कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
बहुमत कांग्रेस का मिला लेकिन प्रधान भाजपा का बनेगा
बहुमत कांग्रेस का मिला लेकिन प्रधान भाजपा का बनेगा

चुनाव में बहुमत हासिल करना किसी भी पार्टी के लिए सबसे बड़ी जीत मानी जाती है। लेकिन जोधपुर की बालेसर पंचायत समिति में कांग्रेस के साथ उल्टा हो गया। यहां 15 में से 9 सीटें जीतकर भी कांग्रेस अपना प्रधान बनाने की स्थिति में नहीं दिख रही। इसकी वजह है प्रधान पद का आरक्षण। यह पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि कांग्रेस का एक भी ST उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य नहीं बन पाया। दूसरी ओर भाजपा के तीन ST सदस्य चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में कम सीटें होने के बावजूद प्रधान पद पर भाजपा का दावा मजबूत हो गया है।

रविवार को दो मतदान केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान के नतीजों ने इस राजनीतिक तस्वीर को और साफ कर दिया। देर रात परिणाम घोषित हुए। वार्ड संख्या 10 में भाजपा के रमेश भील ने जीत दर्ज की। कांग्रेस को उम्मीद थी कि इस सीट पर उसका उम्मीदवार जीतकर पार्टी के लिए रास्ता बना सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रमेश की जीत के साथ भाजपा के ST वर्ग के निर्वाचित सदस्यों की संख्या तीन हो गई।

15 में से 9 सीटें कांग्रेस के पास

बालेसर पंचायत समिति में कुल 15 सदस्य चुने गए हैं। इनमें कांग्रेस के 9 और भाजपा के 6 सदस्य हैं। यानी कांग्रेस के पास बहुमत के लिए जरूरी 8 सीटों से एक ज्यादा सीट है। सामान्य स्थिति में कांग्रेस आसानी से अपना प्रधान चुन सकती थी। लेकिन आरक्षण ने पूरा समीकरण बदल दिया है।

प्रधान पद ST वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण इस पद पर उसी वर्ग का पात्र सदस्य चुना जा सकता है। कांग्रेस के पास ऐसा कोई निर्वाचित सदस्य नहीं है। भाजपा के तीन ST सदस्य होने से प्रधान पद के लिए उसके पास विकल्प मौजूद हैं। यही वजह है कि बालेसर में बहुमत कांग्रेस के पास होने के बावजूद प्रधान की कुर्सी भाजपा के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है।

वार्ड 3 में कांग्रेस की इंद्रा देवी जीतीं

रविवार को वार्ड संख्या 3 के एक मतदान केंद्र पर भी पुनर्मतदान हुआ था। यहां कांग्रेस की इंद्रा देवी ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 10 के मतदान केंद्र पर भाजपा के रमेश भील विजयी रहे। दोनों केंद्रों पर पहले 20 नवंबर को मतगणना के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण परिणाम प्रदर्शित नहीं हो पाए थे। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया था।

राजस्थान पंचायत चुनाव: दिग्गजों के परिवारों का रिपोर्ट कार्ड - राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे | Rajasthan Panchayat Elections: Report Card of Stalwarts' Families - Rathore's Son-Daughter-in-law Win, Kharra Family's Four Candidates Lose
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड: राठौड़ के बेटे-बहू जीते, खर्रा परिवार के चारों उम्मीदवार हारे
20 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के पंचायत चुनाव में दिग्गज नेताओं की सियासी जमीन का हिसाब सामने आया है। चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू जीत गए, जबकि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चारों उम्मीदवार हार गए। किसी नेता की बेटी ने बाजी मारी तो कहीं सांसद और विधायक के रिश्तेदार हार गए। नतीजों ने परिवारों के समीकरण बदले हैं।

भाजपा के ST सदस्यों पर कांग्रेस की नजर

अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के निर्वाचित ST सदस्यों में सेंध लगाने की है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस इन सदस्यों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो प्रधान पद का चुनाव दिलचस्प हो सकता है। हालांकि, फिलहाल भाजपा के पास ही इस पद के लिए पात्र निर्वाचित सदस्य हैं। अंतिम तस्वीर प्रधान चुनाव के दिन ही साफ होगी।

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट 2026: पहले चरण के 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित, नए सरपंचों की लिस्ट देखें | Rajasthan Panchayat Election Result 2026: Results of 1381 Gram Panchayats declared in the first phase, check the list of new Sarpanchs
राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट 2026: पहले चरण में 1381 पंचायतों के नतीजे घोषित, यहां देखें नए सरपंचों की लिस्ट
25 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अपने गांव के सरपंच या वार्ड पंच का नाम जानने के लिए राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर परिणाम संबंधी जानकारी देखी जा सकती है। कुछ पंचायतों के नाम और मतों का विवरण उपलब्ध सूची में अधूरा है, इसलिए ऐसे मामलों में आधिकारिक घोषणा से पुष्टि करना जरूरी है।

जोधपुर में गहलोत संभालेंगे मोर्चा

जोधपुर जिले की राजनीति में पंचायत चुनाव के बाद जोड़तोड़ और रणनीति का दौर शुरू हो गया है। जिले की 23 पंचायत समितियों में से 15 में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा है। जिला परिषद में भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। पार्टी की कोशिश है कि सदस्य टूटकर दूसरी तरफ न जाएं और जिला प्रमुख का चुनाव सहमति से हो।

इसी रणनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोमवार को जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम बताया गया है। वे दो दिन तक जिले में रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे प्रधान और जिला प्रमुख के नाम तय करने में भूमिका निभा सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और पंचायत समिति प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होना है। ऐसे में आने वाले दिन जोधपुर की राजनीति के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। बालेसर का मामला साफ दिखाता है कि पंचायत चुनाव में सिर्फ सीटों का बहुमत ही काफी नहीं होता, आरक्षण भी सत्ता की दिशा बदल सकता है।
Tags:
  • बालेसर पंचायत समिति
  • बालेसर प्रधान चुनाव
  • प्रधान पद ST आरक्षित
  • जोधपुर पंचायत चुनाव
  • कांग्रेस बहुमत फिर भी भाजपा का प्रधान
  • पंचायत समिति प्रधान चुनाव 27 नवंबर
  • Rajasthan Panchayat Election 2026
  • Balesar Panchayat Samiti
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान
किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?
जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा
MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?

By Sanjay Gupta

MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?
भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी का खामियाजा भुगतेगी जनता, दो साल और देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स

By Harrison Masih

भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी का खामियाजा भुगतेगी जनता, दो साल और देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स
देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र

By Ashish Bhardwaj

देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र
स्मार्ट सिटी 352 करोड़ की जमीन टेंडर के लिए विधायक, नेताओं के फोन, अधिकारियों ने टेंडर ही किया रद्द

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी 352 करोड़ की जमीन टेंडर के लिए विधायक, नेताओं के फोन, अधिकारियों ने टेंडर ही किया रद्द