CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, BJP में अनुशासन और प्रेस क्लब फायरिंग तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 25, 2026, 20:30 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम, छत्तीसगढ़ बीजेपी में अब बिना बुलावे एंट्री बंद : रायपुर पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, प्रदेश में गुपचुप काम कर रही है अमित शाह की टीम, बाबू के इशारे पर चल रहा काम। समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम

CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी। यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। सरकार ने इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ बीजेपी में अब बिना बुलावे एंट्री बंद : रायपुर पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Chhattisgarh BJP News: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने पहले दौरे पर रायपुर पहुंचीं। उन्होंने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। स्मृति ईरानी ने साफ कहा कि पार्टी कार्यालय में केवल बुलाए गए लोग ही मौजूद रहें। बिना जरूरी काम के कार्यालय आने से बचें।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रदेश में गुपचुप काम कर रही है अमित शाह की टीम, बाबू के इशारे पर चल रहा काम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति का पारा इन दिनों बहुत गर्म है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टीम गुपचुप तरीके से छत्तीसगढ़ में काम कर रही है। इसी टीम की रिपोर्ट से अगले चुनाव की पूरी रणनीति तय होगी। यह टीम मंत्री और अफसरों का पूरी जन्म कुंडली तैयार कर रही है। निशाने पर वह लोग हैं जिनकी कमाई खूब हो रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखेगा 9 हेलीकॉप्टरों का एयर शो, अमित शाह और मनसुख मांडविया भी आएंगे

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इस बार बेहद खास होने वाला है। नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर करतब दिखाएंगे। इसके लिए 2 नवंबर को एयर शो आयोजित किया जाएगा। सारंग टीम नौ स्वदेशी हेलीकॉप्टरों के साथ प्रदर्शन करेगी। राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के आने का भी कार्यक्रम है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर प्रेस क्लब में खूनखराबा : सदस्यता न मिलने से भड़के युवक ने तानी पिस्टल और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

Raipur Press Club Firing : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में शनिवार शाम फायरिंग हो गई। सदस्यता नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने जमकर हंगामा किया। उसने प्रेस क्लब के दो पदाधिकारियों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद हवा में गोली भी चला दी। अचानक हुई इस घटना से परिसर में डर का माहौल बन गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में डॉक्टर-कर्मचारियों की मनमानी हाजिरी पर लगेगी रोक, पोस्टिंग वाली जगह से ही लगेगी अटेंडेंस

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में अब डॉक्टर और कर्मचारी मनमर्जी से हाजिरी नहीं लगा सकेंगे। नवंबर से ऑनलाइन अटेंडेंस के नियम बदलने की तैयारी है। कर्मचारियों को उसी जगह से हाजिरी लगानी होगी जहां उनकी पोस्टिंग है। दूसरी जगह से लगाई गई हाजिरी मान्य नहीं होगी। गैरहाजिर रहने पर वेतन भी कट सकता है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में 750 किलो खराब पनीर नष्ट, जांच रिपोर्ट आने के 44 दिन बाद कार्रवाई, दो कंपनियों के मालिकों पर केस की तैयारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 750 किलो खराब पनीर नष्ट कराया है। यह पनीर ओडिशा भेजने की तैयारी थी। जांच के दौरान विभाग ने इसकी खेप पकड़ ली थी। लैब रिपोर्ट में पनीर खाने योग्य नहीं पाया गया। इसके बावजूद इसे नष्ट करने में 44 दिन लग गए। अब दोनों ब्रांड के मालिकों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • dhan kharidi
  • chhattisgarh bjp news
  • धान समर्थन मूल्य
  • CG Dhan Kharidi 2026
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • स्मृति ईरानी रायपुर
  • अमित शाह की टीम
  • Chhattisgarh Rajyotsav 2026
  • रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग
  • रायपुर खराब पनीर मामला
बहरोड़ में सांसद महेश शर्मा का बयान, जंतर-मंतर आंदोलन पर साधा निशाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

बहरोड़ में सांसद महेश शर्मा का बयान, जंतर-मंतर आंदोलन पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ बीजेपी में अब बिना बुलावे एंट्री बंद : रायपुर पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ बीजेपी में अब बिना बुलावे एंट्री बंद : रायपुर पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
शहडोल में सीएम मोहन यादव ने बांटे 22.85 करोड़, 8.66 लाख तेंदूपत्ता हितग्राहियों को मिला बोनस

By Sandeep Kumar

शहडोल में सीएम मोहन यादव ने बांटे 22.85 करोड़, 8.66 लाख तेंदूपत्ता हितग्राहियों को मिला बोनस
राहुल गांधी की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का टारगेट, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का टारगेट, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
2 लाख की गाड़ी 6 लाख में! वीडियो वायरल होने के बाद ACS संजय दुबे की सफाई, बोले- 392 अफसरों पर की कार्रवाई

By Sumit Kumar

2 लाख की गाड़ी 6 लाख में! वीडियो वायरल होने के बाद ACS संजय दुबे की सफाई, बोले- 392 अफसरों पर की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखेगा 9 हेलीकॉप्टरों का एयर शो, अमित शाह और मनसुख मांडविया भी आएंगे

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखेगा 9 हेलीकॉप्टरों का एयर शो, अमित शाह और मनसुख मांडविया भी आएंगे
सिरोही के पालड़ी एम में सरपंच चुनाव परिणाम का विरोध, स्कूल परिसर में घुसने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा

By Jageshwar Prasad

सिरोही के पालड़ी एम में सरपंच चुनाव परिणाम का विरोध, स्कूल परिसर में घुसने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ा