MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां देखने में लग जाएंगे 8 माह

Sanjay Gupta | Jul 28, 2026, 17:44 IST
Share
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां दिखाने का फैसला लिया है। यह नवंबर माह से शुरू होगा, लेकिन जितने आवेदक है उस हिसाब से इस पूरी प्रक्रिया में 8 माह करीब का समय लग जाएगा।

मप्र लोक सेवा आयोग ( MPPSC) अब राज्य सेवा परीक्षा मेंस की कॉपियां दिखाने जा रहा है। हालांकि, यह कॉपियां अभी 87 फीसदी कैटेगरी में शामिल उम्मीदवारों को ही देखने में मिलेगी।

सबसे पहले राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2019 की कॉपियां दिखाई जाएंगी। इसके लिए आयोग जल्द ही ऑनलाइन व्यवस्थाएं करेगा। इसके बाद नवंबर माह से कॉपियां दिखाई जाएंगी।

आयोग ने यह जारी की थी सूचना

आयोग ने इस संबंध में सोमवार 27 जुलाई को सूचना जारी की थी। सूचना में बताया कि साल 2019 से 2024 की राज्य सेवा परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेंगी।

यह 87 फीसदी रिजल्ट कैटेगरी वालों की ही दिखाई जाएंगी। नवंबर 2026 से यह कॉपियां देखी जा सकेंगी और पहले राज्य सेवा परीक्षा 2019 की दिखाई जाएंगी। इसके बाद आगे की सूचना जारी होगी।

आयोग अलग लिंक जारी करेगा, ऐसे होगा यह

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार आयोग इसके लिए पोर्टल पर विशेष ऑनलाइन व्यवस्था करेगा। इसमें आवेदन करने वालों के लिए स्लॉट बुक होंगे। एक घंटे में करीब 20-30 उम्मदीवारों के लिए स्लॉट बुक हो सकेंगे। यानी एक दिन में औसतन 200 अभ्यर्थी ही कॉपियां देख सकेंगे।

यह कॉपियां देखने पर स्लॉट पहले आओ पहले पाओं के आधार पर होगा। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के बाद फिर आगे की राज्य सेवा परीक्षा 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की कॉपियां दिखाई जाएंगी।

क्यों लगेंगे करीब 8 माह...

  • राज्य सेवा परीक्षा 2019 में 571 पद थे, इसमें मेंस देने वाले उम्मीदवार करीब 11500।
  • पीएससी 2020 में 260 पद थे और मेंस देने वाले 5000 से ज्यादा।
  • पीएससी 2021 की मेंस में 290 पद और मेंस देने वाले 6000।
  • पीएससी 2022 में 457 पद थे और मेंस देने वाले 10 हजार करीब।
  • पीएससी 2023 में 229 पद और मेंस देने वाले 4500 करीब।
  • पीएससी 2024 में 110 पद और मेंस देने वाले करीब ढाई हजार।
(इस तरह यदि आयोग औसतन 200 को भी हर दिन कॉपियां दिखाता है तो 40 हजार उम्मीदवारों के लिए इसमें करीब 8 माह का समय लग जाएगा)

जेन जी आंदोलन का असर

पीएससी में अधिक पदों पर भर्ती, 87 फीसदी कैटेगरी के छात्रों की कॉपियां और रिजल्ट जारी करने जैसी कई मांगों के साथ दिसंबर 2024 में आंदोलन हुआ था।

इस पर सहमति भी बनी थी कि कॉपियां दिखाई जाएंगी, लेकिन इसके बाद अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ था। हाल ही में जिस तरह से जेन जी और छात्र आंदोलन हुआ है। ऐसे में आयोग ने भी युवाओं के हित में यह बड़ा फैसला लिया है।

2025 व 2026 मेंस के पहले नहीं देख सकेंगे

हालांकि, आयोग ने फैसला नंवबर से कॉपियां दिखाने का रखा है। इससे उन्हें लाभ नहीं होगा जो पीएससी 2025 और 2026 की मेंस दे रहे हैं।

कारण है यह परीक्षाएं अभी अगस्त-सितंबर में ही रही है। यदि इसके पहले यह कॉपियां देख पाते तो निश्चित ही जो अभी तक चयन से चूक रहे हैं, ऐसे कई अभ्यर्थियों को इससे लाभ होता।

ये खबरें भी पढ़ें...

पीएससी का बड़ा फैसला, राज्य सेवा परीक्षा में 87 फीसदी कैटेगरी की कापियां दिखाएंगे

MPPSC का नया मोबाइल एप लॉन्च, एडमिट कार्ड से रिजल्ट तक, सब कुछ मिलेगा एप पर

MPPSC में इंटरव्यू अंकों में भेदभाव का मुद्दा फिर उठा, कैटेगरी के हितों के लिए है यह नियम

News Strike: MPPSC से ESB तक… क्यों सवालों घिर गईं MP की 3 बड़ी भर्ती प्रक्रियाएं?

Tags:
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • पीएससी
  • MPPSC
  • राज्य सेवा परीक्षा मेंस
  • छात्र आंदोलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा