निकाले जाएंगे।

14 नवंबर को जनजातीय प्रतिभाओं और देवस्थानों पर Cleanliness Drive के साथ दीप जलाए जाएंगे। 15 नवंबर को स्कूलों और छात्रावासों में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी।

वहीं, 16 और 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में युवाओं के साथ संवाद और संपर्क अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान के बारे में बताया जाएगा।

1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना से धार-आलीराजपुर के 126 गांवों में नर्मदा जल से खेतों की सिंचाई, पीएम-सीएम का बिरसा मुंडा जयंती पर बड़ा तोहफा | 1353 Crore Irrigation Project to irrigate 126 villages in Dhar-Alirajpur with Narmada water, PM-CM's big gift on Birsa Munda Jayanti
1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक
11 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्यप्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 14 से 16 नवंबर तक तीन दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 नवंबर को धार में बड़ा आयोजन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Video Conferencing के जरिए जुड़कर प्रदेश के लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार में रोड शो करेंगे और 1353.18 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

जल, जंगल और जमीन के लिए लड़े थे बिरसा मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने जनजातीय समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। उनके आंदोलन ने छोटा नागपुर क्षेत्र में जनजातीय जमीन की सुरक्षा से जुड़े कानून बनाने में अहम भूमिका निभाई।

उनका नारा अबुआ दिशुम, अबुआ राज यानी हमारा देश, हमारा शासन आज भी जनजातीय समाज के अधिकार और सम्मान का प्रतीक है। मध्य प्रदेश में टंट्या मामा ने भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था और देश के लिए अपना बलिदान दिया था।
Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम
  • जनजातीय गौरव दिवस
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल
  • सीएम मोहन यादव
News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?

By Harish Divekar

News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार

By Ramanand Tiwari

MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

By Sanjay Gupta

उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ

By Arun Tiwari

CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश
इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे

By Sanjay Gupta

इंदौर बीजेपी की सियासत में एक तस्वीर से हलचल! रमेश मेंदोला से मिले मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे
दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना

By The Sootr

दिव्यांग बच्चों के नाम रही जीतू पटवारी की दिवाली! 100 से ज्यादा को फाइव स्टार होटल में खिलाया पसंदीदा खाना