हर थाने पर हो ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र, निगम कचरा गाड़ियों के स्वच्छता गीत की आवाज करे कम- इंदौर हाईकोर्ट

Sanjay Gupta | Oct 26, 2026, 19:34 IST
Share
इंदौर में अब नहीं चलेगा तेज शोर! हाईकोर्ट सख्त
इंदौर में अब नहीं चलेगा तेज शोर! हाईकोर्ट सख्त

Indore. इंदौर में ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हर पुलिस थाने में आवाज मापने वाली मशीन दी जाए। ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी हों। इसके लिए वॉलंटियर्स की नियुक्ति भी की जाए। हाईकोर्ट ने नगर निगम की कचरा गाड़ियों को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने इन गाड़ियों में बजने वाले स्वच्छता गीत की आवाज 75 फीसदी कम करने को कहा है। इस मामले में अमिताभ उपाध्याय और चिन्मय मिश्रा ने जनहित याचिका लगाई है। उनकी ओर से अधिवक्ता अभिनव धनोतकर ने कोर्ट में पक्ष रखा।

सुनवाई के बाद जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस अजय कुमार पिल्लई की बेंच ने आदेश जारी किए। कोर्ट ने तीन सप्ताह के भीतर आदेशों के पालन की रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।

हर थाने में दिए जाएं ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र

हाईकोर्ट ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए आवाज मापने वाली मशीनें उपयोगी होंगी। ये मशीनें उन पुलिसकर्मियों को दी जाएं जो ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें देखते हैं। कोर्ट ने इंदौर के हर पुलिस थाने में ऐसी मशीनें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि हर पुलिस थाने का एक संपर्क नंबर भी जारी किया जाए। इस नंबर पर लोग ध्वनि प्रदूषण की शिकायत कर सकेंगे। इन नंबरों को अखबारों और इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाए। इससे लोग शोर की शिकायत सीधे संबंधित पुलिसकर्मी से कर सकेंगे। उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

नवरात्रि, दशहरे पर असहाय दिखी पुलिस

इंदौर हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा के दौरान शहर में जमकर ध्वनि प्रदूषण हुआ। कोर्ट ने भी इस परेशानी को महसूस किया। अफसोस की बात है कि पुलिस इसे रोकने में बेबस नजर आई। शोर करने वालों पर भी पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकी।

हाईकोर्ट ने कलेक्टर और संभागायुक्त समेत पुलिस कमिश्नर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि शहर के सभी पुलिस थानों में ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जाए। पुलिस के पास आई शिकायतों और उन पर हुई सुनवाई की जानकारी भी कोर्ट में पेश की जाए।

जातियों की नहीं, जेन-अल्फा की जंग! कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं को दिया 'न टूटने' का मंत्र | The War is Not of Castes, but of Gen-Alpha! Storyteller Indresh Upadhyay Gives Youth the Mantra of 'Never Breaking'
इंदौर में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब राजपूत-ब्राह्मण की नहीं, Gen Z और Gen Alpha की जंग शुरू
26 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में Gen-Z चर्चा हुई। इस दौरान कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अब जंग राजपूत और ब्राह्मण जातियों की नहीं, Gen Z और Gen Alpha की है। इसके अलावा इंद्रेश उपाध्याय ने धोनी, सचिन और विराट का उदाहरण भी दिया। कार्यक्रम में करियर, रिश्ते और संस्कार जैसे विषयों के लिए मंच बना था।

हर वार्ड से दो वोलंटियर्स लिए जाएं

हाईकोर्ट ने कहा कि कई बार लोग पुलिस के चक्कर में पड़ने से बचते हैं। इस वजह से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत नहीं कर पाते। कोर्ट ने पुलिस को हर वार्ड में दो वॉलंटियर्स नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। ये वॉलंटियर्स ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर नजर रखेंगे। शोर होने पर उसका वीडियो भी बनाएंगे। इसके बाद संबंधित पुलिस थाने को जानकारी देंगे। इससे पुलिस को शिकायतों पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

13 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी: बिल्डर और पंजीयन अधिकारियों की याचिका खारिज, जांच आगे बढ़ेगी | 13 Crore Stamp Duty Fraud: Builder and Registration Officials' Petition Dismissed, Investigation to Proceed
वरिष्ठ जिला पंजीयक नायडू, उप पंजीयक सिंह और बिल्डर विवेक चुघ को 13 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी में झटका
25 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
<b>INDORE. </b>इंदौर में 13 करोड़ 32 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले में जांच फिर आगे बढ़ेगी। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में यह मामला करीब एक साल से अटका हुआ था। अब इंदौर हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द कराने वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इस फैसले से बिल्डर विवेक चुघ और दो पंजीयन अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

निगम कचरा गाड़ी पर कम करें आवाज

हाईकोर्ट ने नगर निगम की कचरा गाड़ियों में बजने वाले स्वच्छता गीत पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि इस गीत से लोगों को कचरा डालने की जानकारी मिलती है। यह बात सही है। मगर गाड़ियों में बजने वाले गीत की आवाज काफी तेज है।

हाईकोर्ट ने नगर निगम को आवाज कम करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि आवाज तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए। इसे मौजूदा स्तर से कम से कम 75 फीसदी घटाया जाए। यानी आवाज सिर्फ 25 फीसदी रखी जाए।

हाईकोर्ट ने आदेश की कॉपी निगम के वकील ऋषि तिवारी को देने को कहा है। इससे आदेश का पालन कराया जा सकेगा। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।
Tags:
  • इंदौर में ध्वनि प्रदूषण
  • ध्वनि प्रदूषण की शिकायत
  • ध्वनि प्रदूषण
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • नगर निगम की कचरा गाड़ी
रायपुर में सालों से जमे उप अभियंताओं की कुर्सी हिली, पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल

By VINAY VERMA

रायपुर में सालों से जमे उप अभियंताओं की कुर्सी हिली, पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल
मध्यप्रदेश के बैगाओं के लिए न प्राधिकरण बना न बटालियन, क्या ऐसे होगा आदिवासियों का विकास ?

By Atul Dwivedi

मध्यप्रदेश के बैगाओं के लिए न प्राधिकरण बना न बटालियन, क्या ऐसे होगा आदिवासियों का विकास ?
सेना में चार साल की सेवा के बाद सरकारी नौकरी का नया रास्ता, छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण

By The Sootr

सेना में चार साल की सेवा के बाद सरकारी नौकरी का नया रास्ता, छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अमित शाह बोले, कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी, बैज ने कहा- मुद्दे से भटका रही बीजेपी

By Harrison Masih

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अमित शाह बोले, कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी, बैज ने कहा- मुद्दे से भटका रही बीजेपी
मध्यप्रदेश भाजपा कोर कमेटी: शिवराज-मोहन पर अटकलों के बीच रिपोर्ट कार्ड का दांव, राज्यसभा का फैसला दिल्ली में

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश भाजपा कोर कमेटी: शिवराज-मोहन पर अटकलों के बीच रिपोर्ट कार्ड का दांव, राज्यसभा का फैसला दिल्ली में
जुडिशरी से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक पूर्व जज ने लगाया था सोर्स? गिरिबाला के 16 कॉल, CBI ने बताया जांच प्रभावित करने का खतरा

By Neel Tiwari

जुडिशरी से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक पूर्व जज ने लगाया था सोर्स? गिरिबाला के 16 कॉल, CBI ने बताया जांच प्रभावित करने का खतरा
राजस्थान कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में अग्निपरीक्षा, गहलोत-पायलट की साख दांव पर; राहुल गांधी को जाएगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में अग्निपरीक्षा, गहलोत-पायलट की साख दांव पर; राहुल गांधी को जाएगी रिपोर्ट