Rajasthan Top News: राजस्थान में सूखे की मार: पानी-चारे का संकट अपार; 14 जिलों की 80 तहसीलें बेहाल, सर्दियों में टैंकरों की तैयारी

Ashish Bhardwaj | Oct 26, 2026, 20:45 IST
Share
Rajasthan Top News
Rajasthan Top News

राजस्थान में कम बारिश के बाद सरकार ने 14 जिलों की 80 तहसीलों को 6 महीने के लिए सूखाग्रस्त घोषित किया है। इनमें 69 तहसीलें गंभीर रूप से प्रभावित हैं। बांधों में पिछले साल से काफी कम पानी बचा है। सरकार ने सर्दियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए कलेक्टरों को 75 लाख रुपए तक के आपात कार्य मंजूर करने का अधिकार भी दिया है।

राजस्थान टॉप न्यूज

राजस्थान में सूखे की मार: पानी-चारे का संकट अपार; 14 जिलों की 80 तहसीलें बेहाल, सर्दियों में टैंकरों की तैयारी

राजस्थान में कम बारिश के बाद सरकार ने 14 जिलों की 80 तहसीलों को 6 महीने के लिए सूखाग्रस्त घोषित किया है। इनमें 69 तहसीलें गंभीर रूप से प्रभावित हैं। बांधों में पिछले साल से काफी कम पानी बचा है। सरकार ने सर्दियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए कलेक्टरों को 75 लाख रुपए तक के आपात कार्य मंजूर करने का अधिकार भी दिया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान क्रिकेट में उम्र का अजब खेल, बोन टेस्ट के नतीजे बेमेल; सालभर बाद उम्र घटी, चयन पर उठे गंभीर सवाल

उम्र के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने अंडर-16 क्रिकेट में बोन टेस्ट की व्यवस्था लागू की, लेकिन अब इसी टेस्ट के नतीजे सवालों में हैं। राजस्थान के खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक साल गुजरने के बाद उम्र बढ़ने के बजाय कम हो गई। इन रिपोर्ट के आधार पर संभावित खिलाड़ियों के चयन में भी विरोधाभास सामने आया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में फर्जीवाड़ा, वनरक्षक भर्ती में डमी कैंडिडेट से दिलवाई परीक्षा; दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में एसओजी ने भारत मीणा और दिनेश कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया है। जांच के अनुसार, भारत मीणा की जगह दिनेश ने परीक्षा दी थी और नौकरी के नाम पर 5 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। दोनों को 24 अक्टूबर को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान यूनिवर्सिटी में HOD का अजब खेल; विषय से नहीं था मेल, अब 4 विभागों के हेड बदले गए

राजस्थान यूनिवर्सिटी में अब दूसरे विषयों के प्रोफेसर किसी और विभाग के अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। ऐसे प्रोफेसरों को HOD बनाए जाने पर सवाल उठे थे। इसके बाद कुलपति भगवती प्रसाद सारस्वत ने नियमों की जांच कराई। अब चार विभागों में उन्हीं विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को नया HOD बनाया गया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कोटा में मिड-डे मील के 3213 क्विंटल गेहूं-चावल गायब होने का मामला, 1.10 करोड़ तक कीमत; FIR दर्ज

कोटा में सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील के लिए आवंटित 3213 क्विंटल गेहूं और चावल की कमी का मामला सामने आया है। इसमें 1844 क्विंटल गेहूं और 1369 क्विंटल चावल शामिल हैं। खाद्यान्न की कीमत सरकारी दर पर करीब 81 लाख रुपये और बाजार भाव के अनुसार 1.10 करोड़ रुपये तक बताई गई है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जयपुर डिस्कॉम 96 हजार घरों की छतों पर मुफ्त लगाएगा सोलर पैनल, 10 साल तक करेगा रखरखाव

बिजली बिल से परेशान परिवारों के लिए राहत की खबर है। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में अगले महीने से करीब 96 हजार घरों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने का काम शुरू करने की तैयारी है। योजना में उन उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है, जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट से कम है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान क्रिकेट
  • BCCI
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी
  • मिड-डे मील
  • जयपुर डिस्कॉम
  • राजस्थान वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ट्रक से बस टकराने पर 5 लोगों की मौत...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ट्रक से बस टकराने पर 5 लोगों की मौत...
एमपी आयुष विभाग में नियुक्तियों पर उठे सवाल, जांच कमेटी ने प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी बताई, मंत्री ने कहा- सब सही

By Atul Dwivedi

एमपी आयुष विभाग में नियुक्तियों पर उठे सवाल, जांच कमेटी ने प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी बताई, मंत्री ने कहा- सब सही
पहले ऐच्छिक छुट्टी, अब सामान्य अवकाश, छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

By VINAY VERMA

पहले ऐच्छिक छुट्टी, अब सामान्य अवकाश, छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
बलौदाबाजार में पटवारी हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, संघ बोला मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

By Umeshwari Baghel

बलौदाबाजार में पटवारी हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, संघ बोला मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
हर थाने पर हो ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र, निगम कचरा गाड़ियों के स्वच्छता गीत की आवाज करे कम- इंदौर हाईकोर्ट

By Sanjay Gupta

हर थाने पर हो ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र, निगम कचरा गाड़ियों के स्वच्छता गीत की आवाज करे कम- इंदौर हाईकोर्ट
रायपुर में सालों से जमे उप अभियंताओं की कुर्सी हिली, पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल

By VINAY VERMA

रायपुर में सालों से जमे उप अभियंताओं की कुर्सी हिली, पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल
मध्यप्रदेश के बैगाओं के लिए न प्राधिकरण बना न बटालियन, क्या ऐसे होगा आदिवासियों का विकास ?

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश के बैगाओं के लिए न प्राधिकरण बना न बटालियन, क्या ऐसे होगा आदिवासियों का विकास ?