MPPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग सर्विस से लेकर स्पोर्ट्स ऑफिसर तक के इंटरव्यू, रिजल्ट की तैयारी
Sanjay Gupta | Aug 13, 2026, 15:07 IST
mppsc interview result update
मप्र लोक सेवा आयोग में अभी सिर्फ तीन सदस्य हैं, फिर भी भर्ती प्रक्रिया लगातार चल रही है। एक इंटरव्यू खत्म होते ही दूसरे इंटरव्यू शुरू हो रहे हैं। अगस्त और सितंबर में भी कई परीक्षाओं और इंटरव्यू का शेड्यूल तय है।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मेंस 2025 परीक्षा आखिरकार 14 महीने की देरी के बाद 13 अगस्त को पूरी हो गई। इसमें करीब साढ़े चार हजार उम्मीदवार शामिल हुए। अब आयोग सितंबर में होने वाली राज्य सेवा मेंस 2026 की तैयारी में जुट गया है। इसके साथ ही आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पदों के इंटरव्यू भी करवा रहा है। इन परीक्षाओं की चयन सूची भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
राज्य सेवा परीक्षा आयोग की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। यह प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। आयोग कोशिश कर रहा है कि राज्य सेवा मेंस 2025 का रिजल्ट 60 दिन में जारी कर दिया जाए। इसके बाद नवंबर में इंटरव्यू शुरू कराकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक अंतिम रिजल्ट देने की तैयारी है।
वहीं, राज्य सेवा मेंस 2026 की परीक्षा सितंबर में होगी। इसका रिजल्ट भी नवंबर में जारी करने की योजना है, ताकि दिसंबर से इंटरव्यू शुरू किए जा सकें।
आयोग पहले राज्य सेवा 2025 की पूरी प्रक्रिया खत्म करना चाहता है। इसके बाद ही 2026 के इंटरव्यू शुरू होंगे। इससे 2025 में चयनित उम्मीदवार दोबारा इंटरव्यू में शामिल नहीं होंगे और दूसरे अभ्यर्थियों को मौका मिल सकेगा।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में कॉमर्स विषय के इंटरव्यू अभी चल रहे हैं, जो 14 अगस्त तक पूरे हो जाएंगे। इसके करीब 10 दिन बाद चयन सूची जारी होने की उम्मीद है। वहीं, आयोग ने गणित विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के 177 पदों के लिए भी इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये इंटरव्यू 2 सितंबर से शुरू होंगे।
आयोग की कोशिश है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के जिन विषयों की परीक्षा अक्टूबर में तीसरे चरण में होनी है, उससे पहले 2024 भर्ती के बाकी विषयों के इंटरव्यू पूरे कर चयन सूची जारी कर दी जाए। इससे चयनित उम्मीदवारों के दोहराव की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि, आयोग में सिर्फ तीन सदस्य होने के कारण कम इंटरव्यू बोर्ड बन पाना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।
स्पोर्ट्स ऑफिसर भर्ती एमपी2024 के इंटरव्यू भी 8 अगस्त को पूरे हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार रिजल्ट की तैयारी है और संभवतः अगले सप्ताह किसी भी दिन इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
पीएससी 22 अगस्त को स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस का इंटरव्यू आयोजित कर रहा है। इसमें सिर्फ 32 पद हैं और 39 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू देंगे। यह एक दिन में हो जाएंगे। ऐसे में इंटरव्यू होते ही इसी माह के अंत में सात दिन के भीतर ही इसका भी अंतिम रिजल्ट जारी होना संभावित है।
इसी के साथ आयोग एक सितंबर से उप संचालक प्राचार्य द्वितीय श्रेणी एवं सहायक संचालक तकनीकी परीक्षा-2025 के इंटरव्यू करेगा।
आयोग ने इस साल लगातार कई भर्तियों की चयन सूची जारी की है। पिछले कुछ सालों की तुलना में यह सबसे ज्यादा रिजल्ट जारी करने वाला साल बनता जा रहा है। आयोग ने पहली बार एक साथ मेडिकल ऑफिसर भर्ती के 1220 पदों का चयन परिणाम जारी किया था।
इसके अलावा MPPSC की फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के 123 पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के 10 से ज्यादा विषयों के 400 से अधिक पदों, डेंटल सर्जन भर्ती के 341 पदों और इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के 55 पदों के अंतिम रिजल्ट भी जारी कर दिए हैं।
इसके बाद आयोग इसी साल असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के बाकी बचे हुए सभी विषयों के इंटरव्यू पूरे कर रिजल्ट देने में लगा है। स्टेट इंजीनियरिंग सेवा के 32 पद, मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2025 (MPPSC 2025) का अंतिम रिजल्ट भी इसी साल जारी करेगा।
इसके साथ ही स्पोर्ट्स ऑफिसर की सूची आना है, तो उप संचालक प्राचार्य आईटीआई की चयन सूची भी आना है।
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां देखने में लग जाएंगे 8 माह
पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का क्या होगा, मेंस 2026, UPSC मेंस और असिस्टेंट प्रोफेसर की उलझन
17 अगस्त से MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश
राज्य सेवा परीक्षा को लेकर क्या सोच रहा आयोग
वहीं, राज्य सेवा मेंस 2026 की परीक्षा सितंबर में होगी। इसका रिजल्ट भी नवंबर में जारी करने की योजना है, ताकि दिसंबर से इंटरव्यू शुरू किए जा सकें।
आयोग पहले राज्य सेवा 2025 की पूरी प्रक्रिया खत्म करना चाहता है। इसके बाद ही 2026 के इंटरव्यू शुरू होंगे। इससे 2025 में चयनित उम्मीदवार दोबारा इंटरव्यू में शामिल नहीं होंगे और दूसरे अभ्यर्थियों को मौका मिल सकेगा।
असिस्टेंट प्रोफेसर में यह इंटरव्यू
आयोग की कोशिश है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के जिन विषयों की परीक्षा अक्टूबर में तीसरे चरण में होनी है, उससे पहले 2024 भर्ती के बाकी विषयों के इंटरव्यू पूरे कर चयन सूची जारी कर दी जाए। इससे चयनित उम्मीदवारों के दोहराव की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि, आयोग में सिर्फ तीन सदस्य होने के कारण कम इंटरव्यू बोर्ड बन पाना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।
स्पोर्ट्स ऑफिसर का रिजल्ट अगले सप्ताह संभव
स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा की भी चयन सूची जल्द
यह भी इंटरव्यू शेड्यूल में
पीएससी ने इस साल दी रिकॉर्ड चयन सूची
इसके अलावा MPPSC की फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के 123 पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के 10 से ज्यादा विषयों के 400 से अधिक पदों, डेंटल सर्जन भर्ती के 341 पदों और इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के 55 पदों के अंतिम रिजल्ट भी जारी कर दिए हैं।
इस साल यह पूरा करने में जुटा है आयोग
इसके साथ ही स्पोर्ट्स ऑफिसर की सूची आना है, तो उप संचालक प्राचार्य आईटीआई की चयन सूची भी आना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का क्या होगा, मेंस 2026, UPSC मेंस और असिस्टेंट प्रोफेसर की उलझन
17 अगस्त से MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari