MPPSC पहुंचे उम्मीदवार, राज्य सेवा मेंस 2026 की तारीख बढ़ाने की मांग, नेट ने उलझाई तारीखें

Sanjay Gupta | Aug 21, 2026, 18:31 IST
Share
राज्य सेवा मेंस 2026 की तारीख बढ़ाने की मांग
राज्य सेवा मेंस 2026 की तारीख बढ़ाने की मांग

एमपी लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा मेंस 2026 को बढ़ाने की फिर से मांग उठी है। खासकर यूजीसी नेट के तीन पेपर फिर से होने के चलते ये तारीखें आपस में उलझ रही है।

Indore. पीएससी की राज्य सेवा मेंस 2026 सितंबर माह में सात से 12 तक आयोजित होना है। इसमें 156 पद है और करीब चार हजार उम्मीदवार है। परीक्षा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। लेकिन एक बार फिर उम्मीदवारों ने तारीख बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उम्मीदवारों ने आयोग के दफ्तर पहुंचकर ज्ञापन दिया है।

क्या बोल रहे उम्मीदवार

उम्मीदवारों का कहना है कि राज्य सेवा मेंस 2025 अभी आठ से 13 अगस्त को संपन्न हुई है। वहीं अब 25 दिन के अंतराल में ही राज्य सेवा मेंस सात से 12 सितंबर तक हो रही है। इसमें तैयारी के लिए बहुत ही कम समय मिला है।

ऐसे में आयोग को संवेदनशील होकर तारीख बढ़ाने और उचित समय अंतराल देना चाहिए। इसके पहले राज्य सेवा मेंस 2023 भी प्री के रिजल्ट से 60 दिन से भी समय के भीतर हुई थी।

उधर आयोग ने साफ कर दिया है कि उनकी तैयारी हो चुकी है और मेंस 2026 की परीक्षा आगे बढ़ाने को लेकर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

यूजीसी नेट की तारीख भी आई

उधर एनटीए की एक गलती भी पीएससी उम्मीदवारों पर भारी पड़ रही है। दरअसल जून अंत में यूजीसी नेट हुई थी। लेकिन 45 दिन बाद एनटीए को पता चालि कि अंग्रेजी, कामर्स और सोशियोलाजी के पेपर में गड़बड़ हुई है।

इसके बाद एनटीए ने इन तीन पेपर की परीक्षा नौ और 10 सितंबर को फिर से कराने की घोषणा कर दी। यह तारीख वही है जो राज्य सेवा मेंस 2026 की भी है। ऐसे में उम्मीदवारों को झटका लगा है और उन्हें एक परीक्षा छोड़ना होगी।

ca870939-cb5
ca870939-cb5

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की परीक्षा

कुछ उम्मीदवारों ने कहा है कि बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी की बीएड परीक्षा भी इसी दौरान है और इनकी तारीख उलझ रही है। न यूनिवर्सिटी सुन रही है और ना ही आयोग तारीख आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में एक परीक्षा को छोड़ना होगा।

ये भी पढ़ें...

MPPSC असिस्टेंट मैनेजर भर्ती पर विवाद,पात्र-अपात्र घोषित करने में भेदभाव के आरोप

MPPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग सर्विस से लेकर स्पोर्ट्स ऑफिसर तक के इंटरव्यू, रिजल्ट की तैयारी

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 कराने की मंजूरी, अब कब हो सकती है परीक्षा

MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी

Tags:
  • पीएससी
  • MPPSC
  • एनटीए
  • बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी
  • राज्य सेवा मेंस 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती