निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
बासवाड़ा जिले में महिला आरक्षित वार्ड में पुरुष बना विजेता
बासवाड़ा जिले में महिला आरक्षित वार्ड में पुरुष बना विजेता

राजस्थान के पंचायत चुनाव में निर्वाचन व्यवस्था की ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बांसवाड़ा जिले की गढ़ी पंचायत समिति की पालोदा ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति (SC) महिला के लिए आरक्षित वार्ड से एक पुरुष प्रत्याशी ने चुनाव लड़ लिया। इतना ही नहीं, वह जीत भी गया। उसे निर्वाचन प्रमाण-पत्र तक जारी कर दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि नामांकन से लेकर मतदान, मतगणना और प्रमाण-पत्र जारी होने तक किसी अधिकारी ने इस गलती पर ध्यान नहीं दिया। मामला तब और गंभीर हो गया, जब निर्वाचित वार्ड पंच ने अगले दिन उप सरपंच के चुनाव में भी मतदान कर दिया। अब मामला सामने आने के बाद निर्वाचन विभाग में हड़कंप मचा है।

वार्ड नंबर 7 पर हुआ पूरा खेल

मामला पालोदा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 का है। इस ग्राम पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। राज्य निर्वाचन आयोग की वार्डवार आरक्षण सूची में वार्ड नंबर 7 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत भवन की दीवार पर भी चस्पा की गई थी।

इसके बावजूद 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया के दौरान इस सीट से अनुसूचित जाति वर्ग के पांच पुरुष प्रत्याशियों ने पर्चा भर दिया। इनमें राकेश पुत्र रतनलाल बुनकर भी शामिल थे। रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच की और सभी पांचों के आवेदन स्वीकार कर लिए। इसके बाद किसी ने भी आरक्षण की पात्रता को लेकर आपत्ति नहीं की।

149 वोट से जीते राकेश, मिले 206 वोट

16 नवंबर को वार्ड नंबर 7 में मतदान हुआ। यहां कुल 470 मतदाता थे। इनमें से 288 लोगों ने वोट डाले। इस तरह मतदान प्रतिशत 61.28 रहा।

मतगणना में राकेश बुनकर को 206 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को 57 वोट मिले। राकेश ने 149 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव में कालू, मुकेश, रणछोड़ और राजू भी मैदान में थे।

जीत के बाद राकेश को निर्वाचन प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उनका नाम विजेता के रूप में दर्ज हो गया। यानी जिस सीट पर केवल अनुसूचित जाति वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकती थी, वहां पुरुष को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

उप सरपंच चुनाव में भी डाला वोट

इस मामले में निर्वाचन व्यवस्था की लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। वार्ड पंच चुनाव के अगले दिन यानी 17 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव हुआ। इसमें राकेश ने निर्वाचित वार्ड पंच के रूप में मतदान भी किया।

इस तरह नामांकन जांच, मतदान, मतगणना, प्रमाण-पत्र जारी करने और उप सरपंच चुनाव तक किसी स्तर पर भी आरक्षण से जुड़ी गलती पकड़ में नहीं आई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान दल भी रवाना हो गया।

प्रत्याशी बोला- जानकारी होती तो पत्नी को लड़वाता

मामले को लेकर राकेश बुनकर का पक्ष भी सामने आया है। उनका कहना है कि उन्हें इस सीट के महिला आरक्षित होने की जानकारी नहीं दी गई थी। अगर उन्हें पहले पता होता कि वार्ड महिला के लिए आरक्षित है, तो वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाते।

राकेश ने यह भी कहा कि निर्वाचन विभाग की ओर से जो भी निर्देश दिए जाएंगे, वे उनका पालन करेंगे। अब यह मामला केवल प्रत्याशी की जानकारी तक सीमित नहीं है। सबसे बड़ा सवाल उन अधिकारियों की भूमिका पर है, जिन्होंने आरक्षण की शर्तों की जांच किए बिना नामांकन स्वीकार किए।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अंतिम चरण की वोटिंग जारी, 3747 ग्राम पंचायतों के नतीजे देर रात तक | Rajasthan Panchayat Elections 2026: Final Phase Voting Underway, Results for 3747 Gram Panchayats by Late Night
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
16 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 का महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार (16 नवंबर) को चौथे और अंतिम चरण के तहत प्रदेश की सबसे अधिक ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। इस चरण में 3 हजार 747 सरपंच और 33 हजार 885 वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से शुरू, वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

निर्वाचन अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी और गढ़ी उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ ने भी इसे गंभीर चूक माना है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी गलती नहीं होनी चाहिए थी। यह कैसे हुआ, इसकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी को मामले से अवगत करा दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी जानकारी भेजी गई है। वहां से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोटा: पर्ची से निकला उपसरपंच का नाम, राकेश कुमार मालव निर्विरोध चुने गए | Kota: Deputy Sarpanch's name drawn by lot, Rakesh Kumar Malav elected unopposed
कोटा में अनोखा चुनाव, पर्ची से निकला नाम; राकेश कुमार मालव बने उपसरपंच
25 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा जिले की बूढ़ादीत ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद के लिए कई वार्ड पंचों के दावेदार होने के कारण किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद पर्ची के जरिए चयन का फैसला किया गया। पर्ची में राकेश कुमार मालव का नाम निकलने पर सभी वार्ड पंचों ने सहमति जताई और उन्हें निर्विरोध उपसरपंच चुन लिया।

अब निर्वाचन आयोग के फैसले पर नजर

पालोदा ग्राम पंचायत का यह मामला पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था के पालन और अधिकारियों की जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वार्ड नंबर 7 का चुनाव निरस्त होगा? क्या निर्वाचित वार्ड पंच की सदस्यता पर कार्रवाई होगी? और नामांकन स्वीकार करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी?

Tags:
  • बांसवाड़ा पंचायत चुनाव
  • गढ़ी पंचायत समिति
  • पालोदा ग्राम पंचायत
  • वार्ड नंबर 7
  • अनुसूचित जाति महिला आरक्षण
  • राकेश बुनकर
  • Banswara panchayat election
  • Rajasthan ward reservation error
एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर

By Arohi Raj

एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब

By Aman Vaishnav

पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा

By Aman Vaishnav

MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर

By Harrison Masih

आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर
एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला

By Aman Vaishnav

एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे

By Jageshwar Prasad

जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे