राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों को मिले 209 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, 5 साल से अटकी भर्ती को मिली रफ्तार
Ashish Bhardwaj | Updated:
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 209 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति
राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 23 विशेषज्ञ क्षेत्रों में 209 चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई के साथ मरीजों को मिलने वाली विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि ये भर्तियां पिछले कई साल से अटकी हुई थीं। साल 2021 में सहायक आचार्य भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, लेकिन अलग-अलग अदालतों में मामले पहुंचने के कारण नियुक्तियों पर रोक लग गई थी। अब कोर्ट से रोक हटने के बाद विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि भर्ती से जुड़े मामले विभिन्न अदालतों में लंबित थे। इस वजह से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी। 6 नवंबर 2026 को न्यायालय से रोक हटने के बाद विभाग ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं और 18 नवंबर को 209 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।
प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि नियुक्तियों में जनरल सर्जरी विभाग को सबसे ज्यादा 41 सहायक आचार्य मिले हैं। इसके बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 39 और जनरल मेडिसिन में 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है।
अन्य प्रमुख विभागों में शिशु रोग के 21, निश्चेतन के 20 और रेडियोडायग्नोसिस के 16 सहायक आचार्य शामिल हैं। वहीं कार्डियोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 6-6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है।
इसके अलावा कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी में 5, नेत्र रोग में 4 और एनाटॉमी विभाग में 3 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया है।
इस भर्ती में केवल सामान्य चिकित्सा विभागों पर ही ध्यान नहीं दिया गया है। कई सुपर स्पेशियलिटी और सर्जिकल विभागों में भी नियुक्तियां की गई हैं।
इनमें सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी शामिल हैं।
इसके साथ ही फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पीएण्डएसएम, डेंटल प्रोस्थेटिक्स और बायोकेमिस्ट्री जैसे विभागों में भी सहायक आचार्यों को नियुक्ति दी गई है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, अभी सभी चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए हैं। शेष अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर से प्राप्त होने के बाद उनके नियुक्ति आदेश भी जारी किए जाएंगे।
करीब पांच साल से अटकी इस भर्ती के आगे बढ़ने से सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नई फैकल्टी मिलेगी। इससे मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से पढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है।
इस भर्ती की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें जनरल सर्जरी, गायनी, मेडिसिन और शिशु रोग जैसे मरीजों से सीधे जुड़े विभागों के साथ सुपर स्पेशियलिटी क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। ऐसे में नियुक्तियों का फायदा मेडिकल शिक्षा के साथ मरीजों के इलाज में भी देखने को मिल सकता है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि भर्ती से जुड़े मामले विभिन्न अदालतों में लंबित थे। इस वजह से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी। 6 नवंबर 2026 को न्यायालय से रोक हटने के बाद विभाग ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं और 18 नवंबर को 209 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।
जनरल सर्जरी में सबसे ज्यादा 41 नियुक्तियां
अन्य प्रमुख विभागों में शिशु रोग के 21, निश्चेतन के 20 और रेडियोडायग्नोसिस के 16 सहायक आचार्य शामिल हैं। वहीं कार्डियोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 6-6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है।
इसके अलावा कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी में 5, नेत्र रोग में 4 और एनाटॉमी विभाग में 3 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया है।
सुपर स्पेशियलिटी विभागों में भी मिले शिक्षक
इनमें सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी शामिल हैं।
इसके साथ ही फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पीएण्डएसएम, डेंटल प्रोस्थेटिक्स और बायोकेमिस्ट्री जैसे विभागों में भी सहायक आचार्यों को नियुक्ति दी गई है।
बाकी अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका
करीब पांच साल से अटकी इस भर्ती के आगे बढ़ने से सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नई फैकल्टी मिलेगी। इससे मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से पढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है।
इस भर्ती की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें जनरल सर्जरी, गायनी, मेडिसिन और शिशु रोग जैसे मरीजों से सीधे जुड़े विभागों के साथ सुपर स्पेशियलिटी क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। ऐसे में नियुक्तियों का फायदा मेडिकल शिक्षा के साथ मरीजों के इलाज में भी देखने को मिल सकता है।
PCCF की बेटी की शादी में मेहमानों की खातिरदारी करेंगे वनकर्मी, ड्यूटी चार्ट और वर्दी में बुलाने के मैसेज वायरल, विभाग में मचा हड़कंप
By VINAY VERMA
सरकार का नौकरशाही को सख्त संदेश, प्रभाव की आड़ में नहीं बचेगा कोई भ्रष्ट अफसर, अब तक 300 से ज्यादा भ्रष्ट कार्मिकों पर एक्शन
By Jageshwar Prasad
बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने में लापरवाही, 141 व्याख्याताओं पर गिरेगी गाज, माशिमं ने वेतनवृद्धि रोकने का भेजा प्रस्ताव
By VINAY VERMA
2166 करोड़ का बजट, फिर भी सफाई के 26 लाख अटके! जबलपुर नगर निगम पर एमपी हाईकोर्ट सख्त
By Neel Tiwari
महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी
By VINAY VERMA
MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द
By Neel Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य
By Mukesh Sharma