बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई धर्मेंद्र जैन की गाड़ी ने देवास में आदिवासियों को कुचला, तीन की मौत
Sanjay Gupta | Oct 25, 2026, 20:27 IST
देवास के जूनापानी इलाके में बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई धर्मेंद्र जैन की कार से हादसा हुआ, जिसमें तीन आदिवासियों की मौत हो गई।
इंदौर के जाने-माने बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई धर्मेंद्र जैन की कार से देवास जिले में बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में तीन आदिवासियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। हालांकि, धर्मेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज धाराओं और उनकी गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
कैसे हुआ हादसा?
धर्मेंद्र जैन इंदौर में होटल मैपल (मशाल) के मालिक और बिल्डर योगेंद्र बाबा के भाई हैं। वह पेशे से अधिवक्ता भी हैं।
घटना में क्या कार्रवाई हुई, इस पर चुप्पी
इस पर टीआई ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकते। उन्होंने केवल हादसे की पुष्टि की और बताया कि गाड़ी जब्त कर ली गई है।
सूत्रों के अनुसार, जैन के लिए इंदौर के कई बड़े लोगों ने पहुंच लगाई और फोन किए। इसके बाद सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें छोड़ दिए जाने की खबर है। हालांकि, टीआई ने न तो उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की और न ही रिहाई की।
ऑफ-रोड ड्राइविंग के शौकीन हैं जैन
- हादसा कहां हुआ?
यह हादसा देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में हुआ। - हादसे में किसकी कार शामिल थी और क्या हुआ?
हादसे में धर्मेंद्र जैन की कार शामिल थी, जो इंदौर से देवास की तरफ आ रही थी। जूनापानी इलाके में कार का संतुलन बिगड़ने के बाद उसने सड़क किनारे खड़े तीन आदिवासियों को टक्कर मार दी। - पुलिस की कार्रवाई के बारे में क्या जानकारी है?
उदयनगर थाना प्रभारी टीआई अभिनव शुक्ला के अनुसार, गाड़ी जब्त कर ली गई है, लेकिन उन्होंने गिरफ्तारी या रिहाई के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। सूत्रों के अनुसार, सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया गया और जैन को रिहा कर दिया गया।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर खड़ी सात बसों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, BJP में अनुशासन और प्रेस क्लब फायरिंग तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan TopNews: राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित
By Jageshwar Prasad
बहरोड़ में सांसद महेश शर्मा का बयान, जंतर-मंतर आंदोलन पर साधा निशाना
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ बीजेपी में अब बिना बुलावे एंट्री बंद : रायपुर पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
By Umeshwari Baghel
शहडोल में सीएम मोहन यादव ने बांटे 22.85 करोड़, 8.66 लाख तेंदूपत्ता हितग्राहियों को मिला बोनस
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का टारगेट, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
By Raghvendra Singh Rathore