पुलिस से बचने के लिए पाल रखे थे 8 कुत्ते, नवरात्रि में पूजा करने घर आया तो पकड़ा गया एक लाख का इनामी तस्कर

Raghvendra Singh Rathore | Oct 14, 2026, 19:58 IST
Share
राजस्थान ANTF ने बाड़मेर से तीन साल से फरार एक लाख के इनामी कंवराराम को पकड़ा।<br>
राजस्थान ANTF ने बाड़मेर से तीन साल से फरार एक लाख के इनामी कंवराराम को पकड़ा।

राजस्थान ANTF ने तीन साल से फरार एक लाख रुपए के इनामी आरोपी कंवराराम को बाड़मेर से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दबिश की भनक लगाने के लिए घर पर आठ कुत्ते पाल रखे थे। नवरात्रि में पूजा करने घर पहुंचा तो टीम ने दबोच लिया। आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था।

राजस्थान में तीन साल से फरार एक लाख रुपए के इनामी आरोपी कंवराराम को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बाड़मेर से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने घर के आसपास आठ कुत्ते पाल रखे थे, ताकि किसी बाहरी व्यक्ति या पुलिस के आने पर उसे पहले ही भनक लग जाए। वह लंबे समय से ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

नवरात्रि में नागणेची माता की पूजा करने के लिए वह अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान ANTF की टीम ने ऑपरेशन विषकपिल के तहत दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही टीम ने उसे दबोच लिया।

कुत्तों के भौंकते ही हो जाता था सतर्क

ANTF के मुताबिक, कंवराराम ने अपने घर के आसपास आठ पालतू कुत्ते रखे थे। कोई बाहरी व्यक्ति घर के पास आता तो कुत्ते भौंकने लगते थे। इससे आरोपी को खतरे का संकेत मिल जाता था।

पुलिस का कहना है कि कुत्तों के कारण बाहरी लोगों का घर के आसपास पहुंचना भी मुश्किल था। आरोपी इसी व्यवस्था के सहारे पुलिस की संभावित दबिश से बचने की कोशिश करता था।

नवरात्रि में घर आने की सूचना मिली, पूजा करते समय दबोचा

ANTF की टीम लंबे समय से कंवराराम की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नागणेची माता का भक्त है और नवरात्रि में पूजा करने अपने घर आ सकता है। इस सूचना के बाद टीम ने उसके घर के आसपास गुप्त निगरानी शुरू कर दी। नवरात्रि के दौरान आरोपी के घर पहुंचने की जानकारी मिली।

टीम ने उसकी मौजूदगी की पुष्टि की और घर पर दबिश दी। उस समय कंवराराम पूजा-पाठ कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और बाड़मेर के रीको पुलिस थाने को सौंप दिया।

नेपाल भागने के लिए तैयार कर रखा था बैग

ANTF के आईजी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपी नवरात्रि में पूजा करने के लिए ही घर आया था। इसके बाद वह फिर फरार होने की तैयारी में था। पुलिस का दावा है कि कंवराराम ने नेपाल जाने के लिए अपना बैग भी तैयार कर रखा था। हालांकि, वह रवाना होता, उससे पहले ही टीम ने उसे पकड़ लिया।

कंवराराम राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अलग-अलग ठिकानों पर छिपकर रह चुका था। पुलिस के अनुसार, फरारी के दौरान भी वह नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ा रहा।

पेट्रोल पंप पर नौकरी की, फिर ड्राइवर बना

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय कंवराराम बाड़मेर के बोला गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह बाड़मेर के बलदेव नगर में रह रहा था। कंवराराम ने वर्ष 2009 में दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद करीब दो साल पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम किया। बाद में वह अलग-अलग लोगों के वाहन चलाने लगा।

वर्ष 2010 में उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ। वर्ष 2013 में हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया। इस मामले में वह जेल भी गया और करीब चार साल बाद उसे जमानत मिली।

SI भर्ती विवाद: अनुमति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थी हनुमान बेनीवाल के आवास पर, आज होगी मुलाकात | SI Recruitment Dispute: Angry candidates reach Hanuman Beniwal's residence due to denial of permission, meeting to be held today
SI भर्ती विवाद: धरने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के आवास पहुंचे, आज होगी मुलाकात
14 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के अभ्यर्थी को धरने की अनुमति नहीं मिल रही हैं। इसके लिए उम्मीदवारों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मिलने के लिए समय मांगा है । 20 सितंबर को आयोजित हुई परीक्षा को लेकर विवाद जारी है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रिया में देरी के मुद्दे पर भी आवाज उठाई है।

शराब की तस्करी के बाद नशीले पदार्थों के कारोबार में आया नाम

पुलिस के मुताबिक, कंवराराम ने अवैध शराब के कारोबार में भी हाथ आजमाया। वह राजस्थान से गुजरात शराब सप्लाई करता था, लेकिन पार्टनर से विवाद होने के बाद वापस बाड़मेर लौट आया।

इसके बाद उसका संपर्क नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े लोगों से हुआ। पुलिस का आरोप है कि वह मध्यप्रदेश और दक्षिण राजस्थान से नशीले पदार्थ खरीदकर मारवाड़ क्षेत्र में सप्लाई करने लगा। वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश के नीमच में डोडा पोस्त से जुड़े एनडीपीएस मामले में उसे पकड़ा गया था। इस मामले में वह करीब 27 महीने जेल में रहा।

दिसंबर 2021 में प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी में भी डोडा पोस्त से जुड़े मामले में पकड़ा गया। वर्ष 2023 में पाली जिले के बाली थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी: भाजपा की नजर अब गांवों पर, सीएम भजनलाल ने बनाई रणनीति | Rajasthan Panchayat Election Preparation: BJP's Eye Now on Villages, CM Bhajanlal Sharma Forms Strategy
राजस्थान कैबिनेट मीटिंग के बाद CM भजनलाल बोले- 410 भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक कराईं, 1 लाख पदों पर भर्ती जारी
14 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने गांवों के विकास, सरकारी योजनाओं और भर्तियों को लेकर भी सरकार के काम गिनाए।1 लाख पदों पर भर्ती जारी

हत्या और तस्करी सहित 14 से अधिक मामले दर्ज

ANTF के मुताबिक, कंवराराम के खिलाफ हत्या, मारपीट और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

उसके खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग पुलिस थानों के अलावा दूसरे राज्यों में भी मामले दर्ज होने का उल्लेख है। लगातार आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद आरोपी ने अपना गांव छोड़ दिया था। वह पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलता रहा।

₹1 लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम मंदसौर से गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई | ₹1 Lakh Reward Drug Trafficker Vishnaram Arrested from Mandsaur, Big Action by Anti-Narcotics Task Force
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम मंदसौर से गिरफ्तार
06 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 'ऑपरेशन मद्वैतेश' के तहत 1 लाख के इनामी तस्कर विश्नाराम को गिरफ्तार किया। वह मध्यप्रदेश के मंदसौर में छिपा हुआ था। विश्नाराम के खिलाफ 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब नशे के कारोबार से जुड़े उसके साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगा रही।

ANTF की टॉप नार्को-25 सूची में था शामिल

ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि कंवराराम करीब तीन साल से फरार था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह ANTF की टॉप नार्को-25 सूची में भी शामिल था।

ऑपरेशन विषकपिल के तहत उसे बाड़मेर से पकड़ा गया। विकास कुमार के मुताबिक, कार्रवाई में शामिल टीमों को विशेष कार्यक्रम में ANTF मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। ANTF ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशीले पदार्थों की तस्करी या फरार आरोपियों से जुड़ी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ऑपरेशन विषनहस: नेपाल में छिपा 75 हजार का इनामी सोहनलाल गिरफ्तार, टॉप-25 ड्रग्स अपराधियों में था शामिल
10 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तस्कर सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले छह सालों से फरार था। सोहनलाल अवैध शराब और नशे के पदार्थों की तस्करी में शमिल था। पुलिस के अनुसार उसे नेपाल से भूटान भागने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से नशा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Tags:
  • राजस्थान ANTF
  • ऑपरेशन विषकपिल
  • कंवराराम गिरफ्तार
  • बाड़मेर पुलिस
  • एक लाख का इनामी आरोपी
  • नशा तस्करी
  • विकास कुमार आईपीएस
  • Rajasthan ANTF
  • Operation Vishkapil
  • Kanwararam Arrest
CG Top News: साय कैबिनेट से धान खरीदी तक, कोयला-शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, शिक्षक भर्ती और डिजिटल अरेस्ट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: साय कैबिनेट से धान खरीदी तक, कोयला-शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, शिक्षक भर्ती और डिजिटल अरेस्ट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
लोकायुक्त छापा: पुलिस विभाग में ड्राइवर फिरोज खान की संपत्ति 29.73 करोड़ निकली, नौ वाहन और 21 खाते

By Sanjay Gupta

लोकायुक्त छापा: पुलिस विभाग में ड्राइवर फिरोज खान की संपत्ति 29.73 करोड़ निकली, नौ वाहन और 21 खाते
राष्ट्रपति के बस्तर दौरे से पहले वनोपज कर्मियों के लिए नए वादे, चुनावी तैयारी या आदिवासी इलाकों में भरोसा बढ़ाने की कोशिश?

By VINAY VERMA

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे से पहले वनोपज कर्मियों के लिए नए वादे, चुनावी तैयारी या आदिवासी इलाकों में भरोसा बढ़ाने की कोशिश?
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में चोरों का आतंक!, सोने की चेन, मंगलसूत्र चोरी, थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में चोरों का आतंक!, सोने की चेन, मंगलसूत्र चोरी, थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं
सीकर PWD ऑफिस में ठेकेदार से मारपीट का मामला, ठेकेदार संघ ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सीकर PWD ऑफिस में ठेकेदार से मारपीट का मामला, ठेकेदार संघ ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
कठूमर विधायक के बेटे-बहू का तीन-तीन वोटर लिस्ट में नाम, सांसद संजना जाटव ने कहा-ये लोकतंत्र ही हत्या

By Ashish Bhardwaj

कठूमर विधायक के बेटे-बहू का तीन-तीन वोटर लिस्ट में नाम, सांसद संजना जाटव ने कहा-ये लोकतंत्र ही हत्या
रामगोपाल को शराब घोटाले में मिले 1 हज़ार करोड़, EOW ने पेश किया दसवां चालान, 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां आरोप

By Arun Tiwari

रामगोपाल को शराब घोटाले में मिले 1 हज़ार करोड़, EOW ने पेश किया दसवां चालान, 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां आरोप