रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

Arun Tiwari | Updated:
Share
427 करोड़ खर्च, फिर भी प्यासा रायपुर! 1 लाख घरों तक नहीं पहुंचा नल का पानी
427 करोड़ खर्च, फिर भी प्यासा रायपुर! 1 लाख घरों तक नहीं पहुंचा नल का पानी

राजधानी रायपुर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अमृत मिशन योजना पर 427 करोड़ 37 लाख रुपए खर्च किए गए। यह योजना वर्ष 2016 में शुरू हुई और 2025 में पूरी भी हो गई, लेकिन इसके बावजूद शहर के सभी घरों तक नियमित और शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।

सरकारी आंकड़े खुद इस बात की गवाही दे रहे हैं कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी रायपुर की बड़ी आबादी पेयजल की समस्या से जूझ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अमृत मिशन पर इतनी बड़ी रकम खर्च की गई, तो फिर शहर के सभी वार्डों में पानी की पर्याप्त और समान व्यवस्था क्यों नहीं हो पाई? वहीं, दूसरी ओर इस दौरान टैंकरों से पानी की सप्लाई पर साढ़े छह करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। टैंकरों की सप्लाई के नाम पर खर्च हुए इस फंड पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्षद टैंकर घोटाले का बड़ा आरोप लगा चुके हैं।

महादेव ऐप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने शुभम सोनी को बताया असली प्रमोटर, खुद को किया बेगुनाह साबित | Mahadev App Case Takes New Turn: Saurabh-Ravi Name Shubham Soni as Real Promoter, Declare Themselves Innocent
महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर
23 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
महादेव सट्टा एप मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। करीब पांच साल से जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अब खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। दोनों ने सट्टेबाजी के पूरे कारोबार की जिम्मेदारी शुभम सोनी पर डाल दी है। उनका कहना है कि शुभम ही इस नेटवर्क का असली प्रमोटर था।

3 लाख 42 हजार मकानों में से सिर्फ 2 लाख 21 हजार तक नल कनेक्शन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अमृत मिशन के जल प्रदाय पर कुल 427 करोड़ 37 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस योजना से 20 वार्डों की आबादी को पूरी तरह पेयजल सुविधा मिली, जबकि 25 वार्डों में रहने वाली आबादी को केवल आंशिक रूप से पानी उपलब्ध कराया जा सका। यानी योजना पूरी होने के बावजूद 45 वार्डों में जलापूर्ति का लाभ पूरी तरह नहीं पहुंच पाया।

एक और चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। रायपुर शहर में कुल 3.42 लाख आवासों और मकानों में से केवल 2 लाख 21 हजार मकानों तक ही नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसका मतलब है कि करीब 1 लाख 21 हजार मकान अभी भी इस व्यवस्था के दायरे से बाहर हैं। आंकड़ों के मुताबिक, शहर के लगभग 64.6 प्रतिशत मकानों तक ही नल से पेयजल पहुंच रहा है, जबकि करीब 35.4 प्रतिशत मकान इस सुविधा से वंचित हैं। यह स्थिति तब है, जब अमृत मिशन का मकसद शहरी क्षेत्रों में घर-घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना था। सवाल यह भी है कि जिन 20 वार्डों को पूरी तरह कवर बताया गया है, वहां भी क्या हर घर को पर्याप्त पानी मिल रहा है?

सरकार का कहना है कि अमृत मिशन की योजना में 24 घंटे यानी निरंतर जलापूर्ति का कोई प्रावधान ही नहीं था। वर्तमान में सुबह और शाम पानी की सप्लाई की जाती है। ऐसे में राजधानी के लोगों को 24 घंटे पानी मिलने की उम्मीद इस योजना से पूरी नहीं हो सकती थी।

दीपक टंडन केस: IAS-IPS, नेताओं के नाम आए सामने, तीन आईफोन खोलेंगे राज | Deepak Tandon Case: Names of IAS-IPS, Politicians Emerge, Three iPhones to Unravel Secrets
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज
23 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन का मामला अब और उलझता जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे कई बड़े अधिकारियों और नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चार दिनों की पूछताछ में दीपक ने कथित तौर पर कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम बताए हैं।

टैंकरों पर चार साल में 6 करोड़ रुपए खर्च

अमृत मिशन पर 427 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद शहर में पानी की कमी दूर करने के लिए नगर निगम में टैंकरों से पानी की सप्लाई का काम जोरों पर है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम में टैंकर घोटाले का आरोप लगाया है। टैंकरों से पानी सप्लाई करने पर हुए खर्च का ब्यौरा देखें, तो पिछले चार वित्तीय वर्षों में जल संकट मद से कुल 645.33 लाख रुपए यानी करीब 6 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च किए गए।

इस तरह टैंकरों से वाटर सप्लाई पर हुआ खर्च

वित्तीय वर्षखर्च
2023-2458 लाख 35 हजार रुपए
2024-25168.46 लाख रुपए
2025-26206.98 लाख रुपए
2026-27 (15 जून 2026 तक)211.54 लाख रुपए
कुल645.33 लाख रुपए
छत्तीसगढ़ पटवारी हड़ताल स्थगित: CM साय से मुलाकात के बाद 40 दिन बाद काम पर लौटेंगे पटवारी, जानें क्या हुआ फैसला | Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: Patwaris to Return to Work After 40 Days Following Meeting with CM Sai, Know the Decision
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी बात, अब काम पर लौटेंगे
22 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में पिछले 40 दिनों से राजस्व संबंधी कामकाज के लिए परेशान हो रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेशभर में 13 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने आखिरकार अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात और मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद राजस्व पटवारी संघ ने यह बड़ा फैसला लिया है।

इन आंकड़ों पर गौर करें, तो टैंकरों से पानी सप्लाई के नाम पर लगातार खर्च बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में जहां इस मद में 58.35 लाख रुपए खर्च हुए थे, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर 206.98 लाख रुपये यानी 2 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया। इसके बाद 2026-27 में 15 जून 2026 तक ही छह महीने से भी कम समय में 2 करोड़ 11 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। यानी वित्तीय वर्ष के शुरुआती ढाई महीने में ही पिछले पूरे वित्तीय वर्ष से अधिक राशि टैंकरों पर खर्च हो गई।

यहां सवाल योजना की मूल परिकल्पना और शहर की जरूरतों के बीच तालमेल का है। तेजी से फैलते रायपुर शहर में आबादी लगातार बढ़ रही है। नई कॉलोनियां विकसित हो रही हैं और पुराने इलाकों में भी पानी की मांग बढ़ रही है। ऐसे में क्या केवल सुबह-शाम की जलापूर्ति राजधानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है? अगर नहीं, तो भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर जलापूर्ति का बुनियादी ढांचा क्यों नहीं तैयार किया गया?

जल संकट के लिए भूजल स्तर में गिरावट को बताया वजह

नगर निगम ने टैंकरों से पानी सप्लाई की जरूरत के पीछे शहर के क्षेत्रफल और जनसंख्या में वृद्धि के साथ भूजल स्तर में गिरावट को मुख्य कारण बताया है। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत नगर पालिक निगम रायपुर में कोई भी काम स्वीकृत नहीं है। शहर में पेयजल व्यवस्था अमृत मिशन के अलावा स्मार्ट सिटी मिशन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से भी की गई है। इसके बावजूद 1.21 लाख मकानों तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं होना व्यवस्था की सीमाओं को उजागर करता है।

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में खाली 900 सीटों पर प्रवेश का आखिरी मौका, 22 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू | CG B.Ed Admission 2026: Last chance for admission in 900 vacant B.Ed seats, registration starts from November 22
CG B.Ed Admission 2026: खाली 900 सीटों पर प्रवेश का सुनहरा अवसर, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
22 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>CG B.Ed Admission 2026:</b> छत्तीसगढ़ में बीएड करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। काउंसलिंग के तीन दौर पूरे होने के बाद भी सैकड़ों सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में प्रवेश से वंचित छात्रों को एक और अवसर दिया जा रहा है। नए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे, जबकि पहले से पंजीकृत छात्रों को कॉलेज बदलने का विकल्प मिलेगा।

जिम्मेदारी तय करने से भी बचा प्रशासन?

सबसे अहम सवाल जवाब के उस हिस्से पर है, जिसमें शत-प्रतिशत क्षेत्र में पेयजल सुविधा नहीं पहुंचने के लिए किसी अधिकारी को दोषी नहीं माना गया है। अरुण साव का तर्क है कि ढांचागत विकास वित्तीय उपलब्धता पर निर्भर करता है। इसलिए किसी एक अधिकारी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन 427 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी अगर शहर के सभी घरों तक पानी नहीं पहुंचा, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? योजना बनाने वाले विभाग की, क्रियान्वयन एजेंसी की या बजट उपलब्ध कराने वाली सरकार की?

वित्तीय संसाधनों की कमी का तर्क अपनी जगह है, लेकिन क्या योजना बनाते समय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों का सही आकलन किया गया था? रायपुर में पेयजल संकट अब केवल गर्मियों की समस्या नहीं रह गया है। यह शहरी नियोजन, बढ़ती आबादी और बुनियादी सुविधाओं की तैयारी से जुड़ा सवाल बन चुका है। अमृत मिशन पूरा होने के बाद भी टैंकरों पर करोड़ों रुपए खर्च होना बताता है कि राजधानी की जलापूर्ति व्यवस्था को अभी लंबा सफर तय करना है। अब जरूरत केवल नई योजनाओं की घोषणा करने की नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने की है कि शहर के हर घर तक पर्याप्त और सुरक्षित पेयजल पहुंचे। साथ ही निगरानी इस बात की भी होनी चाहिए कि कहीं टैंकरों से पानी सप्लाई के नाम पर कोई बड़ा खेल तो नहीं हो रहा है।
Tags:
  • Raipur Water Crisis
  • रायपुर पानी की समस्या
  • Amrut Mission Raipur
  • अमृत मिशन रायपुर
  • Water Supply Issues Raipur
  • अमृत मिशन योजना
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

By Umeshwari Baghel

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज
कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

By Ashish Bhardwaj

कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान
किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?
जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा
MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?

By Sanjay Gupta

MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?
भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी का खामियाजा भुगतेगी जनता, दो साल और देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स

By Harrison Masih

भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी का खामियाजा भुगतेगी जनता, दो साल और देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स