मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
Indore. मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 फिलहाल आगे बढ़ गई है। कुल 7500 पदों के लिए यह परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन तय तारीख पर परीक्षा नहीं हुई। इसे लेकर कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से भी कोई जानकारी जारी नहीं की गई थी। अब ईएसबी से बात करने पर परीक्षा टलने की वजह सामने आई है।
दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। करीब साढ़े सात लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। भर्ती के विज्ञापन में ही 19 नवंबर से परीक्षा शुरू होने की तारीख दी गई थी। लेकिन यह तारीख निकलने के बाद भी परीक्षा शुरू नहीं हुई। ईएसबी ने परीक्षा आगे बढ़ाने को लेकर भी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की थी। अब परीक्षा में देरी की वजह सामने आई है।
ईएसबी ने यह दी जानकारी
विधायक ने ईएसबी की सुस्ती पर ये कहा
अलावा ने कहा कि अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क वसूलने में मंडल देरी नहीं करता, लेकिन समय पर जानकारी देने की बात आती है तो अफसर चुप्पी साध लेते हैं। लाखों युवा दिन-रात परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बिना कोई सूचना दिए परीक्षा टालने से उनका तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ESB को युवाओं के भविष्य और उनके समय की कोई चिंता नहीं है। मंडल अभ्यर्थियों को सिर्फ फीस जमा करने वाला समझ रहा है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की कार्यप्रणाली एक बार फिर बेरोजगार युवाओं के साथ क्रूर मजाक बन गई है। नियमपुस्तिका में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होने की तारीख छपी थी, आज 22 नवंबर हो गई, लेकिन न एडमिट कार्ड का अता-पता है और न ही ESB ने एक छोटा-सा नोटिस जारी कर यह बताने की जहमत उठाई कि परीक्षा आखिर किस वजह से अटकी है और कब होगी।आवेदन शुल्क के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने में मंडल को जरा भी देर नहीं लगती, लेकिन जब पारदर्शिता और समय पर सूचना देने की बारी आती है, तो जिम्मेदार अफसरों के मुंह पर ताला लग जाता है।रात-दिन परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों युवाओं के भविष्य और मानसिक तनाव से खेलना इस सिस्टम की आदत बन चुका है। बिना सूचना के परीक्षा टाल देना और छात्रों को अंधेरे में रखना साबित करता है कि ESB के लिए अभ्यर्थी सिर्फ फीस देने वाले ग्राहक हैं जिनका समय और भविष्य पूरी तरह बेमानी है।
— Dr. Hiralal Alawa (@HIRA_ALAWA) November 22, 2026
कब हुए थे आवेदन
परीक्षा के लिए पीएचडी धारक, इंजीनियर भी
आवेदन करने वालों में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने बीई या बीटेक किया है। वहीं 28 उम्मीदवार पीएचडी कर चुके हैं। इसके अलावा करीब 2 हजार उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 6 हजार के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है। वहीं 41 हजार उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं, जबकि 2 लाख 77 हजार ग्रेजुएशन कर चुके हैं। इसके अलावा 3 लाख 41 हजार उम्मीदवार 12वीं पास हैं।
By Amresh Kushwaha
By Jyoti Mahender Bhardwaj
By Ashish Bhardwaj
By Umeshwari Baghel
By Jageshwar Prasad
By Ashish Bhardwaj
By Umeshwari Baghel