Sugam Parivahan Bus Fire: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की इंदौर-उज्जैन बस में लगी आग, जलकर हुई खाक

Sanjay Gupta | Oct 06, 2026, 15:44 IST
Share
सुगम परिवहन बस में आग, इंदौर-उज्जैन रूट पर हादसा
सुगम परिवहन बस में आग, इंदौर-उज्जैन रूट पर हादसा

INDORE. मप्र में सुरक्षित बस यात्रा के लिए 25 सितंबर से ही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा शुरू हुई थी। लेकिन 10 दिन में ही एक बास आग के हवाले हो गई। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा को सुरक्षित बताया गया है। साथ ही आरामदेय व्यवस्था के रूप में बड़ी उपलब्धि बताई गई है। लेकिन मंगलवार को एक बस जलकर खाक हो गई। यह हादसा इंदौर-उज्जैन मार्ग पर हुआ।

अचानक लगी आग

इंदौर-उज्जैन मार्ग पर यह घटना उज्जैन के करीब हुई। बस इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुई थी। किस्मत अच्छी रही कि धुआं उठता देख बस रोक ली गई और सभी यात्री सुरक्षित उतर गए। इसके बाद आग तेज हो गई और पूरी बस जलकर खाक हो गई।

क्या बताया जा रहा है कारण

इस मामले में एआईसीटीएसएल के सीईओ आईएएस अर्थ जैन ने बताया कि कारण तो जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। लेकिन जो लोगों ने बताया इसके तहत टायर फटने से या फिर शार्ट सर्किट से आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड भेजी गई थी और सभी यात्री सुरक्षित हैं। इन्हें दूसरी बस से उनके स्थान पर पहुंचाया गया है।

जांच के आदेश, शोकॉज नोटिस

यह बस इंदौर रीजनल आफिस से लिंक ऑपरेटर दिलराज की बताई गई है। सीईओ जैन ने बताया कि शोकॉज नोटिस दिया जा रहा है और उन्हें हटा रहे हैं। बाकी मामले की जांच की जा रही है।

यह बस पुरानी थी

जानकारी के अनुसार यह बस ई बस नहीं थी। बल्कि पुरानी बस थी जिसे रंग रोगन कर सुगम परिवहन व्यवस्था के तहत ऑपरेटर द्वारा लिंक कराया गया था।

25 सितंबर से शुरू हुई सेवा

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत 25 सितंबर 2026 को भोपाल से हुई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई थी। पहले चरण में 7 प्रमुख शहरों (इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर) के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई। साल 2031 तक पूरे प्रदेश में लगभग 15,000 आधुनिक बसें चलाने का लक्ष्य है।

पीपीपी मॉडल पर है सुगम परिवहन

यह सेवा पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर आधारित है। बसें निजी ऑपरेटरों की हैं, जबकि रूट, समय-सारणी, परमिट और किराए का नियंत्रण सरकार के पास है। बसों का बेस किराया लगभग 2 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया गया है। दावा है कि इसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे बसों में डिजिटल टिकटिंग, सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन आदि है।

इंदौर से 27 शहरों के लिए बस सेवा

शुरुआती चरण में इंदौर से 27 शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी के साथ 145 बसें (50 इंटरसिटी और 95 इंट्रासिटी) शुरू की गई हैं। सीएम सुगम बस परिवहन योजना के तहत संचालित हो रही नॉन एसी बसों का इंदौर-उज्जैन किराया 110 रुपए है। इंदौर-उज्जैन के लिए एसी बस का किराया 168 रुपए तय किया है। इस योजना के तहत चल रही बसों की हालत भी ठीक नहीं है।
Tags:
  • मुख्यमंत्री सुगम परिवहन
  • इंदौर-उज्जैन बस
  • बस में आग
  • सुगम परिवहन सेवा
  • यात्री सुरक्षित
  • बस हादसा
  • जांच के आदेश
  • Sugam Parivahan
  • Indore Ujjain Bus
  • Bus Fire
राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में बस टैक्स पर विवाद: 2022 के आदेश में अतिरिक्त कर नहीं, अब रोज 600 रुपए वसूली का आरोप
व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस

By Umeshwari Baghel

व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस
गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट पर उज्जैन की प्रॉपर्टी केस में उठे सवाल, कौन है ट्रस्टी, कैसे होते हैं चुनाव

By Sanjay Gupta

ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट पर उज्जैन की प्रॉपर्टी केस में उठे सवाल, कौन है ट्रस्टी, कैसे होते हैं चुनाव
भोपाल के इस क्षेत्र में PNG पहुंची नहीं और LPG सप्लाई पर लग गई रोक, HC ने पूछा- लोगों के चूल्हे कैसे जलेंगे

By Neel Tiwari

भोपाल के इस क्षेत्र में PNG पहुंची नहीं और LPG सप्लाई पर लग गई रोक, HC ने पूछा- लोगों के चूल्हे कैसे जलेंगे
जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, प्रताप नगर थाने का ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

By Jageshwar prasad

जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, प्रताप नगर थाने का ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
सनकी प्रेमी ही निकला छात्रा पर एसिड अटैक का आरोपी, दोस्त ने दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा

By Harrison Masih

सनकी प्रेमी ही निकला छात्रा पर एसिड अटैक का आरोपी, दोस्त ने दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा