राजस्थान में कानून-व्यवस्था को लेकर DGP सख्त, नाकाबंदी में बॉडी कैमरे और साइबर अपराधों में जीरो FIR के निर्देश
Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 14, 2026, 21:05 IST
DGP ने दिए सख्त निर्देश
राजस्थान के DGP राजीव कुमार शर्मा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। नाकाबंदी में बॉडी कैमरे, साइबर अपराधों में जीरो FIR और बढ़ते अपराधों वाले जिलों में विशेष कार्ययोजना पर जोर दिया गया। आगामी पंचायतीराज चुनावों और त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
राजस्थान में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार, 14 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और जिलों के पुलिस अधीक्षक जुड़े। बैठक में लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, साइबर ठगी, आगामी पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।
DGP राजीव कुमार शर्मा ने निर्देश दिए कि ऐसे विवादित मामलों की पहचान की जाए, जिनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो। इन मामलों की सूची बनाकर थाना, वृत्त और जिला स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर राजस्व और वन विभाग सहित संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समय रहते कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को समझाइश और कानूनी निरोधात्मक कार्रवाई के जरिए विवादों को गंभीर होने से पहले रोकने के निर्देश दिए गए।
पुलिस थानों में लंबे समय से लंबित मुकदमों को लेकर भी DGP ने अधिकारियों को निर्देश दिए। एक साल से ज्यादा समय से लंबित मामलों की समीक्षा संबंधित पुलिस अधीक्षक करेंगे, जबकि तीन साल से अधिक पुराने मामलों की समीक्षा रेंज आईजी करेंगे। पुराने मुकदमों के साथ लंबित चालान और अंतिम रिपोर्ट के निस्तारण के लिए भी कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।
बैठक में जिन जिलों में भारतीय न्याय संहिता और भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज मामलों में पांच प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, उन्हें अपराधों का विश्लेषण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। महिला अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी वाले जिलों को भी कारणों की समीक्षा कर ठोस कदम उठाने को कहा गया। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत कम कार्रवाई करने वाले जिलों को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।
DGP ने नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम रखने और मौके पर तुरंत पहुंचने पर भी जोर दिया गया।
साइबर अपराधों के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए जीरो एफआईआर दर्ज करने और शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही राजपासा, गुंडा एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधानों के जरिए अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय पुलिसिंग मजबूत करने को कहा गया।
आगामी पंचायतीराज चुनावों और त्योहारों को देखते हुए सभी जिलों को सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता, नियमित गश्त, प्रभावी नाकाबंदी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई पर जोर दिया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की फील्ड में मौजूदगी सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
DGP ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गंभीर घटनाओं में तुरंत कार्रवाई हो और वरिष्ठ अधिकारी मामलों की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए, ताकि लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान हो और जनता का भरोसा बना रहे।
विवादित मामलों पर रहेगी खास नजर
लंबित मामलों के निस्तारण की तय होगी जिम्मेदारी
अपराध बढ़ने वाले जिलों को बनानी होगी योजना
नाकाबंदी में बॉडी कैमरे, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
साइबर अपराध में जीरो FIR पर जोर
पंचायत चुनाव और त्योहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था
DGP ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गंभीर घटनाओं में तुरंत कार्रवाई हो और वरिष्ठ अधिकारी मामलों की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए, ताकि लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान हो और जनता का भरोसा बना रहे।
जयपुर PWD में ठेकेदारों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, XEN जयप्रकाश यादव पर आरोप, अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
By Saurabh Mishra
MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बिना CPCT मिल सकेगा प्रमोशन, जानें कौन होगा पात्र
By Sumit Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायत चुनाव में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
By Ashish Bhardwaj
CG Top News: साय कैबिनेट से धान खरीदी तक, कोयला-शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, शिक्षक भर्ती और डिजिटल अरेस्ट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
लोकायुक्त छापा: पुलिस विभाग में ड्राइवर फिरोज खान की संपत्ति 29.73 करोड़ निकली, नौ वाहन और 21 खाते
By Sanjay Gupta
राष्ट्रपति के बस्तर दौरे से पहले वनोपज कर्मियों के लिए नए वादे, चुनावी तैयारी या आदिवासी इलाकों में भरोसा बढ़ाने की कोशिश?
By VINAY VERMA
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में चोरों का आतंक! सोने की चेन-मंगलसूत्र चोरी, थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं
By Sandeep Kumar