MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले

Sandeep Kumar | Aug 21, 2026, 21:18 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, मध्य प्रदेश में 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले, सस्पेंड होंगी कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया, सीएम मोहन ने दिए निर्देश, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

IAS Transfer: MP में 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 32 IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। कई जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अनुविभागीय अधिकारी बदले गए हैं। आदेश 21 अगस्त 2026 को भोपाल से जारी हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां भेजा गया

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नया तबादला आदेश जारी किया है। इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

500 नमाजियों ने भोजशाला के पास अदा की जुमे की नमाज, प्रशासन रहा अलर्ट

धार की भोजशाला के पास शुक्रवार को करीब 500 मुस्लिम नमाजियों ने नमाज अदा की है। इसी दौरान भोजशाला में हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत यह चौथा शुक्रवार था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

टीकमगढ़ में सीएम मोहन यादव ने किया कुंडेश्वर लोक का ऐलान, अस्पताल और आंगनबाड़ी

सीएम मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचे और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कुंडेश्वर धाम के विकास के लिए कुंडेश्वर लोक बनाने का ऐलान किया। यह महाकाल लोक की तर्ज पर बनाया जाएगा। सीएम ने जिला अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर नगर निगम में पहली बार 5 IAS की पोस्टिंग, कलेक्टोरेट को नहीं मिला अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीओ स्तर के आईएएस की पोस्टिंग का लंबे समय से इंतजार था। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें 32 आईएएस अधिकारी है, लेकिन इंदौर कलेक्टोरेट को फिर निराश होना पड़ा है। उम्मीद की जा रही थी कि इंदौर कलेक्टोरेट को एक आईएएस स्तर का अधिकारी मिल जाएगा, लेकिन इंदौर में अधिकारी आए लेकिन नगर निगम में। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


सस्पेंड होंगी कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया, सीएम मोहन ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया पर वसूली के आरोपों के बाद उन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं। एफआईआर दर्ज होने और हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC पहुंचे उम्मीदवार, राज्य सेवा मेंस 2026 की तारीख बढ़ाने की मांग, नेट ने उलझाई तारीखें

एमपी लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा मेंस 2026 को बढ़ाने की फिर से मांग उठी है। खासकर यूजीसी नेट के तीन पेपर फिर से होने के चलते ये तारीखें आपस में उलझ रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर स्मार्ट सिटी की 40 करोड़ की धंसी सड़क पर निगमायुक्त को कानूनी नोटिस

इंदौर स्मार्ट सिटी की गौराकुंड में धंसी 40 करोड़ की सड़क पर 'द सूत्र' ने खुलासा किया था कि सड़क के लिए धोखेबाज कंपनी तीर्थ गोपीकान को ठेका था। इसमें 32 करोड़ का भुगतान भी हो चुका है। इस पर अब निगमायुक्त को कार्रवाई के लिए कानूनी नोटिस गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट के वकीलों-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रक्षाबंधन पर मिली 5 दिनों की छुट्टी

मप्र उच्च न्यायालय के वकीलों और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार दोगुनी खुशियां लेकर आया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने अधिवक्ताओं की मांग को स्वीकार करते हुए 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को भी अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही अब हाईकोर्ट में लगातार 5 दिनों की लंबी छुट्टियां (Mini Vacation) हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

होटल सयाजी का किचन सील, लाइसेंस रद्द, खाने में मिली थी चूहे, कॉकरोच की गंदगी

इंदौर के पांच सितारा होटल का दर्जा प्राप्त सयाजी के किचन में चूहे और कॉकरोच और उनकी गंदगी मिलने के बाद फूड लाइसेंस निरस्त हो गया है। वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्ती दिखाते हुए किचन सील करने के आदेश दे दिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी स्वास्थ्य विभाग में 54 करोड़ का PF घोटाला, आउटसोर्स कर्मचारियों के खाते खाली

एमपी टॉप न्यूज:मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा पीएफ घोटाला (PF scam) सामने आया है। एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर के अनुसार, आउटसोर्स कंपनियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, वार्ड बॉय और रसोइयों जैसे छोटे कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ काटा, लेकिन उनके खातों में जमा नहीं कराया। जांच में 53 करोड़ 81 लाख रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


92 याचिकाएं और 92 सुनवाई, जल्द आ सकता है 27% OBC आरक्षण पर फैसला

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले में अब जल्द फैसला आ सकता है। हाई कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में फैसला आने की संभावना है। हालांकि कोर्ट ने अभी तक फैसले की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की है। इसलिए इसे सिर्फ संभावित समय माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • इंदौर नगर निगम
  • MPPSC
  • ओबीसी आरक्षण
  • स्वास्थ्य विभाग
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • भोजशाला
  • इंदौर स्मार्ट सिटी
  • एमपी स्वास्थ्य विभाग
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • CSP नेहा पच्चीसिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब