MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का क्या होगा, मेंस 2026, UPSC मेंस और असिस्टेंट प्रोफेसर की उलझन
Sanjay Gupta | Jun 20, 2026, 13:06 IST
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस
MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेंस का शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे अभ्यर्थियों के बीच उलझन बढ़ गई है। हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद आखिरकार एक साल देरी से यह परीक्षा शेड्यूल आया है। वहीं, अब इसमें एक नहीं बल्कि तीन-तीन उलझनें आ रही हैं।
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 के मेंस को हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद आयोग ने तुरंत ही इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल शुक्रवार, 19 जून को जारी किया गया है।
पहले यह परीक्षा 09 जून 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन हाईकोर्ट में लगी याचिका के चलते 02 अप्रैल 2025 को इस पर रोक लग गई थी। अब करीब 18 जून 2026 को कोर्ट से यह रोक हटा दी गई, जिसके बाद आयोग ने आगे की प्रक्रिया तेज कर दी है।
इस परीक्षा में कुल 158 पद हैं। मेंस के लिए करीब साढ़े चार हजार उम्मीदवार एक साल से इंतजार कर रहे थे। शेड्यूल के अनुसार, 17 अगस्त को सामान्य अध्ययन प्रथम, 18 को द्वितीय, 19 अगस्त को सामान्य अध्ययन तृतीय, 20 अगस्त को चतुर्थ, 21 अगस्त को सामान्य हिंदी और 22 अगस्त को हिंदी निबंध की परीक्षा होगी।
उम्मीदवारों का कहना है कि यूपीएससी मेंस 21 अगस्त से तय है, जो एक ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा है। इसकी तारीख बदलने की संभावना नहीं है। ऐसे में पीएससी को अपने शेड्यूल में बदलाव करना चाहिए।
उनका सुझाव है कि पहले राज्य सेवा मेंस 2026 को तय कार्यक्रम के मुताबिक 7 सितंबर से ही कराया जाए। इसके बाद राज्य सेवा मेंस 2025 को अक्टूबर में शेड्यूल किया जाए।
हालांकि अक्टूबर में पहले से ही सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) की परीक्षा भी प्रस्तावित है, जिससे शेड्यूल और ज्यादा टकरा सकता है।
वहीं आयोग ने इस संबंध में कहा कि यदि किसी की राज्य सेवा मेंस और यूपीएससी मेंस क्लैश हो रही है तो वह इस संबंध में आवेदन दे सकता है। यदि आवेदन आता है तो फिर इस पर आयोग विचार करेगा।
इस परीक्षा के लिए एक साल से इंतजार था और हाईकोर्ट में भी आयोग ने तर्क रखा था कि मंजूरी मिलते ही इसे जल्द कराएंगे। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए इसे जल्द बैठक कर शेड्यूल जारी किया गया है।
पीएससी मेंस 2025 में कुल 158 पद हैं। प्री परीक्षा में एक लाख 18 हजार ने आवेदन किया था। मेंस के लिए कुल चार हजार 694 उम्मीदवार हैं। यह एक साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कुल 156 पद हैं।
इसमें भी करीब एक लाख 30 हजार आवेदन थे और परीक्षा में करीब 92 हजार शामिल हुए थे। इसकी प्री का रिजल्ट 22 मई को आया और मेंस के लिए तीन हजार 775 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 17 अगस्त से, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश
मध्यप्रदेश PSC की असिस्टेंट रजिस्ट्रार की आंसर की में एक सवाल पर विवाद
MP News: PSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट और मेंस 2025 केस पर बड़ा अपडेट
MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट जारी, द सूत्र ने पहले ही बता दी थी डेट
पहले यह परीक्षा 09 जून 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन हाईकोर्ट में लगी याचिका के चलते 02 अप्रैल 2025 को इस पर रोक लग गई थी। अब करीब 18 जून 2026 को कोर्ट से यह रोक हटा दी गई, जिसके बाद आयोग ने आगे की प्रक्रिया तेज कर दी है।
यह जारी हुआ मेंस का शेड्यूल
लेकिन परीक्षा को लेकर तीन उलझनें
- यूपीएससी मेंस का पेंच - यूपीएससी की मेंस परीक्षा 21 अगस्त से हो रही है। ऐसे में पीएससी मेंस के दो पेपर 21 व 22 अगस्त के यूपीएससी के साथ क्रैश हो रहे हैं। ऐसे में आयोग को इसकी तारीखों में फिर संशोधन करना पड़ सकता है। इसके लिए अभी से मांग उठने लगी है। द सूत्र के पास करीब छह उम्मीदवार ऐसे फोन कर चुके हैं जो दोनों परीक्षा दे रहे हैं।
- राज्य सेवा मेंस 2026 फिर 14 दिन बाद ही- वहीं आयोग ने इसके पहले ही राज्य सेवा मेंस 2026 का शेड्यूल जारी किया हुआ है। इसमें कुल 156 पद हैं। यह परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक प्रस्तावित है। वहीं प्री में चयनित उम्मीदवारों को अब 14 दिन के अंतर में एक साथ दो-दो मेंस देनी होगी।
- असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा- वहीं अगस्त-सितंबर का शेड्यूल पहले ही काफी टाइट है। आयोग द्वारा दो अगस्त को वाणिज्य, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी कुल छह विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। वहीं फिर असिस्टेंट प्रोफेसर की भौतिक, रसायन, इतिहास, वनस्पति और गणित कुल पांच विषय की फिर 30 अगस्त को परीक्षा है।
इस तरह है काफी व्यस्त शेड्यूल
- सबसे पहले 2 अगस्त को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा होगी, जिसमें वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषय शामिल हैं।
- इसके बाद 17 अगस्त से 22 अगस्त तक राज्य सेवा परीक्षा 2025 का मेंस आयोजित किया जाएगा।
- फिर 30 अगस्त को एक बार फिर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा होगी, जिसमें भौतिकी, रसायन, इतिहास, वनस्पति विज्ञान और गणित के पेपर होंगे।
- इसके ठीक छह दिन बाद, 7 सितंबर से 12 सितंबर तक राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2026 आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों की यह उठी मांग
उनका सुझाव है कि पहले राज्य सेवा मेंस 2026 को तय कार्यक्रम के मुताबिक 7 सितंबर से ही कराया जाए। इसके बाद राज्य सेवा मेंस 2025 को अक्टूबर में शेड्यूल किया जाए।
हालांकि अक्टूबर में पहले से ही सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) की परीक्षा भी प्रस्तावित है, जिससे शेड्यूल और ज्यादा टकरा सकता है।
आयोग ने यह कही बात
इस परीक्षा के लिए एक साल से इंतजार था और हाईकोर्ट में भी आयोग ने तर्क रखा था कि मंजूरी मिलते ही इसे जल्द कराएंगे। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए इसे जल्द बैठक कर शेड्यूल जारी किया गया है।
मेंस 2025 व 2026 में कितने पद और उम्मीदवार
इसमें भी करीब एक लाख 30 हजार आवेदन थे और परीक्षा में करीब 92 हजार शामिल हुए थे। इसकी प्री का रिजल्ट 22 मई को आया और मेंस के लिए तीन हजार 775 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 17 अगस्त से, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश
मध्यप्रदेश PSC की असिस्टेंट रजिस्ट्रार की आंसर की में एक सवाल पर विवाद
MP News: PSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट और मेंस 2025 केस पर बड़ा अपडेट
MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट जारी, द सूत्र ने पहले ही बता दी थी डेट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA