राजस्थान में 4 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, फिर भी छात्रों से वसूले 22 करोड़; निर्मल चौधरी बोले- शुल्क भी बंद हो

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 15, 2026, 11:04 IST
Share
<br>चार साल से चुनाव बंद
चार साल से चुनाव बंद

राजस्थान में चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए, लेकिन सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों से शुल्क लिया जा रहा। राजस्थान यूनिवर्सिटी में चार साल में 2.75 करोड़ रुपए और सरकारी कॉलेजों में करीब 22 करोड़ रुपए जुटाए जाने का अनुमान है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने मांग की है कि चुनाव शुरू कराए जाएं।

राजस्थान में पिछले चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं लेकिन सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों से शुल्क वसूलने का सिलसिला जारी है। सवाल उठने के बाद शुल्क के नाम बदल दिए गए लेकिन वसूली बंद नहीं हुई। राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) ने इस सत्र में छात्रसंघ चुनाव शुल्क का नाम बदलकर ‘छात्र कल्याण शुल्क’ कर दिया है। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों को 'स्टूडेंट्स यूनियन शुल्क' की जगह 'विद्यार्थी निधि' के नाम से शुल्क लेने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में सख्त कानून-व्यवस्था: DGP के बॉडी कैमरे और जीरो FIR के निर्देश | Strict Law and Order in Rajasthan: DGP's Directives on Body Cameras and Zero FIR
राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर DGP सख्त, नाकाबंदी में बॉडी कैमरे और साइबर अपराधों में जीरो FIR के निर्देश
14 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के DGP राजीव कुमार शर्मा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। नाकाबंदी में बॉडी कैमरे, साइबर अपराधों में जीरो FIR और बढ़ते अपराधों वाले जिलों में विशेष कार्ययोजना पर जोर दिया गया। आगामी पंचायतीराज चुनावों और त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने 4 साल में लिए 2.75 करोड़ रुपए

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पिछले चार साल में छात्रसंघ शुल्क के नाम पर करीब 2.75 करोड़ रुपए लिए गए हैं। इस सत्र से विश्वविद्यालय ने इसका नाम बदलकर छात्र कल्याण शुल्क कर दिया है। अब एडमिशन फीस के साथ प्रत्येक छात्र से 280 रुपए लिए जा रहे। वहीं, सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में यह शुल्क 210 रुपए है। संस्कृत विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में भी फीस के साथ छात्रसंघ से जुड़ा शुल्क लिया जा रहा है।

पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से गिरे आरडीएक्स और हथियार, पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | RDX and weapons dropped by drone on Pakistan border, 2 youths from Punjab arrested, security agencies on alert
पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से गिराया 8 किलो आरडीएक्स और हथियार, पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार
14 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तान बार्डर पर ड्रोन से गिराए गए संदिग्ध पैकेटों में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया। बीएसएफ ने ड्रोन की आवाज सुनकर तुरंत कार्रवाई की और संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार युवकों के संबंधों की जांच जारी है और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

सरकारी कॉलेजों में 22 करोड़ रुपए जुटाने का अनुमान

प्रदेश के 600 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में स्नातक (UG) स्तर पर करीब 2.86 लाख और स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर करीब 46 हजार सीटें हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रत्येक छात्र से हर साल 100 रुपए छात्रसंघ शुल्क लिया जाता रहा है। इस तरह चार साल में सरकारी कॉलेजों में करीब 22 करोड़ रुपए जुटाए जाने का अनुमान है।

उच्च शिक्षा विभाग के नए निर्देशों के मुताबिक, इस राशि को अब ‘विद्यार्थी निधि’ मद में रखा जाएगा। कॉलेज इस पैसे को छात्र हित से जुड़े कामों पर खर्च कर सकेंगे। हालांकि, छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद शुल्क लिए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों का आईएएस में प्रमोशन, आचार संहिता के कारण वर्तमान पदों पर ही करेंगे काम | 16 RAS Officers Promoted to IAS in Rajasthan, Will Continue Work at Current Posts Due to Code of Conduct
राजस्थान को मिले 16 नए IAS अफसर: सीएम की संयुक्त सचिव का भी प्रमोशन; फिलहाल मौजूदा पदों पर करेंगे काम
13 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों को आईएएस का प्रमोशन मिला है, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह प्रमोशन 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों को दिया गया है। राज्य सरकार ने 18 अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे थे और इनमें से 16 को मंजूरी दी गई। आचार संहिता के कारण नए पद पर नियुक्ति तुरंत शुरू नहीं होगी।

हर साल बढ़ रही सरकारी कॉलेजों में छात्रों की संख्या

सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या के आंकड़े भी सामने आए हैं। वर्ष 2023-24 में 5,14,649 छात्र थे। वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 5,33,787 हो गई। वहीं, 2025-26 में सरकारी कॉलेजों में 5,42,195 छात्र दर्ज किए गए। यानी इस सत्र में भी पांच लाख से ज्यादा विद्यार्थियों से शुल्क लिया गया है।

बताया गया है कि वर्ष 2019 में भी छात्रसंघ शुल्क का नाम बदलने के संबंध में आदेश जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई कॉलेजों में प्रति छात्र 100 रुपए ‘स्टूडेंट्स यूनियन’ के नाम पर लिए जाते रहे।

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या: 14 दिन पहले मिली धमकी, FIR के बाद भी हमलावर बेखौफ | Former MLA Atar Singh Bhadana's Murder: Threat received 14 days prior, attackers fearless despite FIR
भड़ाना को 14 दिन पहले मिली जान से मारने की धमकी, हत्या से पहले दर्ज हुई थी FIR, फिर भी भौंडा गांव में हुआ हमला
13 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के भरतपुर जिले के भौंडा गांव में खनन विवाद के दौरान पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उनकी जान चली गई। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनके शरीर पर 40 से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं। हालांकि, गोली लगने के स्पष्ट निशान नहीं मिले। मामले में 94 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

निर्मल चौधरी बोले- चुनाव नहीं तो शुल्क भी बंद हो

राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने छात्रसंघ चुनाव शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब चार साल से चुनाव नहीं हो रहे हैं, तो छात्रों से छात्रसंघ शुल्क वसूलना गलत है। सरकार को चुनाव शुरू कराने चाहिए और यदि चुनाव नहीं कराए जाते हैं, तो यह शुल्क तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

छात्रसंघ चुनावों पर रोक के बीच शुल्क का नाम बदलने से यह सवाल उठ रहा है कि छात्रों से जुटाई गई राशि किस तरह खर्च की जा रही है। अब इस राशि के इस्तेमाल और उससे होने वाले छात्र हित के कार्यों को लेकर पारदर्शिता की मांग भी महत्वपूर्ण हो गई है।
Tags:
  • राजस्थान छात्रसंघ चुनाव
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी
  • छात्रसंघ चुनाव बंद
  • छात्रों से फीस वसूली
  • 22 करोड़ रुपए वसूली
  • विद्यार्थी कल्याण शुल्क
  • राजस्थान कॉलेज न्यूज
  • छात्र नेता निर्मल चौधरी
  • Rajasthan University
  • Student Union Election
लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में बहाई लाश, पुलिस को गुमराह करने खुद ही लापता होने के छपवाए पर्चे

By Aman Vaishnav

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में बहाई लाश, पुलिस को गुमराह करने खुद ही लापता होने के छपवाए पर्चे
मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-ढाई साल से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

By Ashish Bhardwaj

मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-ढाई साल से कार्यकर्ताओं में नाराजगी
एमपी के निजी कॉलेजों के लिए नए नियम: कॉलेज हुआ बंद तो पढ़ाई का खर्च उठाएंगे संचालक, कैंपस शेयरिंग पर भी रोक

By Manya Jain

एमपी के निजी कॉलेजों के लिए नए नियम: कॉलेज हुआ बंद तो पढ़ाई का खर्च उठाएंगे संचालक, कैंपस शेयरिंग पर भी रोक
दो मुक्का मारूंगा तो भाग जाओगे, एलन मस्क पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान

By Aman Vaishnav

दो मुक्का मारूंगा तो भाग जाओगे, एलन मस्क पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे मैच कल से, महिलाओं को मिलेगी फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना बोलीं- नहीं बदलेगा बैटिंग का अंदाज

By Harrison Masih

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे मैच कल से, महिलाओं को मिलेगी फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना बोलीं- नहीं बदलेगा बैटिंग का अंदाज
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में प्रमोशन की तैयारी, PHQ ने पुलिसकर्मियों का 16 अक्टूबर तक मांगा रिकॉर्ड

By Sourabh Bhatnagar

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में प्रमोशन की तैयारी, PHQ ने पुलिसकर्मियों का 16 अक्टूबर तक मांगा रिकॉर्ड
बिल्डिंग परमिशन के लिए नजूल NOC के झंझट से मिलेगी मुक्ति? सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट

By Aman Vaishnav

बिल्डिंग परमिशन के लिए नजूल NOC के झंझट से मिलेगी मुक्ति? सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट