स्मार्ट सिटी 352 करोड़ की जमीन टेंडर के लिए विधायक, नेताओं के फोन, अधिकारियों ने टेंडर ही किया रद्द

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Updated:
Share
इंदौर स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन की 352 करोड़ की जमीन का टेंडर राजनीतिक दबाव और बोली विवाद के चलते रद्द कर दिया है।
इंदौर स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन की 352 करोड़ की जमीन का टेंडर राजनीतिक दबाव और बोली विवाद के चलते रद्द कर दिया है।

INDORE. स्मार्ट सिटी एक बार फिर एमओजी लाइन की जमीन बेचने की टेंडर प्रक्रिया कर रहा है, लेकिन 352 करोड़ की जमीन के टेंडर से मेसर्स शुभ लाभ रियल्टी डायरेक्टर नीलेश मालपानी को बाहर करने से मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से विधायकों और नेताओं के फोन गए। आखिरकार बढ़ते दबाव के बीच में अधिकारियों ने टेंडर ही रद्द करने का फैसला कर लिया।

बता दें कि इंदौर में स्मार्ट सिटी की एमओजी लाइन की जमीन पहले तीर्थ गोपीकान को करीब 450 करोड़ रुपए में बेची गई थी। बाद में कंपनी के घोटाले सामने आए। वह बैंक गारंटी घोटाले में भी फंस गई। इसके बाद स्मार्ट सिटी ने उसकी बोली रद्द कर दी।

यह पूरी जमीन 70 हजार वर्गमीटर से ज्यादा की है। बाद में स्मार्ट सिटी ने इसमें से 53 हजार वर्गमीटर जमीन बेचने के लिए नया टेंडर जारी किया। इसी टेंडर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

जमीन के लिए रखी गई 352 करोड़ की कीमत

53 हजार वर्गमीटर जमीन बेचने के लिए स्मार्ट सिटी ने 352 करोड़ रुपए बेस प्राइस तय की थी। इसके लिए टेंडर जारी किया गया। इसमें चार कंपनियों ने बोली लगाई। इनमें शुभ लाभ रियल्टी, राजकमल बिल्डर्स, विजय जैन और एसजीएस जैन की कंपनियां शामिल थीं।
मालपानी की कंपनी शुभ लाभ रियल्टी ने 406 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। वहीं, राजकमल बिल्डर्स ने 400 करोड़ रुपए की बोली दी थी। लेकिन टेंडर में तकनीकी खामी के चलते शुभ लाभ रियल्टी की बोली खारिज कर दी गई। ऐसे में जमीन का टेंडर राजकमल बिल्डर्स को मिलना तय माना जा रहा था।

वहीं इसके विरोध में मालपानी हाईकोर्ट चले गए, जिसमें सुनवाई के बाद फैसला रिजर्व है।

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन का टेंडर विवादों में, बिल्डर की गलती से खुला राज, मामला कोर्ट में | Smart City's 352 Crore Land Tender in Controversy, Builder's Mistake Revealed Secret, Case in Court
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
20 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. इंदौर स्मार्ट सिटी एक बार फिर एमओजी लाइन की करोड़ों की जमीन बेचने की तैयारी में है। वहीं, इस बार भी टेंडर प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। 352 करोड़ रुपए की जमीन के टेंडर से मेसर्स शुभ लाभ रियल्टी के डायरेक्टर नीलेश मालपानी को बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी एक तकनीकी गलती से टेंडर प्रक्रिया की गोपनीयता पर ही सवाल खड़े हो गए थे। अब मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

इसी बीच शुरू हुई दबाव की राजनीति

इसके बाद मामले में दबाव बनाने की राजनीति शुरू हो गई। मालपानी की ओर से भी लगातार अपनी बात रखी गई। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की और हर स्तर पर अपना पक्ष रखा। इतना ही नहीं, ऊपर से भी अधिकारियों को फोन किए गए। उनसे टेंडर में मालपानी का सहयोग करने को कहा गया।

इसी तरह दूसरे बिडर को जब यह बात पता चली कि तो वे अपने करीबी विधायक के पास पहुंचे। विधायक के जरिए भी अधिकारियों को फोन करवाए गए। उनसे कहा गया कि राजकमल का टेंडर वैध है, इसलिए जमीन का टेंडर उन्हें ही दिया जाना चाहिए।

इस तरह दोनों पक्षों की ओर से लगातार अधिकारियों तक पहुंच बनाई गई। फोन किए गए और अपने-अपने पक्ष में दबाव बनाने की कोशिश हुई।

फिर अधिकारियों ने की बैठक

इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल की बैठक हुई। शिवम वर्मा स्मार्ट सिटी बोर्ड के अध्यक्ष हैं, जबकि क्षितिज सिंघल बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बैठक में तय हुआ कि इस टेंडर को रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

दरअसल अगर शुभ लाभ रियल्टी (मालपानी) को बाहर करके राजकमल को टेंडर दिया जाता, तो सवाल उठते कि जब 6 करोड़ रुपए ज्यादा मिल सकते थे, तो स्मार्ट सिटी ने कम कीमत पर जमीन क्यों बेची? वहीं अगर मालपानी को टेंडर दिया जाता, तो तकनीकी आधार पर उसकी बोली पहले ही खारिज हो चुकी थी। ऐसे में यह फैसला भी विवादों में घिर सकता था।

दोनों ही स्थितियों में स्मार्ट सिटी पर सवाल उठने तय थे। इसलिए आखिरकार टेंडर रद्द करने का फैसला लिया गया। स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन ने भी टेंडर रद्द होने की पुष्टि की है।

इंदौर कृष्णबाग: 62 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, 19 लोगों को मिली राहत, 29 अधिकारी तैनात | Indore Krishnabagh: Bulldozer on 62 houses, 19 people get relief, 29 officers deployed
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
22 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. इंदौर में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन को लेकर सालों से चल रहे विवाद में 19 लोगों को हाईकोर्ट की डबल बेंच से फिलहाल राहत मिल गई है। कोर्ट ने इनके मकान तोड़ने पर अंतरिम रोक लगा दी है। हालांकि, बाकी बचे करीब 62 कब्जाधारियों के मकान सोमवार, 23 नवंबर की सुबह तोड़े जाने हैं। इसके लिए पुलिस फोर्स भी मिल गया है।

हाईकोर्ट में दे दिया रिटेंडर करेंगे

इस मामले में हाईकोर्ट ने मालपानी की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसले को रिजर्व रखा हुआ है। इसी बीच स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से एक आवेदन हाईकोर्ट में पेश कर दिया गया कि हम टेंडर रद्द कर रहे हैं। साथ ही टेंडर प्रक्रिया को दोबारा किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मामले में यदि हाईकोर्ट इस आवेदन को स्वीकार कर लेता है तो फिर नए सिरे से टेंडर करेंगे। नहीं तो हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।

अब बेस प्राइस की आएगी समस्या

वहीं यदि रिटेंडर किया जाता है तो अब सवाल यह भी उठेगा कि बेस प्राइस क्या रखी जाएगी। अभी 352 करोड़ बेस प्राइस थी जिसके लिए 406 करोड़ की अधिकतम कीमत आई थी। यह बोलियां अब सार्वजनिक हो चुकी हैं। ऐसे में बोलीदारों के सामने यह पूरी जानकारी है कि कितनी कीमत आ सकती है। ऐसे में अब स्मार्ट सिटी अधिकारियों को इसकी बेस प्राइस के लिए फिर से विचार करना होगा। हालांकि इसमें स्मार्ट सिटी को यह लाभ होगा कि अब और अधिक कीमत मिल सकती है।

मालपानी की बोली इसलिए हुई थी रद्द

स्मार्ट सिटी कंपनी ने 11 नवंबर को मालपानी की कंपनी को नोटिस दिया और इसमें टेक्निकल बोली के साथ ही वित्तीय बोली की भी जानकारी अपलोड करने के कारण इसे रद्द कर दिया। नियम के तहत लिफाफा बी में टेक्निकल जानकारी होती है और लिफाफा सी में कंपनी द्वारा लगाई गई बोली प्राइस की जानकारी होती है।

वहीं टेक्निकल निविदा होने के बाद ही इसमें पात्र कंपनी की वित्तीय बोली का लिफाफा लिया जाता है। लेकिन मालपानी की कंपनी ने दोनों ही लिफाफे अपलोड कर दिए। उन्होंने अपनी वित्तीय बोली को ओपन कर दिया, जो 406 करोड़ रुपए की थी।

आईएएस अधिकारियों को राहत: इंदौर हाईकोर्ट ने श्रीराम बिल्डर के मामले में सुनाया फैसला, अतिक्रमणकारियों पर सख्त टिप्पणी | Relief for IAS Officers: Indore High Court delivers verdict in Shriram Builder case, strict remarks on encroachers
आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन
28 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. इंदौर हाईकोर्ट ने एमआर-10 पर स्थित कृष्णबाग की कीमती जमीन के विवाद में फैसला सुनाया है। इस मामले में आईएएस आशीष सिंह, शिवम वर्मा और हर्षिका सिंह को राहत मिली है। इनके साथ एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर और तहसीलदारों को भी राहत दी गई है। श्रीराम बिल्डर ने इन अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस लगाया था।

मालपानी की कंपनी का यह दावा

टेंडर प्रक्रिया के नियमों का उल्लंघन करने और गोपनीयता भंग होने के आरोप में मालपानी की कंपनी को बोली से बाहर कर दिया गया था। इसके खिलाफ कंपनी ने इंदौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सुनवाई के दौरान मालपानी ने माना कि उनकी कंपनी से चूक हुई है। हालांकि, उनका कहना है कि इससे नुकसान भी उनकी ही कंपनी को हुआ है, क्योंकि उनकी बोली की जानकारी सार्वजनिक हो गई। कंपनी ने इसके लिए बार-बार टेंडर प्रक्रिया में किए गए बदलाव और पोर्टल पर आई तकनीकी दिक्कतों को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि यह गलती जानबूझकर नहीं की गई थी।

पहले गोपीकान ने 454 करोड़ में ली थी यह जमीन

इसके पहले स्मार्ट सिटी ने पूरी 70 हजार वर्गमीटर से ज्यादा जमीन का टेंडर एक साथ किया था। तब विवादित कंपनी तीर्थ गोपीकान ने 454 करोड़ में यह जमीन हासिल की थी, लेकिन बाद में जल निगम में 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी देने में कंपनी फंस गई।

द सूत्र ने ही खुलासा किया कि सीबीआई जांच में आया है कि कंपनी ने स्मार्ट सिटी इंदौर को भी फर्जी बैंक गारंटी देकर काम लिया है। इस खुलासे के बाद स्मार्ट सिटी ने गोपीकान के साथ किया अपना करार रद्द कर दिया। इसके बाद फिर से यह जमीन बेची जा रही है।

देवास में बिल्डर के भाई की गाड़ी से कुचले तीन आदिवासी, मचा हड़कंप | Three tribals crushed by builder's brother's car in Dewas, uproar ensues
बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई धर्मेंद्र जैन की गाड़ी ने देवास में आदिवासियों को कुचला, तीन की मौत
25 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के जाने-माने बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई धर्मेंद्र जैन की कार से देवास जिले में बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में तीन आदिवासियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। हालांकि, धर्मेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज धाराओं और उनकी गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

Tags:
  • इंदौर स्मार्ट सिटी
  • डायरेक्टर नीलेश मालपानी
  • तीर्थ गोपीकान
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • निगमायुक्त क्षितिज सिंघल
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • इंदौर
महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर

By Harrison Masih

महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर
निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल

By Ashish Bhardwaj

निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल
एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर

By Arohi Raj

एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब

By Aman Vaishnav

पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा

By Aman Vaishnav

MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर

By Harrison Masih

आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर