एमपी स्वास्थ्य विभाग में 54 करोड़ का PF घोटाला, आउटसोर्स कर्मचारियों के खाते खाली
Sourabh Bhatnagar | Aug 21, 2026, 14:00 IST
mp health department pf scam 54 crore
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कंपनियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर, गार्ड, वार्ड बॉय जैसे कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ काटा, लेकिन खातों में जमा नहीं कराया। 2022 से मई 2026 तक के रिकॉर्ड में 53 करोड़ 81 लाख रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा सामने आया है।
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा पीएफ घोटाला (PF scam) सामने आया है। एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर के अनुसार, आउटसोर्स कंपनियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, वार्ड बॉय और रसोइयों जैसे छोटे कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ काटा, लेकिन उनके खातों में जमा नहीं कराया। जांच में 53 करोड़ 81 लाख रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है।
स्वास्थ्य विभाग और ईपीएफओ (EPFO) के 2022 से मई 2026 तक के आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि 4 बड़ी आउटसोर्स कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी से 12% पीएफ काटा। सरकार से भी 13% अंशदान और 1% पोर्टल चार्ज लिया गया। लेकिन 53.81 करोड़ रुपए कर्मचारियों के पीएफ खातों में जमा ही नहीं हुए।
एमपी स्वास्थ्य विभाग केसीएमएचओ और सिविल सर्जन कार्यालयों में अधिकारियों और अकाउंटेंट्स की अनदेखी की वजह से बिना सत्यापन और फर्जी चालानों के आधार पर करोड़ों रुपए का भुगतान जारी कर दिया गया।
बैतूल जिले में मैसर्स ज्यूस इंटरप्राइजेज को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में करीब 2.08 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। जांच में सामने आया कि कंपनी को 250 कर्मचारियों के हिसाब से मंजूरी मिली थी, लेकिन रिकॉर्ड में 428 से 450 कर्मचारियों की संख्या दिखाकर ज्यादा भुगतान ले लिया गया।
खबर के मुताबिक, मृत्युंजय ट्रेडर्स (डायरेक्टर गौरव पाठक) ने झाबुआ और मंडला में करीब 40.78 करोड़ रुपए का भुगतान लिया। इसमें से 10.20 करोड़ रुपए का पीएफ जमा नहीं किया गया।
वहीं, आउटसोर्स एजेंसीगौरिका वेंचर प्राइवेट लिमिटेड (डायरेक्टर भूमिका पाठक) ने मंडला में 1.17 करोड़ रुपए के बिल पास कराए, लेकिन पीएफ के नाम पर एक रुपया भी जमा नहीं किया।
इसके अलावा स्कॉईबुल सिक्युरिटी सर्विस (मालिक रामरत्न द्विवेदी) पर 8 जिलों में करीब 5.32 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।
एक आउटसोर्स कर्मचारी ने बताया कि उसकी हर महीने की सैलरी से 1,500 से 1,800 रुपए पीएफ के नाम पर काटे गए। लेकिन जब उसने ईपीएफओ पोर्टल पर अपनी पासबुक चेक की, तो खाते में कोई राशि जमा नहीं मिली। बैलेंस पूरी तरह शून्य दिख रहा था।
संविधान विशेषज्ञों के मुताबिक, कंपनियों पर ईपीएफ अधिनियम के तहत बकाया राशि की वसूली, जुर्माना, बैंक गारंटी जब्त करने जैसी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा धोखाधड़ी के मामले में FIR भी दर्ज की जा सकती है।
वहीं, बिना जांच-पड़ताल के बिल पास करने वाले अधिकारियों पर विभागीय जांच और निलंबन जैसी कार्रवाई संभव है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एएमडी दिशा नागवंशी ने बताया कि मध्य प्रदेश आउटसोर्स कंपनी कामामला संज्ञान में है और वित्त विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त एस. धनराजू ने कहा कि दोषी अफसरों और कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एस. धनराजू, आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने कहा कि मामला गंभीर है। आउटसोर्स कंपनियों के साथ बिल पास करने वाले सीएमएचओ, सिविल सर्जन और लेखापालों की भूमिका की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, बोले नियमितीकरण नहीं तो घेरेंगे राजधानी
एमपी में 24 जिलों के आउटसोर्स कर्मचारी बाहर, एक अगस्त से बंद हुई सेवाएं
स्कूल मेंटेनेंस में 149 करोड़ का घोटाला: विधानसभा से छिपाई गई जांच रिपोर्ट
ग्वालियर सड़क घोटाला: हाईकोर्ट के आदेश पर सैंपलिंग शुरू, सामने आएगी सच्चाई!
15 हजार 585 पन्नों की जांच में हुआ खुलासा
अफसरों की मिलीभगत का आरोप
बैतूल में फर्जी कर्मचारी संख्या का खेल
किन कंपनियों पर कितना आरोप
वहीं, आउटसोर्स एजेंसीगौरिका वेंचर प्राइवेट लिमिटेड (डायरेक्टर भूमिका पाठक) ने मंडला में 1.17 करोड़ रुपए के बिल पास कराए, लेकिन पीएफ के नाम पर एक रुपया भी जमा नहीं किया।
इसके अलावा स्कॉईबुल सिक्युरिटी सर्विस (मालिक रामरत्न द्विवेदी) पर 8 जिलों में करीब 5.32 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।
कर्मचारियों की सैलरी से कटा, फिर भी खाता खाली
क्या हो सकती है कार्रवाई
वहीं, बिना जांच-पड़ताल के बिल पास करने वाले अधिकारियों पर विभागीय जांच और निलंबन जैसी कार्रवाई संभव है।
अफसरों की प्रतिक्रिया
एस. धनराजू, आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने कहा कि मामला गंभीर है। आउटसोर्स कंपनियों के साथ बिल पास करने वाले सीएमएचओ, सिविल सर्जन और लेखापालों की भूमिका की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
FAQ
- सवाल 1: स्वास्थ्य विभाग के पीएफ घोटाले में कितनी राशि की गड़बड़ी मिली?
जवाब: जांच में 53 करोड़ 81 लाख 12 हजार 360 रुपए की गड़बड़ी सामने आई है।
ये खबरें भी पढ़ें....
एमपी में 24 जिलों के आउटसोर्स कर्मचारी बाहर, एक अगस्त से बंद हुई सेवाएं
स्कूल मेंटेनेंस में 149 करोड़ का घोटाला: विधानसभा से छिपाई गई जांच रिपोर्ट
ग्वालियर सड़क घोटाला: हाईकोर्ट के आदेश पर सैंपलिंग शुरू, सामने आएगी सच्चाई!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari